Wednesday 29 April 2015

बनावटी (मस्नूई) ग्रह .......

जय माता दी ! 
गुरुदेव जी डी वशिस्ट के आशीर्वाद से ……… 
मित्रों आप सब को आचार्य हेमंत अग्रवाल का नमस्कार। मित्रों मैं आप सब का धन्यवाद करता हूँ कि आप सब समय निकाल कर मेरे आर्टिकल्स पड़ते हैं और उनसे अधिक अधिक लाभ उठाते हैं। अगर आप सब को आर्टिकल्स में किसी सब्जेक्ट के बारे में और अधिक जानकारी लेना चाहते हैं तो आप निसंकोच मुझसे संपर्क कर सकते हैं। जो कि मुझे आर्टिकल्स को और भी बेहतर बनाने में उत्साहित करेगा। मित्रों अगर आप की ज़िंदगी में कोई भी समस्या चल रही है और आप उससे निजाद पाना चाहते है तो मुझे ज़रूर लिखें और मैं पूरी कोशिश करूंगा कि उसके बारे में अधिक से अधिक जानकारी आप लोगों को मुहैया करवा सकूँ। 
बनावटी (मस्नूई) ग्रह : 
लाल किताब में बनावटी (मस्नूई) ग्रह से मतलब है दो ग्रहों से बना हुआ बनावटी ग्रह। उदाहरण के तौर पर कुण्डली में शुक्र बुध इकट्ठे (मुश्तर्का) हों तो वह बनावटी (मस्नूई) सूरज हुआ। इस तरह कण्डली में दो सूरज हुए। एक तो पक्का ग्रह सूरज और दूसरा मस्नूई सूरज। पक्के ग्रह का असर अपनी सम्बंधित (मुताल्लिका) चीज़ों पर होगा। मगर बनावटी (मस्नूई) ग्रह अपनी बनावटी (मस्नूई) हालत के दोनों ग्रहों के सम्बंधित (मुताल्लिका) चीज़ों का असर भी दे जाता है। मसलन् सूरज पक्का ग्रह है और शुक्र बुध मुश्तर्का मस्नूई ग्रह सूरज है। अब सूरज अपना असर सेहत तरक्की खाना नम्बर 1-5 का असर देगा। लेकिन शुक्र बुध मुश्तर्का मस्नूई हालत में सूरज का असर शुक्र शादी और बुध लियाकत का भी हर दो ग्रह खाना नम्बर 7 का असर दे जायेगा। नष्ट ग्रह के वक्त उस ग्रह का मस्नूई हालत का ग्रह काम देता है। मसलन् सूरज राहु मुश्तर्का से सूरज नष्ट या मन्दा ही होगा। अगर उसी वक्त शुक्र बुध भी मुश्तर्का हों तो सूरज मन्दा न होगा। क्योंकि मस्नूई सूरज मदद दे देगा। 
लाल किताब के फ़रमान नम्बर 10 के मुताबिक दो ग्रह मुश्तर्का होने से मस्नूई ग्रह बन जाता है। बुध + राहु मुश्तर्का से मस्नूई बृहस्पत, शुक्र + बुध मुश्तर्का से सूरज, बृहस्पत + सूरज से चन्द्र, राहु + केतु से शुक्र, सूरज + बुध से मंगल (नेक), सूरज + सनीचर से मंगल (बद), बृहस्पत + राहु से बुध, बृहस्पत + शुक्र से सनीचर (केतु सुभाओ), मंगल + बुध से सनीचर (राहु सुभाओ), मंगल + सनीचर से राहु (ऊँच), सुरज + सनीचर से राहु (नीच), शुक्र + सनीचर से केतु (ऊँच) और चन्द्र + सनीचर से केतु (नीच) बनता है। 
मस्नूई ग्रहों का असर खास खास बातों पर होगा। मस्नूई ग्रह बृहस्पत औलाद की पैदायश का मालिक है। मस्नूई सूरज सेहत का मालिक, चन्द्र वालदैनी खून व नुत्फ़ा का ताल्लुक, शुक्र दुनियावी सुख बजरिया औलाद, मंगल औलाद को जि़न्दा रखने का मालिक, बुध इज्ज़त शोहरत, सनीचर सेहत बिमारी, राहु झगड़े फसाद और केतु ऐश का मालिक है। 
मस्नूई ग्रह की हालत में उसके दो ग्रहों का असर जुदा जुदा कर लेना या दो का मुश्तर्का कर लेना हो सकता है। किस्मत की हेराफेरी पक्का ग्रह शायद ही कभी बदले पर मस्नूई ग्रह का बदलना मुमकिन है। मगर 21 साला उम्र से कोई तबदीली नही होती। यह बालिग होने का ज़माना है। तात्पर्य यह कि (किस्सा कोताह) मसनूई ग्रह पक्के ग्रह को मदद ही देता है। मस्नूई ग्रह किसी किसी कुण्डली में होता है। इसका असर पक्के ग्रह के हिसाब से होता है। 
  1. बृहस्पति :- मसनुई (बनावटी) हालत बुध राहु मुश्तर्का (इकट्ठे)।
  2. सूरज :- मसनुई हालत शुक्र बुध मुश्तर्का।
  3. चन्द्र :- मसनुई हालत सूरज बृहस्पति मुश्तर्का। 
  4. शुक्र :- मसनुई हालत राहु केतु मुश्तर्का।
  5. मंगल :- मसनुई हालत सूरज बुध मुश्तर्का मंगल नेक, सूरज सनीचर (शनि) मुश्तर्का मंगल बद।
  6. बुध :- मसनुई हालत बृहस्पति राहु मुश्तर्का।
  7. सनीचर :- मसनुई हालत बृहस्पति शुक्र मुश्तर्का (केतु स्वभाव), मंगल बुध मुश्तर्का (राहु स्वभाव)।
  8. राहु :- मसनुई हालत मंगल सनीचर मुश्तर्का (उच्च राहु) , सूरज सनीचर मुश्तर्का (नीच राहु)।
  9. केतु :- मसनुई हालत शुक्र सनीचर मुश्तर्का (उच्च केतु), चन्द्र सनीचर मुश्तर्का (नीच केतु)।
मित्रो जल्द से जल्द अपनी कुंडली निकालें और देखें अगर आप की कुंडली में ऐसे योग हों तो हमारे गुडगाँव फ्रैंचाइज़ी में ज्योतिषाचार्य से संपर्क करें और उपायों द्वारा बुरे योगों के दुशप्रभाव को कम करने का प्रयास करें और अपने जीवन को अधिक से अधिक खुशहाल बनायें। 
अगर आप गुडगाँव से दूर हैं तब भी आप हमारे फ्रैंचाइज़ी में ज्योतिषाचार्य से फ़ोन कॉल के माध्यम से अपनी कुंडली पर फलादेश और उपाय ले सकते हैं। साथ ही हमारे फ्रैंचाइज़ी में ज्योतिषाचार्य आपकी कुंडली से सम्बंधित जानकारी जैसे फलादेश और उपाय कोरियर से आपके घर तक भेज सकतें है। 
जो सज्जनगन अपनी या अपने परिवार की जन्म कुंडली हमारे फ्रैंचाइज़ी में ज्योतिषाचार्य को दिखा कर फलादेश के साथ बुरे ग्रहों की जानकारी लेना चाहते हो वह ईमेल द्वारा मात्र 2100.00 रुपया में पी डी ऍफ़ फाइल द्वारा प्राप्त कर सकते है। 
आचार्य हेमंत अग्रवाल 
ऍफ़ ऍफ़ 54, व्यापार केंद्र, सी ब्लॉक, सुशांत लोक, गुडगाँव - 122009
फ़ोन : 01242572165, मोबाइल : 8860954309 
फेस बुक पेज पर आचार्य हेमंत अग्रवाल
ईमेल : pb02a024@gmail.com 
सावधानी: कोई भी उपाय करने से पहले हमारे गुडगाँव फ्रैंचाइज़ी में ज्योतिषाचार्य से सलाह अवश्य लें। माता रानी सब को खुशीआं दे।

2 comments:

  1. Gm.sir aapne bahut ashi jankari dee.aapak bahut bahut danyawaad.esse hi aap guru.g.d. vashisht ki tarah giyan ka parkash krte rahe .jo sabke jiwan main ujala ho sakke

    ReplyDelete