Saturday 21 March 2015

शुक्र ग्रह से सम्बंधित जानकारी (भाग 5)

जय माता दी !
गुरुदेव जी डी वशिस्ट के आशीर्वाद से ………
शुक्र देव के बारे में चर्चा को आगे बढ़ाते हुए.………।
आठवें शुक्र को जली मिटटी की चांडाल औरत कहा गया है। आठवें शुक्र वाले की पत्नी सख्त स्वभाव की होती हैं। औरत की जुबान से निकला हर शब्द पत्थर की लकीर होगा। वी अगर किसी के लिए बुरा कहेगी तो तुरंत सच हो जाता हैं। लेकिन अछा कहने पे जरूरी नहीं। अगर ऐसा इंसान अपनी पत्नी को तंग करेगा तो शुक्र का फल दोनों के लिओए मंदा होगा। ऐसे इंसान की शादी यदि 25 वर्ष तक हो जाये तो तो बहुत अशुभ होगा। शुक्र 8 के समय यदि खाना नंबर २ खाली हो तो देखा जाता हैं की बुजर्गों का सर पे साया नहीं होता। चन्द्र - मंगल या बुध अच्छी हालत होने पे ही शुक्र का असर कम हो सकता हैं।
मित्रो अब आगे मैं आपको शुक्र देव के सुखों में परेशानी होने के एक विशेष कारण सूर्य देव के सम्बन्ध में बता रहा हूँ। सूर्य देव शुक्र को कैसे ख़राब करते हैं। मतलब शुक्र देव के सुखों को हानि कैसे पहुचाते हैं। 
  1. जैसा कि मैंने अपने पहले लेखों में लिखा है कि जब सूर्य के साथ या सूर्य की दृष्टि में शनि देव आ जाएँ तब शुक्र देव से मिलने वाले सुखों में कमी होती है। 
  2. जब सूर्य के साथ शुक्र देव एक ही घर में या किसी वर्ष फल में सूर्य की दृष्टि शुक्र देव के ऊपर पड़ रही हो तब भी शुक्र देव के सुखो में कमी हो जाती है।
  3. जब सूर्य देव शुक्र देव के पक्के घर 7 में बैठ जाएँ तब भी शुक्र देव के फलों में परेशानी होती है।
  4. जब सूर्य देव घर 12 जोकि बिस्तर के सुखों का घर है बंहा पर सूर्य देव बैठ कर शुक्र के सुखो का नाश करते हैं। क्योंकि बिस्तर के सुख का कारण शुक्र देव हैं। साथ ही शुक्र को फूल भी बोला जाता है और सूर्य तो आग का विशाल गोला है तो आग के पास फूल जल जाता है और हाँ एक बात और कि सूर्य 12 बाले जातक का जीवन साथी बिस्तर पर प्यार कम और झगड़ा ज्यादा करता है। इस प्रकार से सूर्य देव शुक्र को हानि पहुंचाते हैं।
मित्रों आप की जानकारी के लिए बताना चाहता हूँ कि शुक्र देव के सुख क्या हैं।  पति पत्नी के जितने भी सुख जैसे सम्भोग के सुख, आपसी मिजाज का अच्छा होना। घर सुंदर और घर में साज सज्जा के भरपूर सामान। साथ ही घर में लुक्सुरियस सामान की कोई कमी ना होना। अच्छे शुक्र बाले जातक का साथी वफादार होता है। वो खुद भी अपने साथी के लिए वफादार होता है। शरीर एक दम फिट होता है। शरीर में भरपूर जोश। ऐसे व्यक्ति को घूमने फिरने के शौकीन होते हैं। अपने साथी का भरपूर ध्यान रखते हैं। रुपया पैसा की कोई कमी नहीं होती और ऐसे व्यक्ति की बुद्धि भी तेज होती है।
मित्रों अब मैं आप से शुक्र देव को खुश रखने के बारे में कुछ सावधानियां बताने जा रहा हूँ। मित्रों यह केवल सावधानियां हैं पूर्ण  उपाए नहीं। जिनसे आपको फायदा जरूर होगा। तो जब आप लाल किताब के उपाय करोगे तो कितना फायदा होगा इस की कल्पना कर पाना भी मुश्किल है। 
अगर आप की जन्म कुंडली में शुक्र देव सूर्य देव के कारण खराब या बुरे फल दे रहे हैं तो निम्न लिखित सावधानियां बरतें।
  • दिन में सम्भोग कभी ना करें।
  • गुड़ का सेवन ना करें।
  • गुड़ गेंहू और ताम्बे का घर पर स्टॉक ना करें।
  • सोने बाले कमरे में साज सज्जा का सामान जरूर रखें।
  • बिस्तर कटा फटा या गन्दा ना हो।
  • बिस्तर पर खाना ना खाएं।
  • सुबह जल्दी बिस्तर छोड़ने की आदत बनाएं।
  • सुबह जल्दी नहा धो लें।
  • रोज प्रेस किये कपड़े पहने।
  • सूर्य को जल ना दें।
  • लाल रंग के कपड़े ना पहनें।
  • परफ्यूम सेंट का इस्तेमाल रोज करें।
  • घर में खुशबू का बतावरण बनाने के लिए अगरबत्ती धुप रोज जलाएं।
  • काले रंग की गाय की खूब सेवा करें।
मित्रो जल्द से जल्द अपनी कुंडली निकालें और देखें अगर आप की कुंडली में ऐसे योग हों तो एक अच्छे ज्योतिषाचार्य से संपर्क करें और उपायों द्वारा बुरे योगों के दुश प्रभाव को कम करने का प्रयास करें और अपने जीवन को अधिक से अधिक खुशहाल बनायें। उपाय बहुत सारे है । जिनको यहाँ लिख पाना संभव नही है और उनको अपने जीवन में उतारकर आप अपने जीवन को सुखमय बना सकते है।
अगर आप गुडगाँव से दूर हैं तब भी आप मुझसे फ़ोन कॉल के माध्यम से अपनी कुंडली पर फलादेश और उपाय ले सकते हैं। साथ ही हमारा संस्थान आपकी कुंडली से सम्बंधित जानकारी जैसे फलादेश और उपाय कोरियर से आपके घर तक भेज सकतें है। 
सज्जनगन अपनी या अपने परिवार की जन्म कुंडली मुझे दिखा कर फलादेश के साथ बुरे ग्रहों की जानकारी लेना चाहता हो वह ईमेल द्वारा मात्र 1100.00 रुपया में पी डी ऍफ़ फाइल द्वारा प्राप्त कर सकते है और बुरे ग्रहों के उपाय जानना चाहतें हो और लाल किताब ज्योतिष सीखने के इच्छुक हों संपर्क करें। 
आचार्य हेमंत अग्रवाल 
ऍफ़ ऍफ़ 54, व्यापार केंद्र, सी ब्लॉक, सुशांत लोक, गुडगाँव 
फ़ोन : 01242572165, मोबाइल : 8860954309 
फेस बुक पर आचार्य हेमंत अग्रवाल या हेमंत अग्रवाल 
ईमेल : pb02a024@gmail.com 
सावधानी: कोई भी उपाय करने से पहले किसी अच्छे ज्योतिशाचर्य से सलाह अवश्य लें। 
माता रानी सब को खुशीआं दे।

No comments:

Post a Comment