Friday, 1 May 2015

खाना नंबर 1- शाह सलामत का तख़्ते बादशाही ...

जय माता दी । 
गुरुदेव जी ० डी ० वशिष्ट के आशीर्वाद से……… 

प्रथम भाव (लग्न) : कुंडली के बारह भावों में से लग्न सब से महत्पूर्ण है। अन्य भावों का शुभाशुभ लग्न की बलकता पर निर्भर होता है। लाल किताब में लग्न को जीव और माया के संघर्ष का घर माना है - झगड़ा जहाँ रहे माया का ।
यह जातक की सफलता और असफलता का कारण है। जगद नियंता का सिंहासन है - ग्रह पहला है तख़्त हजारी, ग्रह फल राजा कुंडली का।
लाल किताब ने आयुष्य, मेघा और शिक्षा का घर भी लग्न को ही माना है - इल्म आयु घर पहले से।
प्रथम भाव का स्वामी मंगल और कारक सूर्य है जो सम्पूर्ण देह का प्रतिनिधित्व करता है। शास्त्रीय ज्योतिष में सूर्य को आत्मा का कारक माना गया है। फलतः वह भौतिक देह में शक्ति का प्रतिनिधित्व करता है। प्रथम भाव में सूर्य उच्च का होता है शनि नीच का होता है। 
लाल किताब के अनुसार लग्नस्थ ग्रह सप्तम को देखता है। सप्तम भाव में कोई ग्रह हुआ तो लग्नस्थ ग्रह अपनी बुरी अच्छी सब अलामत उस पर डालकर स्वय निश्चित हो जाता है। सप्तम खाली हुआ तो दृष्टा ग्रह अँधा हो जाता है। लग्न में कोई ग्रह नही हुआ तो प्रथम भाव ही अँधा हो जाता है। अंधे हुए ग्रह के फल उट पटांग ही होते है।
प्रथम भाव में दो या दो से अधिक ग्रह हों और अष्टम भाव खाली हो तो शुक्र निर्णायक का काम करता है। वही यह निर्णय करता है की किस ग्रह का कितना फल होता है ।
लग्न में चन्द्र, राहु, बुध, गुरु चारों हों और सप्तम में केतु अकेला होतो 35 वर्ष की आयु तक जातक का एक ही पुत्र जीवित रहता है। 48 वर्ष की आयु के बाद केतु (पुत्र कारक) का समय समाप्त होकर बुध (पुत्री कारक) का समय आरम्भ हो जाता है। उस समय दूसरा पुत्र सही सलामत रहता है तो पुत्री का अनिष्ट हो जाता है।
पुत्रों के जीवन और पुत्री के अनिष्ट नवारण के लिए कन्याओं को भोजन खिलाये। गाय, घोड़े और तोते को रोटी दें। इससे न केवल अनिष्ट - निवारण होगा; बल्कि चन्द्र, राहु, बुध, गुरु की युति से राजयोग बन जायगा । 
लाल किताब तरमीम शुदा 1942 में लिखा है :
’’घर पहला है तख़्त हज़ारी, ग्रह फल राजा कुण्डली का;

जोतिष में इसे लग्न भी कहते, झगड़ा जहां रूह माया का।’’

लाल किताब में कुण्डली के घर खाना नम्बर 1 को शाह सलामत का तख़्ते बादशाही कहा गया है। खुद अपना जाती जिस्म, तमाम अज़ू , वजूद, जाती कमाई, रोज़ी रोटी, सुभाओ गर्मी खुश्की व जलता हुआ (आतिषी) होगा । खुद गढ़ा हुआ (साख्ता) मकान, अपना तख़्त, चारदीवारी, मय तहके गोशे, सामान सवारी, रूह रूहानी व दिमागी ताकत, मर्दो का ताल्लुक, गुस्सा परोपकार, राज दरबार, पुरानी रसोमात व मकानात का ताल्लुक, वक्त जवानी, ज़माना हाल, मौजूदा जन्म, साथ लाया हुआ खजाना वास्ते खुद अपना जन्म, दुनिया में नाम किस हैसियत का होगा। यह मैदान (सहन) है खाना नम्बर 7 का और इस घर का न्यायकर्ता (मुन्सिफ) होगा शुक्र। बुध, सूरज, शनि, मंगल जैसा होवे वही हाल होगा। सूर्य इस घर में साथ बैठे (चाहें दोस्त हों चाहे दुश्मन) ग्रहों को मदद दिया करता है। राहु राशिफल का होगा। 

खाना नम्बर 1 में सूरज उच्च, शनि नीच और मंगल घर का ग्रह का होगा। मगर खाना नम्बर 7 में शनि उच्च, सूरज नीच और शुक्र घर का ग्रह होगा। अगर खाना नम्बर 7 खाली हो तो खाना नम्बर 1 के उच्च ग्रहों का असर शक्की ही होगा। तख़्त पर बैठा हुआ ग्रह राजा और खाना नम्बर 7 में बैठा हुआ ग्रह उसका वज़ीर होगा। अगर तख्त पर एक ग्रह और खाना नम्बर 7 में ज्यादा ग्रह बैठे हों तो राजा वज़ीरी होती है। मगर जब उल्ट हो जावे तो सातवें की जड़ कट जाती है। उदहारण के तौर पर (मसलन्) खाना नम्बर 1 में चार ग्रह बृहस्पत, चन्द्र, बुध, राहु और खाना नम्बर 7 में अकेला केतु हो तो 34 साला उम्र (बुध के समय) तक  नर औलाद गायब हो (नदारद) या पैदा होकर मरती जावे और 48 साला उम्र (केतु  के समय) तक एक ही लड़का बचे (कायम हो)। अगर 48 साला उम्र से दूसरा लड़का बच (कायम हो) जावे तो लड़की बेवा, बेईज्जत या दीगर मन्दे नतीजों से बरबाद होगी। उपाए: कुण्डली वाला अगर चार और जानों (कुत्ता, धोड़ा, गाए, कौवा, (कोई भी चार पशु-पक्षी) को रोटी का हिस्सा देवे तो नर औलाद जीवित (कायम) होगी और औलाद पैदा होने के दिन से चारो ग्रह इकट्ठे (मुश्तर्का) राजयोग होंगे वर्ना उम्दा असर की बजाये खाक या हर तरह लानत नसीब होगी। जब खाना नम्बर 1 में ज्यादा ग्रह हों तो खाना नम्बर 1 का न्यायकर्ता (मुन्सिफ) शुक्र होगा चाहे वह लग्न में ही हो, वह प्रधान (प्रथम) माना जायेगा। 
  • जिस वक्त टेवे मेे असल मंगल के अलावा बनावटी (मसनूई) मंगल नेक या बद दोनों ही मौजूद हों तो नम्बर 1 देखेगा खाना नम्बर 11 को। 
  • अगर खाना नम्बर 11 खाली हो तो खाना नम्बर 1 का ग्रह अपना असर करने के ताल्लुक में बुध की चाल पर चलेगा। 
  • जब नम्बर 8 खाली हो तो 1 वाले ग्रह की आंखों को रोकने के लिए कोई रूकावट न होगी और वह खुद ही अपनी आंखों से देखभाल करता होगा। 
  • तख़्त पर बैठे हुये ग्रहचाली हुक्मरान राजा के राजत्व (अहद) में उसके लिए खाना नम्बर 1 लैंन्स, नम्बर 8 फोक्सिंग ग्लास और नम्बर 11 रैगुलेटर होगा।  इस प्रकार लग्न से खाना नं 7, खाना नं 8 , खाना नं 11 का बाहम ताल्लुक होगा।   
राजयोग
एक ज़माना था जब राजयोग राजा महाराजा की कुण्डली में होता था। मगर आज राजे तो रहे नही, इसलिए राजयोग का रूप भी कुछ बदल सा गया है। अब राजयोग से मतलब हैं सत्ताा, मान इज्ज़त, धन दौलत, सुख सुविधा, सरकार या कारोबार में ऊँचा मरतबा वगैरह। दूसरे लफज़ों में राजयोग आदमी को खास पहचान देता है।
लाल किताब में कुण्डली के खाना नं 1 को शाह सलामत का तख्ते बादशाही और तख्त पर बैठने वाले ग्रह को राजा कहा गया है। लगन, केन्द्र में नेक हालत के ग्रह और दोस्त ग्रहों की मदद, राजयोग की
पहली निशानी है।
ग्रहों की हालत जितनी अच्छी होगी राजयोग उतना ही मज़बूत या उच्च होगा।
तख्त
'' हुई राख दुनिया है दिन रात जलती,
सिर्फ धर्म बाकी है एहसान धरती।''
सूरज खाना नं 1 होने के वक्त कुण्डली वाला समान (मानिन्द) राजा हुकमरान, ख्यालात पुराने ज़माना के और धर्म की पालना करने वाला होगा। उसके ज्यादा भाई बहन होने की शर्त न होगी। बाप की आखिरी उम्र तक पूरी सेवा और मदद करे पर अपने बेटे की तरफ से उम्मीद न रखे। बाप से बेशक दौलत मिले न मिले मगर बेटे को दौलत जमा करके ज़रूर दे जायेगा। जो उसे तबाह करने की गर्ज़ से मारेगा, वह खुद ही बर्बाद हो जायेगा। शराबखोरी व गन्दे इश्क से दूर मगर नेकी व गरीब की मदद हमेशा चाहने वाला। दो धारी तलवार की तबीयत का मालिक और जिस्म में सांप का गुस्सा। कुछ भी हो उसका रिज़क कभी बन्द न होगा और वह खुद साख्ता अमीर होगा। उम्र लम्बी और राज दरबार का साथ होगा। सफर के नेक नतीजे या सफर से दौलत पैदा करे। जिस्म के तमाम अंग आखिरी दम तक साथ देंगे। ईमानदारी से धन फलता और बरकत देगा। औलाद चाहे गिनती की हो पर सुख देगी। परोपकार, सेवा साधन और सन्तोष माया तरक्की की बुनियाद होंगे। माया दौलत खुद पैदा करेगा मगर माया का गुलाम न होगा, जब दोस्त ग्रहों की मदद हो ।
जब दोस्त ग्रह मन्दे हो तो सूरज का कोई भरोसा न होगा। वालिद बचपन में गुज़र जाये और औरत की सेहत मन्दी जब शुक्र खाना नं 7 में हो। लड़का ज़िन्दा न रहे जब मंगल खाना नं 5 में हो। औरत ज़िन्दा न रहे जब सनीचर खाना नं 8 में हो । सोया हुआ सूरज जब खाना नं 7 खाली हो तो 24 साला उम्र से पहले की शादी मुबारक। बतौर उपाय जद्दी मकान में कुदरती पानी कायम होने के 10 साल बाद किस्मत का सूरज चमकता होगा।
मित्रो जल्द से जल्द अपनी कुंडली निकालें और देखें अगर आप की कुंडली में भी ऐसे योग हों तो अच्छे ज्योतिषाचार्य से संपर्क करें और उपायों द्वारा बुरे योगों के दुश प्रभाव को कम करने का प्रयास करें और अपने जीवन को अधिक से अधिक खुशहाल करें। उपाय बहुत सारे है। जिनको यहाँ लिख पाना संभव नही है और उनको अपने जीवन में उतारकर आप अपने जीवन को सुखमय बना सकते है।
अगर आप गुडगाँव से दूर हैं तब भी आप मुझसे फ़ोन कॉल के माध्यम से अपनी कुंडली पर फलादेश और उपाय ले सकते हैं। 
जो सज्जनगन अपनी या अपने परिवार की जन्म कुंडली मुझे दिखा कर फलादेश के साथ बुरे ग्रहों की जानकारी लेना चाहता हो वह ईमेल द्वारा मात्र 2100.00 रुपया में पी डी ऍफ़ फाइल द्वारा प्राप्त कर सकते है और बुरे ग्रहों के उपाय जानना चाहतें हो और लाल किताब ज्योतिष सीखने के इच्छुक हों संपर्क करें। 

आचार्य हेमंत अग्रवाल 

ऍफ़ ऍफ़ 54, व्यापार केंद्र, सी ब्लॉक, सुशांत लोक, गुडगाँव 

फ़ोन : 01242572165, मोबाइल : 8860954309 

फेस बुक पर आचार्य हेमंत अग्रवाल या हेमंत अग्रवाल 

ईमेल : pb02a024@gmail.com 

सावधानी: कोई भी उपाय करने से पहले किसी अच्छे ज्योतिशाचर्य से सलाह अवश्य लें। 

माता रानी सब को खुशीआं दे।

खाना न 12 - इन्साफ (मगर इन्साफ करने कराने की जगह नहीं) ......


जय माता दी । 
गुरुदेव जी० डी० वशिष्ट के आशीर्वाद से……… 
मित्रों आप सब को आचार्य हेमंत अग्रवाल का नमस्कार। मित्रों मैं आप सब का धन्यवाद करता हूँ कि आप सब समय निकाल कर मेरे आर्टिकल्स पड़ते हैं और उनसे अधिक अधिक लाभ उठाते हैं। अगर आप सब को आर्टिकल्स में किसी सब्जेक्ट के बारे में और अधिक जानकारी लेना चाहते हैं तो आप निसंकोच मुझसे संपर्क कर सकते हैं। जो कि मुझे आर्टिकल्स को और भी बेहतर बनाने में उत्साहित करेगा। मित्रों अगर आप की ज़िंदगी में कोई भी समस्या चल रही है और आप उससे निजाद पाना चाहते है तो मुझे ज़रूर लिखें और मैं पूरी कोशिश करूंगा कि उसके बारे में अधिक से अधिक जानकारी आप लोगों को मुहैया करवा सकूँ। 
कुछ लाल किताबकार के अनुसार :
द्वादश भाव
यह कुंडली का आखिरी भाव होता है। यही एक अवतार समाप्त होकर दूसरा आरम्भ होता है। - एक जन्म से दूजा सुरु हो।
लाल किताब में द्वादश भाव को इंसाफ, आरामगाह, ख्वाब अवस्था और इन्साफ का घर कहा गया है। इस भाव के स्वामी गुरु और राहु है तथा कारक अकेला राहु है। इस भाव् से स्त्री - सुख के सम्बन्ध में विचार किया जाता है। यह व्यवस्था ज्योतिष शास्त्र से मेल नही खाती। परंपरागत ज्योतिष के अनुसार द्वादश का कारक केतु है और इस भाव से जीवात्मा की अंतिम परिणीति अर्थात मोक्ष के संबंध में विचार किया जाता है। द्वादश की अपनी दृष्टि किसी भाव पर नही होती। छटा भाव द्वादश को देखता है, किन्तु द्वादश की अपील होती है द्वितीय में - घर बारह में जो ग्रह बोले, घर दो में वो बोलता है।
लाल कितबार ने एकादश और द्वादश भावों को न्याय के स्थान कहा है। प्रथम भाव को राजा और द्वितीय को वजीर माना गया है। प्रथम भाव के ग्रह आयु पर्यन्त कुंडली के सब ग्रहों का फैसला ग्यारहवें घर में होता है और उसकी अपील प्रथम घर में होती है। 
प्रथम भाव के ग्रह की आयु समाप्त हो जाने के बाद सब ग्रहो का फैसला बारहवें भाव में होता है और उसकी अपील दूसरे घर में होती है। 
यह लाल किताबकार का उक्ति वैचित्र्य है। सीधी बात यह है कि सब ग्रहों के शुभाशुभ फल पर विचार करने के बाद जातक के जीवन की सफलता और जीवात्मा की अंतिम परिणित के सम्बन्ध में एकादश भाव की शुभअशुभता के आधार पर निर्णय करना चाहिए। उसमे भी यदि कोई अंतर्विरोध या शंका दिखाई दे तो प्रथम भाव की शुभाशुभता के आधार पर संशोधन करके अंतिम निर्णय लेना चाहिए। प्रथम भाव के ग्रह की आयु समाप्त हो जाने के बाद ये ही निर्णय द्विर्द्वादश भावों से करने चाहिए । इस अर्थ में द्वादश भाव जातक की चारित्रिक उपलब्धियों का भाव है । यदि 2 , 6 ,8 खाली न हों तो जातक सच्चरित्र होता है। 
यदि बारहवें में बैठा हुआ ग्रह आठवें में बैठे हुए ग्रह का शत्रु न हो और 2, 8 खाली न हो तो जातक प्रतिभावान होता है। 
यदि जीवन को चार भागों में विभाजित करके सम्यक अध्यन किया जाये तो यह जाना जा सकता है की जातक 1-3, 4-6, 7-9, 10 -12 भावों के मामलों में क्या क्या उपलब्धियां हासिल करेगा। 
द्वादश भाव के अनिष्ट का निवारण करने के लिए प्रथम भाव का उपचार करना चाहिए। यदि प्रथम खाली हो तो द्वितीय के ग्रहों का उपचार करना चाहिए। 
द्वादश के ग्रह से जुड़े हुए रिश्तेदार जातक को सुख आराम देते है। उन रिश्तेदारों की मृत्यु के बाद उस ग्रह की वस्तुए पास में रखने से सुख आराम मिलेगा। उदहारण से जन्म कुंडली में बारहवें भाव में बृहस्पति बैठा होतो पिता और दादा जातक को सुख आराम देंगे । उनके देहांत के बाद बृहस्पति की वस्तुए अपने पलंग के नीचे रखने से सुख मिलेगा । दूसरा भाव खाली हो और आठवें तथा बारहवें में मंदा फल देने वाले ग्रह बैठे हों तो जातक को मंदिर नही जाना चाहिए । ऐसा करने से अनिष्ट करने वाले ग्रह टकराएंगे और उनसे सम्बंधित रिश्तेदार का अनिष्ट होगा । उदाहरणार्थ आठवें में शनि हो और बारहवें में बुध हो । ये दोनों टकराएंगे तो जातक की बेटी की आँखों की बिनाई पर बुरा असर पड़ेगा क्योंकि बुध बेटी का कारक है ।
भावों से सम्बंधित पशु -पक्षी ,पेड़ -पौधे ,सम्बन्धी आदि वस्तुए अगले पोस्ट में लिखें गे। 

लाल किताब तरमीम शुदा 1942 में लिखा है : 
’’घर 12 न ग्रह जो बोले, घर 2 में वह बोलता है;
फल घर 12-2 का इकट्ठा, साधु समाधि होता है।’’
लगन से कुंडली का पक्का घर खाना नं 12 - इन्साफ (मगर इन्साफ करने कराने की जगह नहीं), आरामगाह, ख्वाब - अवस्था इंसान का सिर : 
इसी असूल के हौसला पर इन्सान 12 राशियों के 12 साल को गुज़ारता है कि आखीर कभी न कभी 12 साल के बाद ही मालिक (बृहस्पत) सुन ही लेगा और यह सच है कि 12 साल के बाद सब की अमूमन सुनी जाती है और फिर वही बृहस्पत का ज़माना बदलने को खाना नम्बर 1 का सूरज निकल आता है। कुण्डली का खाना नम्बर 12 इन्साफ (मगर इन्साफ करने कराने की जगह नहीं), आरामगाह, बृहस्पत राहू की मुश्तर्का 

बैठक है। यह मैदान (सहन) है नम्बर 6 का और 6 का न्यायकर्ता (मुन्सिफ) होगा केतु। ज़र्द नीला 

मगर जुदा जुदा, बृहस्पत की दो जहां की ताकत का फैसला राहु से होगा।
  1. कुण्डली के तमाम ग्रहों की अपील खाना नम्बर 12 पर होगी। यानि खाना नम्बर 12 का फैसला सबसे आखिरी फैसला होगा। अगर खाना नम्बर 12 के लिए खुद अपनी अपील की ज़रूरत हो तो खाना नम्बर 2 पर होगी या खाना नम्बर 12 के जाति ताल्लुक खाना नम्बर 2 का फैसला सबसे आखिरी फैसला होगा। 
  2. नम्बर 12 के लिए नम्बर 1 के ग्रह की उम्र गुज़रने के बाद नम्बर 2 अपील का काम देगा। जिसका आखिरी न्यायकर्ता (मुन्सिफ) केतु होगा। अगर नम्बर 1 खाली हो या नम्बर 1 के ग्रह की उम्र के बाद नम्बर 1 खाली हो जावे तो सब से आखिरी न्यायकर्ता (मुन्सिफ) चन्द्र होगा। लेकिन नम्बर 1 की उम्र के अन्दर अन्दर आखिरी शासक (हाकिम) हमेशा नम्बर 1 का ग्रह ही होगा।
  3. नम्बर 12 के ग्रह का सम्बंधित (मुताल्लिका) रिश्तेदार कुण्डली वाले के आराम पैदा करने के अम्बंध (ताल्लुक) में इश्वरिये (खुदाई) ताकत का मालिक होगा। जिसके बाद उस ग्रह की सम्बंधित (मुताल्लिका) चीज़ें (अश्या) स्थापित (कायम) करने से सुख सागर होगा। उदाहरण के तौर पर (मसलन्) बृहस्पत नम्बर 12 हो तो बाप, बाबा ज़िंदा होने के वक्त तक कुण्डली वाले की रात हमेशा आराम से गुज़रेगी। उनकी मृत्यु (वफ़ात) के बाद बृहस्पत की चीज़ें (अश्या) रात के समय (बावक्त रात) स्थापित (कायम) रखना आराम देगा।
  4. नम्बर 8 मन्दा और नम्बर 2 खाली हो या जब नम्बर 12 और नम्बर 8 दोनों ही घरों में ऐसे ग्रह हों जो इकट्ठे हो जाने पर मन्दे हो जावें तो मन्दिर से दूरी बेहतर वर्ना खाना नम्बर 8-12 की मन्दी टक्कर होगी। 
  5. उदाहरण के तौर पर (मसलन्) बुध नम्बर 8 सनीचर नम्बर 12 तो लड़की की बीनाई बर्बाद जब मन्दिर में जावे। कुण्डली का खाना नम्बर 12 जि़न्दगी में आराम की हालत बतलायेगा। अगर इस खाने में कोई मन्दा ग्रह बैठ जावे तो दिन भर काम, रात को बेआराम और बिना वजह बदनाम वाला हाल होगा।
इकट्ठे (मुश्तरका) खाने : 
  1. खाना नं 6 में जब केतु को माना था तो उसका दूसरा साथी राहु खाना नं 12 में और बृहस्पत दोनों (राहु-केतु) को चलाने वाला खाना नं 2 में बैठा है 
  2. खाना नं 2 में बृहस्पत है और गुरुद्वारा इस में खाना नं 8 का असर आया।  खाना नं 8 पापी ग्रहों की (तीनो ही राहु केतु शनि की) बैठक है और खाना नं 2 सिर्फ राहु केतु की बैठक है। यानि जब खाना न 8 का असर 2 में जावे तो शनि का बुरा असर साथ लेंगे। 
  3. लेकिन जब खाना न 2 का असर खाना न 6 में जावे तो सिर्फ राहु केतु का असर चला (इसी वज़ह से खाना न 2 को शुक्र की राशि माना है। क्योंकि राहु केतु मुश्तरका सिर्फ हवाई शुक्र के घर को ही हवा का मालिक बृहस्पत सम्भाल सकता है) । 
  4. खाना न 6 से जब खाना न 12 में असर गया तो खाना न 6 में से बुध का असर भी मिला हुआ पाया जो आकाश व गोल दायरा का मालिक है। 
इस तरह खाना न 8-2-6-12 में हर तरह का झगड़ा हुआ। पाताल और आकाश में हर तरफ बुध व बृहस्पत की चारों तरफ घूम लेने वाली गांठ में शनि के चारों तरफ मार कर लेने की ताकत खड़ी हो गई। बुध और बृहस्पत ने भी सूर्य और शनि दोनों का ही साथ दिया। गो वह दोनों बुध और बृहस्पत आपस (बाहम) दुश्मन है। इन चारों तरफों की ताकत वाला खाना न 4 चन्द्र को मिला जिसमें नेकी की सिफत हुई। मंगल बद ने खाना न 4 में और शनि ने चन्द्र से जो खाना न 4 का मालिक है अपनी दुश्मनी के सुभाओ का सबूत दिया। इस चक्र के बुरे और भले हो जाने के कारण (सबब) से चन्द्र ने सब की उम्र की ताकत अपने काबू कर ली और सब की उम्र का मालिक हुआ और समय ही के सफर में अपना असर डालने की ताकत पकड़ी। 
निम्नलिखित ग्रह टेवे में चाहे किसी भी घर में इकट्ठे हों जावें तो उनके सामने दिए हुए खाना न का असर पैदा हो जायेगा। 


खाना न 9 - किस्मत का आगाज़ ....


जय माता दी ! 
गुरुदेव जी डी वशिस्ट के आशीर्वाद से ……… 
मित्रों आप सब को आचार्य हेमंत अग्रवाल का नमस्कार। मित्रों मैं आप सब का धन्यवाद करता हूँ कि आप सब समय निकाल कर मेरे आर्टिकल्स पड़ते हैं और उनसे अधिक अधिक लाभ उठाते हैं। अगर आप सब को आर्टिकल्स में किसी सब्जेक्ट के बारे में और अधिक जानकारी लेना चाहते हैं तो आप निसंकोच मुझसे संपर्क कर सकते हैं। जो कि मुझे आर्टिकल्स को और भी बेहतर बनाने में उत्साहित करेगा। मित्रों अगर आप की ज़िंदगी में कोई भी समस्या चल रही है और आप उससे निजाद पाना चाहते है तो मुझे ज़रूर लिखें और मैं पूरी कोशिश करूंगा कि उसके बारे में अधिक से अधिक जानकारी आप लोगों को मुहैया करवा सकूँ। 
कुछ लाल किताबकार के अनुसार "नौवा भाव भाग्य है" माना जाता है। लाल किताब में इसे अगाजे किस्मत कहा गया है। इस भाव का स्वामी बृहस्पति है, कारक भी वही है। लाल किताब में इसे गुरु की गद्दी कहा गया है। नौवे घर पर पाँचवे घर की दृष्टि होती है। नौवें की अपनी दृष्टि नही होती। नौवां भाव कर्मों का सागर है। यह द्वितीय भाव पर कर्मो की वर्षा करता है। 2 - 9 का गहरा सम्बन्ध है। नौवां भाव जब सोया हुआ होता है तो द्वितीय भाव के माध्यम से जगाया जाता है। लेकिन यह तभी संभव है जब तृतीय और पंचम भाव खाली हों। पहले तीसरे भाव का प्रभाव शामिल होता है। फिर पाँचवे भाव का प्रभावशामिल होता है तब दूसरा भाव जगता है ।
घर तीजे का असर हो पहले, बाद मिला घर पांच का हो ।
तीसरा भाव भी सोया हुआ हो तो तीन साल की आयु के बाद असर होता है। सोया हुआ ग्रह गोचर से नवम में आने के बाद सक्रिय होता है तो वह अपनी आयुष्य पर फल देना शुरू करता है और अपनी निश्चित आयु पूरी होने तक फल दिए जाता है लाल किताब में प्रत्येक ग्रह की आयु निर्धारित की गयी है। उदहारण से टेवे में गुरु दूसरे घर में हो और गोचरवशात् नवम भाव में आता हो तो वह सोलह वर्ष तक (32 वर्ष की आयु तक )फल दिए जाता है। ग्रहों की आयु के सम्बन्ध में आगे यथास्थान विचार किया जायेगा। सूर्य चन्द्र नवम भाव में हो तो सदा शुभ फल देते है। राहु - केतु भी जातक पर बुरा प्रभाव नही डालते। नवम भाव के ग्रहों की चीज़े तिलक के स्थान पर लगाने से इस भाव के अनिष्ट शांत होते है । 
’’जड़ बुनियाद ग्रह 9 होता, किस्मत का आगाज़ भी हो; 
घर दूजे पर बारिश करता, समन्दर घिरा ब्रहमण्ड भी हो।’’ 
लाल किताब के मुताबिक किस्मत का असल आगाज़ (शुरुवात) खाना नम्बर 9 का ग्रह होगा। नम्बर 9, जब नम्बर 3-5 खाली हो तो नम्बर 2 की मार्फत जाग पड़ेगा। नम्बर 9 के ग्रह की मुताल्लिका अश्या तिलक की जगह लगाने से नम्बर 9 का असर पैदा होगा।
खाना नम्बर 9 के ग्रह किस्मत के बुनियादी ग्रह होते हैं। इस खाने में खाना नम्बर 3 और खाना नम्बर 5 के ग्रहों का असर भी आ मिलता है। औलाद की पैदायश के दिन से खाना नम्बर 5 का असर न सिर्फ खाना नम्बर 9 में जाने लग जाता है बल्कि बाप बेटे की मुश्तर्का किस्मत 70-72 साला सवाल करने लग जाता है। खाना नम्बर 3 का असर कुण्डली वाले के अपने जन्म से ही खाना नम्बर 9 में मिलने लग जाता है। औलाद की पैदायश के दिन से पहले खाना नम्बर 5 का असर खाना नम्बर 9 में गया। वह बाप बेटे की मुश्तर्का किस्मत पर असर नही करता बल्कि खाना नम्बर 9 की दूसरी चीजें यानि धर्म कर्म और कुण्डली वाले के अपने बज़ुर्गो के ताल्लुक में असर रखता है। औलाद की पैदायश के दिन से खाना नम्बर 5 का असर कुण्डली वाले के अपने बज़ुर्गो की बजाये खुद कुण्डली वाले की अपनी किस्मत पर असर करता है। इसी तरह खाना नम्बर 3 का असर भाई की पैदायश के दिन से खाना नम्बर 9 में जब जायेगा तो कुण्डली वाले की अपनी जात पर असर करेगा और भाई की पैदायश से पहले कुण्डली वाले के अपने बज़ुर्गों के ताल्लुक में दखल देगा। अगर उसका भाई पहले ही मौजूद हो तो बड़े भाई की किस्मत का असर कुण्डली वाले में आयेगा। खाना नम्बर 3 की इस ताकत की वजह से मंगल की राशि नम्बर 8 मंगल बद मौत ने भी उल्टा देखा क्योंकि मंगल नेक और बद दोनों भाई ही हैं। उम्र के पहले 35 साला चक्कर में छोटा भाई भी हो और औलाद भी शुरू हो जावे तो खाना नम्बर 5 का असर खाना नम्बर 3 के असर पर प्रबल होगा। अगर खाना नम्बर 3 व नम्बर 5 दोनो ही खाली हों तो किस्मत की बुनियाद पर सिर्फ खाना नम्बर 9 के ग्रह माने जायेंगे। अगर खाना नम्बर 9 भी खाली हो तो यह शर्त ही उड़ गई। 
खाना नम्बर 5 का असर कुण्डली वाले पर उसके बुढ़ापे में होता है और खाना नम्बर 3 का बचपन से या यूं कहो कि खाना नम्बर 3 का असर उम्र के पहले 35 साला चक्कर में होता है और खाना नम्बर 5 का उम्र के दूसरे 35 साला चक्कर पर या किस्मत की बुनियाद पर उम्र के पहले 35 साला चक्कर में खाना नम्बर 3 का असर होगा और दूसरे 35 साला चक्कर में खाना नम्बर 5 का असर किस्मत की बुनियाद पर होगा। खुलासातन उम्र के दूसरे 35 साला चक्कर में खाना नम्बर 5 का असर नम्बर 3 के असर पर प्रबल होता हुआ किस्मत की बुनियाद पर होगा। हर हालत में खाना नम्बर 5 प्रबल होता है और खाना नम्बर 3 नीचे दब जाने वाला । खाना नम्बर 9 का अपना असर हर वक्त साथ होगा। पहले घरों के ग्रह बाद के घरों के ग्रहों को अपनी दृष्टि के वक्त जगा दिया करते हैं। अगर बाद के घरों में कोई ग्रह न होवे तो वह खाना सोया हुआ गिना जाता है। फर्जन खाना नम्बर 11 में कोई न कोई ग्रह मौजूद है मगर खाना नम्बर 3 खाली है तो इस हालत में खाना नम्बर 11 के ग्रह सोये हुये माने जायेंगे। जिनको जगाने के लिए किस्मत के जगाने वाले ग्रह की ज़रूरत होगी। बाद के घरों के ग्रहों के जागने के दिन से किस्मत का जागना मुराद होगी। इस तरह अगर खाना नम्बर 9 के ग्रह खास खास सालों में जागें तो खाना नम्बर 9 में दिया हुआ असर पैदा होगा। जिस साल से पहले घरों के ग्रहों का पहला दौरा शुरू, उस साल के बाद के घरों के ग्रह जाग पड़े होंगे और उस साल से पहले ग्रह सोये हुये माने जायेंगे। सालों में वर्षफल के हिसाब से शुरू हो या न हो तो भी ऊपर का फल देंगे। शुरू उम्र की तरफ से अपनी अपनी उम्र में शुरू होकर अपनी अपनी उम्र के अर्सा तक ही यानि बृहस्पत 16 साल से शुरू होकर 16 साल ही यानि 32 साला उम्र तक, सूरज 22 से 22 साल कुल 44 साला उम्र तक, सनीचर 60 से 60 साल तक कुल 120 साल तक वगैरह वगैरह ऊपर का फल देंगे। वर्षफल के हिसाब से खाना नम्बर 9 वाले का असर उसकी अपनी आमतौर पर शुरू होने की मियाद की बजाये जन्मदिन से ही शुरू होता हो तो वह ग्रह जन्मदिन से ही अपनी उम्र के अर्सा तक ही ऊपर का फल देगा यानि बुध 34 साल, मंगल 28 साल, सनीचर 60 साल वगैरह। खुलासातन खाना नम्बर 9 के तमाम ग्रह जब कभी भी शुरू होवे वह अपनी-अपनी आम उम्र की मियाद तक फल देंगे सिवाये सनीचर के जो 60 साल उम्दा फल देगा। इस तरह खाना नम्बर 9 में शुक्र या बुध और मंगल बद सबसे मन्दे और सनीचर नम्बर 9 में सबसे उत्तम और सबसे लम्बा अर्सा 60 साल का होगा। 
बृहस्पत के खाना नम्बर 9 में ऊपर दिये हुये खास खास वक्तों में जागे हुये ग्रह का असर इस तरह होगा।
  • बृहस्पत :- निहायत मुबारक
  • सूरजः- निहायत मुबारक
  • चन्द्रः- निहायत मुबारक
  • शुक्रः- मंगल बद का असर
  • मंगलः- निहायत उत्तम
  • बुधः- मंगल बद का असर
  • सनीचरः- मुबारक
  • राहुः- मुबारक खर्चा
  • केतुः- मुबारक सफर

इस घर के ग्रह शुरू उम्र में और हर एक ग्रह अपने शुरू होने के दिन से अपनी पूरी उम्र तक फल देंगे।
मित्रो जल्द से जल्द अपनी कुंडली निकालें और देखें अगर आप की कुंडली में ऐसे योग हों तो एक अच्छे ज्योतिषाचार्य से संपर्क करें और उपायों द्वारा बुरे योगों के दुश प्रभाव को कम करने का प्रयास करें और अपने जीवन को अधिक से अधिक खुशहाल बनायें। उपाय बहुत सारे है । जिनको यहाँ लिख पाना संभव नही है और उनको अपने जीवन में उतारकर आप अपने जीवन को सुखमय बना सकते है।
अगर आप गुडगाँव से दूर हैं तब भी आप मुझसे फ़ोन कॉल के माध्यम से अपनी कुंडली पर फलादेश और उपाय ले सकते हैं। साथ ही हमारा संस्थान आपकी कुंडली से सम्बंधित जानकारी जैसे फलादेश और उपाय कोरियर से आपके घर तक भेज सकतें है। 
जो सज्जनगन अपनी या अपने परिवार की जन्म कुंडली मुझे दिखा कर फलादेश के साथ बुरे ग्रहों की जानकारी लेना चाहता हो वह ईमेल द्वारा मात्र 2100.00 रुपया में पी डी ऍफ़ फाइल द्वारा प्राप्त कर सकते है और बुरे ग्रहों के उपाय जानना चाहतें हो और लाल किताब ज्योतिष सीखने के इच्छुक हों संपर्क करें। 
आचार्य हेमंत अग्रवाल 
ऍफ़ ऍफ़ 54, व्यापार केंद्र, सी ब्लॉक, सुशांत लोक, गुडगाँव 
फ़ोन : 01242572165, मोबाइल : 8860954309 
फेस बुक पेज पर आचार्य हेमंत अग्रवाल
ईमेल : pb02a024@gmail.com 
सावधानी: कोई भी उपाय करने से पहले किसी अच्छे ज्योतिशाचर्य से सलाह अवश्य लें। 
माता रानी सब को खुशीआं दे।

Thursday, 30 April 2015

खाना न 11 - जाती हाल - ऐ - इन्साफ .....

जय माता दी । 
गुरुदेव जी ० डी ० वशिष्ट के आशीर्वाद से……… 
गुरू अस्थान
’’पाप अकेला असर अकेला, तीन पांच नौ ग्यारह;
शनि बली का साथ मिले तो, असर बढ़े गुणा ग्यारह।’’
कुण्डली के खाना नम्बर 11 को लाल किताब में गुरू अस्थान (जाये इन्साफ) इंसाफ की जगह या इन्सानी किस्मत की बुनियाद कहा गया है। इन्सान का जाती हाल (आमदन-कमाई-जन्म वक्त) या टेवे वाले का कुल दुनिया से ताल्लुक और सब की इकट्ठी (मुश्तर्का) किस्मत का मैदान हर शख्स अपने साथ लिए हुये है।
  • इस घर में केतु होने पर चन्द्र बरबाद और चन्द्र होने पर केतु बरबाद। 
  • इसी तरह इस घर में बृहस्पत होने पर राहु बरबाद और राहु होने पर बृहस्पत बर्बाद होगा।
  • खाना नम्बर 11 के ग्रह सिवाये पापी ग्रहों के बे-एतबारी हालत के होंगे। 
  • खाना नम्बर 11 का असर उस वक्त ही मुकम्मल जागता हुआ माना जायेगा जबकि खाना नम्बर 3-1 दोनों ही घरों में कोई न कोई ग्रह ज़रूर हो। 
  • अगर खाना नम्बर 3 खाली हो तो अमूमन नेक फल तख्त के आने के दिन से शुरू करेंगे (कहने का भाव यह है कि खाना नं 11 में स्थित ग्रह जब वर्षफल में लगन में  आये तब) और खाना नम्बर 8 में आने के वक्त मन्दा असर देंगे (कहने का भाव यह है कि खाना नं 11 में स्थित ग्रह जब वर्षफल में खाना नं 8 में आये तब)। 
  • जब खाना नम्बर 8 और 11 आपस (बाहम) दुश्मन हो तो नम्बर 11 के ग्रह की सम्बंधित (मुताल्लिका) चीज़ टेवे वाले के किसी काम न आयेगी बल्कि ऐसे सदमे या मन्दी सेहत की निशानी होगी कि जिससे पीठ टूटी हुई या घर के मकान की छत गिरी हुई की तरह मातम का ज़माना होगा। उपाए : ऐसी हालत में खाना नम्बर 11 के ग्रह की सम्बंधित (मुताल्लिका) चीज़ भी साथ ही उसके दोस्त ग्रह या ऐसे ग्रह की सम्बंधित (मुताल्लिका) चीज़ भी साथ ही ले आवे जो ग्रह के मन्दे असर को नेक कर लेवे। मसलन् सनीचर नम्बर 11 हो तो सनीचर की चीज़ों (अश्या) के साथ ही केतु की चीज़ों (अश्या) ले आना फायदेमंद (मुबारक) होगा। यानि अगर मकान बनाओ तो कुत्ता भी साथ रख लो। मशीनें खरीदो तो बच्चे के खिलौने वगैरह भी साथ ही खरीद लाओ। इस तरह सनीचर बुरे असर के बजाये और भला असर देगा। मन्दी हालत में ग्रह सम्बंधित (मुताल्लिका) की कुल मुकर्ररा उम्र की मियाद के बाद नम्बर 11 में बैठे हुये या उसके दोस्त ग्रह की सम्बंधित (मुताल्लिका) चीज़ का उपायो मददगार होगा। बशर्ते पापी ग्रहों से कोई उस वक्त वर्षफल के हिसाब से खाना नम्बर 1 में न हो। 
  • अगर कोई पापी नम्बर 1 में ही हो तो खाना नम्बर 9 में आये हुये ग्रह की सम्बंधित (मुताल्लिका) चीज़ के उपायों से नेक असर होगा। अगर खाना नम्बर 9 खाली ही होवे तो बृहस्पत का उपायो मददगार होगा। 
खाना नम्बर 11 के ग्रहों की बे-एतबारी की हालत या असर इस तरह होगा।
  • बृहस्पत नेक हालत में, जब तक टेवे वाला खानदान में इकट्ठे (मुश्तर्का) रहे और पिता जि़न्दा हो तो सांप भी सजदा करे। मन्दी हालत में जब पिता से जुदा और चाल चलन का ढीला या मन्दे ग्रहों का कारोबार हो तो मच्छर का मुकाबला न कर सके और कफ़न तक पराया हो ।
  • सूरज नेक हालत में, जिस कदर धर्मात्मा और सफा खुराक हो तो उसी कदर उत्तम जि़न्दगी और साहिबे परिवार हो। मन्दी हालत में जब सनीचर की खुराक(जैसे कि नॉन वेज)  खाता हो तो विधाता खुद अपनी कलम से लावल्दी का हुकम लिख देगा।
  • चन्द्र नेक हालत में, अगर टेवे में बृहस्पत और केतु उम्दा तो माया और औलाद की माता के बैठे तक भी कोई कमी न होगी। मन्दी हालत में माता के जि़न्दा होते हुये नर औलाद शायद ही माता को देखनी नसीब होगी।
  • शुक्र नेक हालत में दौलत का भण्डारी जब तक औरत का भाई मौजूद हो या मंगल उम्दा हो। मन्दी हालत में बुद्धू, बुज़दिल और हिजड़ा और धन दौलत से दुखिया ही होगा।
  • मंगल नेक हालत में बृहस्पत के पीछे पीछे कदम पर कदम रखने वाला बहादुर चीते की तरह ज़माने की अन्धेरी रातों को भी किसी रास्ते से जा  करके (उबूर) अपना शिकार या दिली ख्वाहिश पा लेगा। मंगल मन्दी हालत में दुम को आग लगी हुई हालत में लंका से भागते हुये हनुमान जी की तरह समन्दर के पानी की तलाश में होगा।
  • बुध नेक हालत में, चन्द्र बृहस्पत और सनीचर से मारे हुये यानि माता पिता के यहाँ जन्म लेने के दिन और दुनिया के गैबी अन्धेरे से निकल कर आंखों के देखने के वक्त से ही दुखिया होने वाले को अपने वक्त में हर तरह और हर हालत में डूबे होने पर पर भी जि़न्दा करके तार देगा। मन्दी हालत में ऐसी खोटी अक्ल का मालिक जो पौधे को जड़ से उखाड़ देवे और खुद भी गिरने वाले दरख़त के नीचे आकर दब मरे।
  • सनीचर नेक हालत में विधाता की तरफ से  निःसंतान (लावल्दी) लिखे हुक्म को भी दूर करके बच्चे की पैदायश का हुक्म देगा और तमाम दुनिया के ज़हरों और हर तरह के विरोद्धी (मुखालेफीन) के विरूद्ध (बरखिलाफ) अकेला ही हर तरह से पूरी रक्षा (हिफ़ाजत) करेगा और धर्म ईमान में सच्चे होने का पूरा सबूत देगा। मन्दी हालत में भरी बेड़ी को मंझदार पहुंचकर बेड़ी का चप्पू सिरहाने रखकर अचानक सो जायेगा और अपनी आल औलाद को ऐसी अधूरी हालत में छोड़कर मरेगा कि उनकी आहों को सुनने वाला शायद ही कोई गृहस्थी मददगार होगा या हो सकेगा।
  • राहु नेक हालत में इतने मुतकब्बिर और अपनी कमाई पर काबिज़ कि अपने मां बाप से भी कौड़ी पाई तक न लेंगे ताकि उसपर कोई एहसान न हो जावे । खुद कमायेंगे और सोना बनायेंगे मगर अपने जन्म से पहले के मिले हुये सोने को खाक कर दिखायेंगे। न बृहस्पत का लिहाज़ न राहु के जेलखाने का फि़कर मगर खुद ख्वाबी दुनिया में कोहेतूर (वह पहाड़ जिसपर हजरत मूसा को अल्लाह के दर्शन हुए थे)  पर बैठे खुदा की जियारत (दर्शन) कर रहे होंगे। मन्दी हालत में जन्म लेते ही अपनी मियाद से पहले अगर सबसे सांस और जिस्म के खून (खासकर बाप या बाबे के) को संखिया और अफियून से ज़हरीला बरबाद और बन्द न कर दिया तो ऐसे टेवे वाले के जन्म लेने का किसी को पता ही क्या लगेगा। यानि अगर अफीम से मरे या संखिया से चल बसे या हीरा चाट गये कोयला से राख हुये जो कुछ कहो सच मगर वह तमाशा देखने के लिए हर वक्त हाजि़र नाजि़र (मौज़ूद)  होगा।
  • केतु नेक का फल संतान, कारोबार, या केतु के सम्बन्धियों का फल 11 गुना शुभ होगा यदि खाना नं 5 में बृहस्पत या चन्द्र न हो अन्यथा स्वयं अपना केतु अर्थात अपनी संतान का, शनि तथा चन्द्रमा का फल हद से अधिक मंदा होगा।  
खाना नम्बर 11 को समझने के लिए तमाम इल्म की वाकफ़ी ज़रूरी होगी। सब ग्रहों ने कोशिश की मगर इसे नीच कोई न कर सका। आखीर पर सनीचर खुद बदनामी उतारने के लिए सबके लिए कुंभ, पानी का भरा हुआ घड़ा शगुन के तौर पर ले आया कि अगर चन्द्र (पानी) से ही मौत का घर ऊँचा हो सकता है तो मेरे भी काम आयेगा। मगर खाना नम्बर 11 सबकी अपनी अपनी आमदन है। इसे कौन नीचा करे? सबकी किस्मत का मुकाम है। इसलिए कहा जाता है ’’मेरी किस्मत को कौन धो देगा ?’’ सबको अपना अपना हिस्सा मिल ही जाता है और फिर जब यह खाना एक से ग्यारह हो गया है। किस्सा मुखतसर (संक्षेप में) इसी पानी के घड़े के कतरा कतरा पर सबने लड़ना और मरना है। जिसे किस्मत देगी वह ले लेगा। सनीचर चाहे (ख्वाह) अपने घर में इस घड़े को रखे और सबसे होशियार आंख से ही निगरानी क्यों न करे मगर बरताने वाला तो बृहस्पत ही सबका गुरू है। राहु केतु के पैदा किये हुये कारनामों को साथ लेता हुआ खाना नम्बर 11 में जाकर सनीचर दोनो जहान के गुरू के दरबार में खुदा को हाजि़र नाजि़र कहकर फैसला करेगा जिसमें बृहस्पत की रज़ामन्दी ज़रूरी होगी।

कुछ लाल किताबकार के अनुसार लाल किताब में ग्यारहवें भाव को सबसे अधिक महत्व दिया गया है। इसे इंसानी किस्मत की बुनियाद कहा गया है। किस्मत बनती है दौलत से और दौलत आती है आय से। अतः प्रकारान्तर से यह आय का भाव हुआ। ज्योतिष शास्त्र में भी एकादश को आय भाव की संज्ञा दी गयी है। लाल किताब के अनुसार एकादश भाव का स्वामी शनि है। इस भाव का कारक गुरु है। इसीलिए इसे गुरु का स्थान भी कहा गया है। एकादश भाव जातक के वैभव, ऐश्वर्य, आमदनी और बचत - बरकत का निर्णय करता है। इसी कारण इसे न्याय का स्थान कहा गया है। 
  • एकादश पर पंचवे और तीसरे भाव की दृष्टि होती है। तीसरे भाव के खाली रहते हुए एकादश में राहु केतु बैठे हों तो वे शुभ फल देते है। 
  • ग्यारहवें भाव में बैठे हुए ग्रह यदि अष्टमस्थ ग्रहों को देखते हों तो फल अशुभ होता है। 
  • तीसरे भाव में बृहस्पति के मित्र (सूर्य, चन्द्र, मंगल) ग्रह बैठे हों तो ग्यारहवें का फल हमेशा उत्तम होता है। 
  • ग्यारह का फल पूरी तरह से जगता हुआ तभी होता है जबकि तीसरे और पहले दोनों में कोई न कोई ग्रह बैठा हों। 
  • तीसरा भाव में केतु और शुक्र हों तो तब भी ग्यारहवें का उत्तम फल होता है। 
  • केतु ग्यारहवें में हो तो चन्द्रमा के फल को नष्ट कर देता है। चन्द्रमा ग्यारहवें में हो तो केतु के फल को नष्ट कर देता है। 
  • राहु हो तो बृहस्पत के फल को नष्ट कर देता है और बृहस्पत हो तो राहु के फल को नष्ट कर देता है।केतु शुभ फल देने की स्थति में हो और पाँचवे घर में चन्द्र और बृस्पति न हों तो फल की शुभता ग्यारह गुनी बढ़ जाती है। 
  • अष्टम और एकादश में बैठे हुए ग्रह परस्पर शत्रु हों तो केवल एकादश की चीज़े घर लाना मौत को निमंत्रण देना है। ऐसी हालत में एकादशस्थ ग्रह के मित्र की वस्तुए भी साथ में ले आनी चाहिए अथवा ऎसे ग्रह की वस्तुए साथ में लानी चाहिए जो एकादशस्थ ग्रह की अशुभता को शुभता में बदल दें। उदाहरणार्थ माकन बनाये तो कुत्ता भी पाले। मशीन खरीदकर लाये तो बच्चे के खिलोने भी लाये। ऐसा करने से एकादशस्थ ग्रह अशुभता छोड़कर शुभ फल देगा।
मित्रो जल्द से जल्द अपनी कुंडली निकालें और देखें अगर आप की कुंडली में ऐसे योग हों तो एक अच्छे ज्योतिषाचार्य से संपर्क करें और उपायों द्वारा बुरे योगों के दुश प्रभाव को कम करने का प्रयास करें और अपने जीवन को अधिक से अधिक खुशहाल बनायें। उपाय बहुत सारे है । जिनको यहाँ लिख पाना संभव नही है और उनको अपने जीवन में उतारकर आप अपने जीवन को सुखमय बना सकते है।
अगर आप गुडगाँव से दूर हैं तब भी आप मुझसे फ़ोन कॉल के माध्यम से अपनी कुंडली पर फलादेश और उपाय ले सकते हैं। साथ ही हमारा संस्थान आपकी कुंडली से सम्बंधित जानकारी जैसे फलादेश और उपाय कोरियर से आपके घर तक भेज सकतें है। 
जो सज्जनगन अपनी या अपने परिवार की जन्म कुंडली मुझे दिखा कर फलादेश के साथ बुरे ग्रहों की जानकारी लेना चाहता हो वह ईमेल द्वारा मात्र 2100.00 रुपया में पी डी ऍफ़ फाइल द्वारा प्राप्त कर सकते है और बुरे ग्रहों के उपाय जानना चाहतें हो और लाल किताब ज्योतिष सीखने के इच्छुक हों संपर्क करें। 
आचार्य हेमंत अग्रवाल 
ऍफ़ ऍफ़ 54, व्यापार केंद्र, सी ब्लॉक, सुशांत लोक, गुडगाँव 
फ़ोन : 01242572165, मोबाइल : 8860954309 
फेस बुक पेज पर आचार्य हेमंत अग्रवाल
ईमेल : pb02a024@gmail.com 
सावधानी: कोई भी उपाय करने से पहले किसी अच्छे ज्योतिशाचर्य से सलाह अवश्य लें। 
माता रानी सब को खुशीआं दे।

खाना नंबर 3 - मृतु के समय कूच का मार्ग (रोग इत्यादी) .......

जय माता दी !


गुरुदेव जी डी वशिस्ट के आशीर्वाद से ………


मित्रों आप सब को आचार्य हेमंत अग्रवाल का नमस्कार। मित्रों मैं आप सब का धन्यवाद करता हूँ कि आप सब समय निकाल कर मेरे आर्टिकल्स पड़ते हैं और उनसे अधिक अधिक लाभ उठाते हैं। अगर आप सब को आर्टिकल्स में किसी सब्जेक्ट के बारे में और अधिक जानकारी लेना चाहते हैं तो आप निसंकोच मुझसे संपर्क कर सकते हैं। जो कि मुझे आर्टिकल्स को और भी बेहतर बनाने में उत्साहित करेगा। मित्रों अगर आप की ज़िंदगी में कोई भी समस्या चल रही है और आप उससे निजाद पाना चाहते है तो मुझे ज़रूर लिखें और मैं पूरी कोशिश करूंगा कि उसके बारे में अधिक से अधिक जानकारी आप लोगों को मुहैया करवा सकूँ। 
तृतीय भाव
लाल किताब की उक्ति है -तीन मंदा काने अर्थात तीन काने होते है। तीन की संख्या अशुभ मानीजाती है। तीन आदमी एक साथ किसी काम के लिए नही जाते। कोई वस्तु लेनी देनी हो तो तीन की संख्या में नही देते। तीसरा रन लेने की कोशिश में अच्छे अच्छे बल्लेबाज आउट हो जाते है। यों तो शास्त्रीय ज्योतिष में भी तीसरे भाव को बहुत शुभ भावों की श्रेणी में नही रखा गया है; किन्तु लाल किताबकार ने तो इसे बहुत ही अशुभ कहा है।
इस घर का रंग है खूनी, असर होता भी है खूनी।
तृतीय भाव का स्वामी बुध और कारक मंगल होता है। शास्त्रीय ज्योतिष में इसकी संज्ञा 'सहज ' है। इस भाव से भाई बहनों का विचार किया जाता है। लाल किताबकार ने सिद्धांत रूप में तीसरे भावको भाई -बन्धुओ का कारक माना गया है। किन्तु फल कथन के दौरान इसके मारक पक्ष को ही उभारा है। इस भाव को विशेष रूप से मृत्यु और रोग का कारक माना गया है -
इस दुनिया से कूच का वक्त,राहे रवानगी और बीमारियाँ।
तृतीय भाव में राहू तथा बुध उच्च और शुक्र नीच का होता है।
तृतीय भाव में ग्रहों की स्थिति और इस पर ग्रहों की दृष्टि के अध्ययन से यह पता चलता है की जातक की मृत्यु कब और कैसे और कहा होगी तथा वह किन रोगों से पीड़ित होगा। 
शास्त्रीय ज्योतिष के अनुसार दु:स्थानों में खोटे ग्रह शुभ होते है; किन्तु लाल किताब के अनुसार तृतीय में राहु - केतु की स्थिति खतरनाक। राहू केतु स्वय मारक नही होते; किन्तु वे मृत्यु - तुल्य कष्ठकर स्थति उत्पन्न कर देते है। राहु केतु के तृतीय में होने के साथ साथ षष्ठम या अष्टम में भी खोटे ग्रह हुए तो मृत्यु की सम्भावना बढ़ जाती है यदि तृतीयस्थ राहु -केतु के साथ साथ शठास्थ दोनों में ही खोटे ग्रह हुए तो "राहे रवानगी " निश्चित है।
संकट के समय तृतीया भाव को द्वादश भाव से सम बल मिलता है, चाहे द्वादस्थ ग्रहों से शत्रुता ही क्यों ना हो। उदाहरण के लिए मान लीजिये की केतु तृतीय में है और मंगल द्वादश में। मंगल, केतु का शत्रु होते हुए भी, आपातकाल में भी केतु की सहायता करेगा, उसे सम बल देगा। फल स्वरुप जातक पर केतु का दुष्प्रभाव नही होगा। इसी प्रकार यदि गुरु तृतीय में हो और बुध द्वादश में तो बुध, गुरु का शत्रु होते हुए भी, गुरु को सम बल देता है। फलतः तृतीया भाव की कोई छति नही होती। जातक को सुख समृद्धि ही प्राप्त होगी। यदि इन स्थानों (12 -3 ) में दो या दो से अधिक ग्रह हो तो उनके फलाफल का विश्लेषण करके हानि का अनुमान लगाना होगा।
द्वादश में राहु और शुक्र इक्कठे बैठे हो तो जातक की आयु के 24 वें या 25 वें वर्ष में उसके जीवन साथी को मृत्यु देते है। द्वादश में राहु शुक्र के साथ साथ तृतीय में शनि बैठा हो तो वह शुक्र की सहायता करेगा। फलतः राहु अपनी शरारत करेगा। फलतः राहु अपनी शरारत में सफल नही हो सकेगा।
राहे रवानगी
’’इस घर का जो रंग है खूनी, असर होता भी खूनी है ।
होता जभी ग्रह इस घर ज़ुल्मी, देता असर वह कष्टी है।’’
कुण्डली के खाना नम्बर 3 को लाल किताब में इस दुनिया से कूच के वक्त राहे रवानगी कहा गया है। असल (हकीकी) रिश्तेदार, बहन भाई, भाई बन्द, साले बेह्नोइये, नज़र का असर (पत्थर फाड़े या तारे) जिगर खून, आम खुशी गमी की औसत हालत, सुभाओ गर्म-तरोबादी होगा। दरिन्दे शेर जंगली जानवर, भाई का घर, ताये, चाचे का मकान, मकान के साजो सामान वास्ते आराइश अंदरूनी, दरख्त की शाख व तना मुराद होगी | जिस्मानी ताकत, मुताल्लिका बृहस्पत, ठगी, चोरी, अयारी, यारी मुहब्बत, नुक्सान, जंग व जदल, नेकी, इन्साफ (मुंसिफ़ी), बज़ुर्गाना ताल्लुक, बच्चा पैदा करने की ताकत, परिवार, कबीला का बढ़ना व बढ़ाना, उठती जवानी का हाल, आकाश, दुनिया से माया के चले जाने का रास्ता, दूसरों की मदद से पैदा करदा दोस्त यार मददगार आदमी, दक्षिण दिशा (जनूब), बुध, शनि और मंगल जैसे हों वैसा ही फल होगा। इस घर में चन्द्र, शुक्र, शनि राशि फल के होंगे। यह मैदान (सेहन) है खाना नम्बर 11 का और इसका न्याकर्ता (मुन्सिफ) होगा बुध सब्ज़, मंगल। मर्द व औरत की जोड़ी या आपसी (बाहमी) ताल्लुक व उम्र का साथ ज़ाहिर होगा (खाना नंबर 3 से)।
त्रिलोकी का भेद खाना नम्बर 3 से खाना नम्बर 9 में नौ ही ग्रहों से ज़ाहिर हुआ। जहां कि गैबी और ज़ाहिरा दोनो जहांन का मालिक बृहस्पत था। जिसने दुनिया को यह ख़बर देने के लिए गृहस्थियों का घर शुक्र का खाना नम्बर 2 को पक्का घर बनाया। जिसमें आने के बाद चले जाने का पैगाम या मौत का हुक्म भी खाना नम्बर 8 से आने लगा। इस गुरू (बृहस्पत) ने यह भेद कुत्ते के ज़रिए खाना नम्बर 6 में भेजा। कुत्ता बोला तो उसकी आवाज़ फिर वापिस आसमानी खाना नम्बर 12 में जा पहुंची। इस भेद की जो चीज़ खाना नम्बर 3 से 9 में और खाना नम्बर 8 से खाना 2 में ले गई वह दृष्टि देखना या मंगल सनीचर की नज़र का होना कहलाया। इस नज़र को बृहस्पत ने पहचाना और अपने साथी दुनियावी दरवेश कुुत्ते की आवाज़ बुध से ज़ाहिर कर दिया। बृहस्पत ने गैबी बात पहचानी। केतु ने बुध के रास्ते धन दौलत के सुख के खाने में ख़बर दे दी। दोनो दरवेशों (बृहस्पत और केतु) की इस ताकत को बुध ने ज़ाहिर किया। इसलिए बुध का आकाश या आवाज़ नक्कारा खल्क को आवाज़े खुदा समझा गया या बुध सब का भेद खोल देगा। अगर बुध अच्छा तो चन्द्र का बुरा फल न होगा। जब चन्द्र अच्छा तो शुक्र का बुरा फल न होगा। इसीलिए बुध अपना फल शुक्र में पहुंचा देता है। यानि बुध के बगैर शुक्र पागल होगा और शुक्र के बगैर बुध दीवाना पागल कुत्ता होगा जो अपने मालिक को छोड़कर (दीवाना कुत्ता मालिक को छोड़ जाता है) और अगर वह अपने ही घर जहां वह पागल हुआ बंधा होवे यानि खाना नम्बर 12 में तो मालिक को भी काट देगा। गोया बुध ही सब ग्रहों का भेदी है और बृहस्पत सबको जानने वाला है। यह दोनो ही ग्रह राहु केतु के सर और पांव को पहचान सकते हैं क्योंकि दोनों मुश्तर्का ग्रहचाली बच्चा माने हैं। खुलासातन खाना नम्बर 3 के ग्रह खाना नम्बर 8 की रद्दी हालत से बचाने वाले होंगे। ख्वाह वह नम्बर 3 के ग्रह खुद खाना नम्बर 11 की मन्दी हालत में ही क्यों न हों। या यूं कहो कि खाना नम्बर 3 कुण्डली वाले पर मन्दा न होगा अगर खुद उस ग्रह की मुताल्लिका चीज़ों का ताल्लुक मन्दा हो तो बेशक ।
जब नम्बर 3 में पापी ग्रह बैठें हो और नम्बर 8 व 6 भी मन्दे हो रहे हों तो अगर मौत नही तो बहाना मौत ज़रूर खड़ा कर देंगे। खाना नम्बर 12 का ग्रह ख्वाह नम्बर 3 वाले का दुश्मन ही हो, नम्बर 3 को मदद देगा। मसलन् मंगल नम्बर 12, केतु नम्बर 3 हो तो मच्छ रेखा वास्ते धन दौलत हालांकि मंगल और केतु बाहम दुश्मन हैं । इसी तरह बुध नम्बर 12 और शनि या बृहस्पत नम्बर 3 हों तो अमृतकुण्ड, हर तरह से बरकत का ज़माना होगा। अगर नम्बर 12 में शुक्र राहु मुश्तर्का हों तो ज़ाहिरा तौर पर 21 या 25 साला उम्र में बेवापन ज़ाहिर होगा। लेकिन अगर उसी वक्त खाना नम्बर 3 में शनि बैठा हो तो राहु का शुक्र पर बुरा असर न होगा। क्योंकि शनि शुक्र का मदद दे देगा। जब नम्बर 3 में मुश्तर्का ग्रह हों तो 12 व 3 के ग्रहों की बाहमी दोस्ती दुश्मनी बहाल होगी।
अब व्याख्या करते हैं : खाना न 12 का ग्रह तीसरे धर में बैठे ग्रह कि सहायता करेगा, चाहे उसका शत्रु ही क्यों न हो, जैसे मंगल 12, केतु तीसरे (धन के लिये मच्छ रेखा), जबकि मंगल-केतु शत्रु हैं।इसी प्रकार बुध 12 शनि या बृहस्पत तीसरे हों तो अमृत कुण्ड, हर प्रकार से बरकत का समय है। 12 में शुक्र-राहु 21-25 वर्ष में विधवा करते हैं, परन्तु तीन में शनि हो तो शुक्र पर राहु का प्रभाव नही पड़ेगा। शनि शुक्र की सहायता करे, तीसरे में कई ग्रह हों तो 3-12 के ग्रहों कि परस्पर मित्रता-शत्रुता बहाल रहेगी |
मित्रो जल्द से जल्द अपनी कुंडली निकालें और देखें अगर आप की कुंडली में ऐसे योग हों तो एक अच्छे ज्योतिषाचार्य से संपर्क करें और उपायों द्वारा बुरे योगों के दुश प्रभाव को कम करने का प्रयास करें और अपने जीवन को अधिक से अधिक खुशहाल बनायें। उपाय बहुत सारे है । जिनको यहाँ लिख पाना संभव नही है और उनको अपने जीवन में उतारकर आप अपने जीवन को सुखमय बना सकते है।
अगर आप गुडगाँव से दूर हैं तब भी आप मुझसे फ़ोन कॉल के माध्यम से अपनी कुंडली पर फलादेश और उपाय ले सकते हैं। साथ ही हमारा संस्थान आपकी कुंडली से सम्बंधित जानकारी जैसे फलादेश और उपाय कोरियर से आपके घर तक भेज सकतें है। 
जो सज्जनगन अपनी या अपने परिवार की जन्म कुंडली मुझे दिखा कर फलादेश के साथ बुरे ग्रहों की जानकारी लेना चाहता हो वह ईमेल द्वारा मात्र 2100.00 रुपया में पी डी ऍफ़ फाइल द्वारा प्राप्त कर सकते है और बुरे ग्रहों के उपाय जानना चाहतें हो और लाल किताब ज्योतिष सीखने के इच्छुक हों संपर्क करें। 
आचार्य हेमंत अग्रवाल 
ऍफ़ ऍफ़ 54, व्यापार केंद्र, सी ब्लॉक, सुशांत लोक, गुडगाँव 
फ़ोन : 01242572165, मोबाइल : 8860954309 
फेस बुक पेज पर आचार्य हेमंत अग्रवाल
ईमेल : pb02a024@gmail.com 
सावधानी: कोई भी उपाय करने से पहले किसी अच्छे ज्योतिशाचर्य से सलाह अवश्य लें। 
माता रानी सब को खुशीआं दे।

खाना न 2 - धर्म अस्थान उम्र बुडापा ........












जय माता दी !

गुरुदेव जी डी वशिस्ट के आशीर्वाद से ………


मित्रों आप सब को आचार्य हेमंत अग्रवाल का नमस्कार। मित्रों मैं आप सब का धन्यवाद करता हूँ कि आप सब समय निकाल कर मेरे आर्टिकल्स पड़ते हैं और उनसे अधिक अधिक लाभ उठाते हैं। अगर आप सब को आर्टिकल्स में किसी सब्जेक्ट के बारे में और अधिक जानकारी लेना चाहते हैं तो आप निसंकोच मुझसे संपर्क कर सकते हैं। जो कि मुझे आर्टिकल्स को और भी बेहतर बनाने में उत्साहित करेगा। मित्रों अगर आप की ज़िंदगी में कोई भी समस्या चल रही है और आप उससे निजाद पाना चाहते है तो मुझे ज़रूर लिखें और मैं पूरी कोशिश करूंगा कि उसके बारे में अधिक से अधिक जानकारी आप लोगों को मुहैया करवा सकूँ। 
द्वितीय भाव
द्वितीय भाव धर्म स्थान है। लाल किताब ने इसे जगत गुरु बृहस्पति की गद्दी कहा है। इस भाव का स्वामी शुक्र और कारक गुरु है। जातक की वृद्धावस्था के सम्बन्ध में इसी भाव से विचार किया जाता है। - सफ़ेद झंडा को हम साय झूले, उम्र बुढ़ापा घर दो का।
द्वितीय भाव में चन्द्रमा उच्च का होता है। यदि वह द्वितीय भाव में अवस्थित भी हो तो स्वग्रही और उच्च का होने के कारण किस्मत का ग्रह बन जाता है।
"घर चलकर जो आवे दूजे, ग्रह -किस्मत बन जाता है"
जातक के कर्म - फल को दर्शाने वाला भाव यही है। दितीय भाव की बुनियाद 9 वां घर है। नौवें घर को कर्मों का सागर कहा गया है। दितीय भाव पर्वत है।
"बुनियाद समुद्र ग्रह 9 होते, पहाड़ ऊँचा घर 2 का है"
कर्म रूपी जल से भरी हुई हवाएँ 9 वें भाव रूपी सागर से चलकर दितीय भाव रूपी पर्वत से टकरा कर कर्म रूपी जल की वर्षा कर देती है। यहाँ इन कर्मों के फल का फैसला होता है।
लाल किताब की फल कथन पद्धति के अनुसार आठवें भाव में बैठा हुआ ग्रह अपने से पीछे की ओर भाव न 2 को देखता है। यह विपरीत दृष्टि हुई। अतः दितीय में कोई ग्रह न हो तो फल शुभ होता है। यदि 2 और 8 दोनों हीखाली हों तो फल श्रेष्ठतम होता है।
आठवें घर में बैठा हुआ ग्रह दूसरे घर को देखता है। दूसरे घर में बैठा हुआ छठे को देखता है। इस प्रकार आठवें की अलामत दूसरे के द्वारा छठे में पहुँच जाती है। यह तब होता है जब तीनों ही घरों में ग्रह विधमान हों। यदि दूसरा और आठवां भाव खाली हुए तो छठे भाव के पीड़ित होने का प्रश्न ही नही उठता।
यदि दितीय भाव का स्वामी शुक्र और कारक गुरु दोनों ही बलहीन हों तो इस भाव पर दुर्भाग्य की मार पड़ती है। तब चतुर्थ उसकी मदद करता है। अतः दितीय पीड़ित हुआ तो चतुर्थ का बल देखना चाहिए। चतुर्थ का स्वामी चन्द्रमा है और कारक भी वही है। वह माता का प्रतिनिधि है। अतः चन्द्रमा बलवान हो तो माता के आशीर्वाद से दितीय भाव का उद्धार हो जाता है।
दसवाँ घर खाली हो तो दितीय भाव सोया हुआ माना गया है - "खाली पड़ा घर दस जब टेवे ,सोया हुआ कहलाता दो"
विहग दृष्टि से देखने पर ये सिद्धांत अटपटे लगते है, किन्तु फल की सटीकता को देखें तो अनूठे सिद्ध होते है।
मित्रों जैसा कि आप जानते हैं कि लाल किताब ज्योतिष के सामुद्रिक ज्ञान पर आधारित है। सामुद्रिक में भृकुटि को खाना नं 2 या धर्मस्थान कहा गया है और हस्त विज्ञान में अंगूठे को। मित्रों आने वाले लेखों में आप देखेंगे कि बृहस्पत के स्थान (2,5,9,11,12) में स्थित ग्रह किस प्रकार जातक के भाग्य को प्रभावित करते हैं और उनके उपाए केवल तिलक करने से कैसे संभव है। 

’’घर चलकर जो आवे दूजे, ग्रह किस्मत का बन जाता हो,
खाली पड़ा घर 10 जब टेवे, सोया हुआ कहलाता हो"
कुण्डली के खाना नम्बर 2 को लाल किताब में धर्म अस्थान उम्र बुढापा कहा गया है। माथे पर (पैशानी) पर तिलक लगाने की जगह खाना नम्बर 2 की असली जगह है। यह बृहस्पत का असल पड़ाव (मुकाम) है। चन्द्र उच्च करता है जो बृहस्पत का दोस्त है। इस घर को नीच करने वाला कोई ग्रह नही। इस घर का मालिक शुक्र है जिसे लक्ष्मी अवतार माना गया है। इस घर को सब ग्रहों ने इज्ज़त से देखा है। खुद जाती किस्मत, ससुराल का मकान व खानदान, रिश्तेदारों से पाई हुईं चीज़ें मार्फत स्त्री धन या दहेज, नफ़सानी ताकत, भूख, मोह माया, दौलत इज्ज़त शरीफाना, बुढापे में जुबानी व हवाई इश्क, बचत निजी (जाती) कमाई, जन्म मरण का दरवाजा, स्त्री ताल्लुक, माता, बुआ, मासी, फूफी, बेवा (एसी स्त्री जिस का पति मर गया हो) या माशूका औरत वगैरह, रिश्तेदारों से दौलत, बृहस्पत या शुक्र जैसे हों वैसा ही फल होगा। सभी (तमाम) ग्रह बृहस्पत के निम्न कोटि के  (ज़ेर) साया होंगे। यह मैदान (सहन) है खाना नम्बर 8 का और इस घर का न्यायकर्ता (मुन्सिफ) होगा मंगल बद। बृहस्पत या शुक्र जैसे हों वैसा ही फल होगा। तमाम ग्रह बृहस्पत के छत्रछाया में (ज़ेरसाया)  होंगे। 
खाना नम्बर 2 को हवाई ख्याल की तमाम ताकतों, राहु - केतु मुश्तर्का की बैठक या बनावटी (मस्नूई) शुक्र की जगह मानते हैं। खाना नम्बर 8 का असर जाता है खाना नम्बर 2 में और खाना नम्बर 2 देखता है खाना नम्बर 6 को । इसलिए नम्बर 2 का फैसला नम्बर 6, 8 को साथ मिलाकर होगा। खाना नम्बर 2 राहु केतु की बैठक मुश्तर्का होगी जिसमें सनीचर की मौत का ताल्लुक न होगा। जिस तरह खाना नम्बर 4 ने अपनी नेकी न छोड़ी, उसी तरह खाना नम्बर 2 ने कुल दनिया से सम्बन्ध (ताल्लुक) न छोड़ा। खाना नम्बर 4 के खज़ाने का भेदी खाना नम्बर 2 होगा। इन दो खानों का इकट्ठा (मुश्तर्का) असर किस्मत का करिश्मा हुआ जो दोनों का निचोड़ (लबे लुबाब) भी कहा जा सकता है। खाना नम्बर 4 बढ़ाता है चन्द्र को तो नम्बर 2 बढ़ाता है बृहस्पत को। खाना नम्बर 8 खाली हो तो नम्बर 2 उम्दा होगा। जब खाना नम्बर 2 खाली हो तो रूहानी असर उम्दा। अगर खाना नम्बर 9 बरसाती मौनसून हवा के उठने का समन्दर है तो खाना नम्बर 2 इस बारिश से लद्दी हुई हवा से टकरा कर बरसा लेने वाला पर्वत माला (कोहसार) होगा।
इस घर में मंगल बद के अंश सूर्य और शनि (जज़बी ग्रह) और पापी ग्रह टेवे वाले पर मन्दा असर न देंगे बल्कि राहु भी यहां बृहस्पत के मातहत होगा। सब ग्रह खाना नम्बर 9 का फल, टेवे वाली की उम्र के आखिरी हिस्सा में देंगे। मसलन् खाना नम्बर 9 में सनीचर का फल 60 साल है जो टेवे वाले की उम्र के शुरू होने की तरफ से 60 साल बुढापे की तरफ है। लेकिन सनीचर जब खाना नम्बर 2 में हो तो इसका वही असर मौत के दिन से पीछे जन्मदिन की तरफ 60 साल होगा। इस घर के ग्रह बुढापे में हमेशा नेक फल देंगे चाहें (ख्वाह) वह किसी दूसरे असूलों की गिनती या चाल वगैरह से कितने ही मन्दे क्यों न हों।
मित्रो जल्द से जल्द अपनी कुंडली निकालें और देखें अगर आप की कुंडली में ऐसे योग हों तो एक अच्छे ज्योतिषाचार्य से संपर्क करें और उपायों द्वारा बुरे योगों के दुश प्रभाव को कम करने का प्रयास करें और अपने जीवन को अधिक से अधिक खुशहाल बनायें। उपाय बहुत सारे है । जिनको यहाँ लिख पाना संभव नही है और उनको अपने जीवन में उतारकर आप अपने जीवन को सुखमय बना सकते है।
अगर आप गुडगाँव से दूर हैं तब भी आप मुझसे फ़ोन कॉल के माध्यम से अपनी कुंडली पर फलादेश और उपाय ले सकते हैं। साथ ही हमारा संस्थान आपकी कुंडली से सम्बंधित जानकारी जैसे फलादेश और उपाय कोरियर से आपके घर तक भेज सकतें है। 
जो सज्जनगन अपनी या अपने परिवार की जन्म कुंडली मुझे दिखा कर फलादेश के साथ बुरे ग्रहों की जानकारी लेना चाहता हो वह ईमेल द्वारा मात्र 1100.00 रुपया में पी डी ऍफ़ फाइल द्वारा प्राप्त कर सकते है और बुरे ग्रहों के उपाय जानना चाहतें हो और लाल किताब ज्योतिष सीखने के इच्छुक हों संपर्क करें। 
आचार्य हेमंत अग्रवाल 
ऍफ़ ऍफ़ 54, व्यापार केंद्र, सी ब्लॉक, सुशांत लोक, गुडगाँव 
फ़ोन : 01242572165, मोबाइल : 8860954309 
फेस बुक पर आचार्य हेमंत अग्रवाल या हेमंत अग्रवाल 
ईमेल : pb02a024@gmail.com 
सावधानी: कोई भी उपाय करने से पहले किसी अच्छे ज्योतिशाचर्य से सलाह अवश्य लें। 
माता रानी सब को खुशीआं दे।

Wednesday, 29 April 2015

शाह सलामत का तख़्ते बादशाही ...
























जय माता दी !
गुरुदेव जी डी वशिस्ट के आशीर्वाद से ………
मित्रों आप सब को आचार्य हेमंत अग्रवाल का नमस्कार। मित्रों मैं आप सब का धन्यवाद करता हूँ कि आप सब समय निकाल कर मेरे आर्टिकल्स पड़ते हैं और उनसे अधिक अधिक लाभ उठाते हैं। अगर आप सब को आर्टिकल्स में किसी सब्जेक्ट के बारे में और अधिक जानकारी लेना चाहते हैं तो आप निसंकोच मुझसे संपर्क कर सकते हैं। जो कि मुझे आर्टिकल्स को और भी बेहतर बनाने में उत्साहित करेगा। मित्रों अगर आप की ज़िंदगी में कोई भी समस्या चल रही है और आप उससे निजाद पाना चाहते है तो मुझे ज़रूर लिखें और मैं पूरी कोशिश करूंगा कि उसके बारे में अधिक से अधिक जानकारी आप लोगों को मुहैया करवा सकूँ। 

तख़्त हज़ारी
’’घर पहला है तख़्त हज़ारी, ग्रह फल राजा कुण्डली का;
जोतिष में इसे लग्न भी कहते, झगड़ा जहां रूह माया का।’’
लाल किताब में कुण्डली के घर खाना नम्बर 1 को शाह सलामत का तख़्ते बादशाही कहा गया है। खुद अपना जाती जिस्म, तमाम अज़ू , वजूद, जाती कमाई, रोज़ी रोटी, सुभाओ गर्मी खुश्की व आतिषी होगा । खुद साख्ता मकान, अपना तख़्त, चारदीवारी, मय तहके गोशे, सामान सवारी, रूह रूहानी व दिमागी ताकत, मर्दो का ताल्लुक, गुस्सा परोपकार, राज दरबार, पुरानी रसोमात व मकानात का ताल्लुक, वक्त जवानी, ज़माना हाल, मौजूदा जन्म, साथ लाया हुआ खजाना वास्ते खुद अपना जन्म, दुनिया में नाम किस हैसियत का होगा। यह सहन (मकान के बीच या सामने का मैदान) है खाना नम्बर 7 का और इस घर का न्याकर्ता (मुन्सिफ) होगा शुक्र।
खाना नम्बर 1 में सूरज उच्च, शनि नीच और मंगल घर का ग्रह का होगा। मगर खाना नम्बर 7 में शनि उच्च, सूरज नीच और शुक्र घर का ग्रह होगा। अगर खाना नम्बर 7 खाली हो तो खाना नम्बर 1 के उच्च ग्रहों का असर शक्की ही होगा। तख़्त पर बैठा हुआ ग्रह राजा और खाना नम्बर 7 में बैठा हुआ ग्रह उसका वज़ीर होगा। अगर तख्त पर एक ग्रह और खाना नम्बर 7 में ज्यादा ग्रह बैठे हों तो राजा वज़ीरी होती है। मगर जब उल्ट हो जावे तो सातवें की जड़ कट जाती है। मसलन् खाना नम्बर 1 में चार ग्रह बृहस्पत चन्द्र बुध राहु और खाना नम्बर 7 में अकेला केतु हो तो 34 साला उम्र तक नर औलाद नदारद या पैदा होकर मरती जावे और 48 साला उम्र तक एक ही लड़का कायम हो। अगर 48 साला उम्र से दूसरा लड़का कायम हो जावे तो लड़की बेवा, बेईज्जत या दीगर मन्दे नतीजों से बरबाद होगी। कुण्डली वाला अगर चार और जानों को रोटी का हिस्सा देवे तो नर औलाद कायम होगी और औलाद पैदा होने के दिन से चारो ग्रह मुश्तर्का राजयोग होंगे वर्ना उम्दा असर की बजाये खाक या हर तरह लानत नसीब होगी। जब खाना नम्बर 1 में ज्यादा ग्रह हों तो खाना नम्बर 1 का मुन्सिफ शुक्र होगा।
जिस वक्त टेवे मेे असल मंगल के अलावा मसनूई मंगल नेक या बद दोनों ही मौजूद हों तो नम्बर 1 देखेगा खाना नम्बर 11 को । अगर नम्बर 11 खाली हो तो नम्बर 1 ग्रह अपना असर करने के ताल्लुक में बुध की चाल पर चलेगा। जब नम्बर 8 खाली हो तो 1 वाले ग्रह की आंखों को रोकने के लिए कोई रूकावट न होगी और वह खुद ही अपनी आंखों से देखभाल करता होगा। तख़्त पर बैठे हुये ग्रहचाली हुक्मरान राजा के अहद में उसके लिए खाना नम्बर 1 लैंन्स ,नम्बर 8 फोक्सिंग ग्लास और नम्बर 11 रैगुलेटर होगा।
मित्रो जल्द से जल्द अपनी कुंडली निकालें और देखें अगर आप की कुंडली में ऐसे योग हों तो हमारे गुडगाँव फ्रैंचाइज़ी में ज्योतिषाचार्य से संपर्क करें और उपायों द्वारा बुरे योगों के दुशप्रभाव को कम करने का प्रयास करें और अपने जीवन को अधिक से अधिक खुशहाल बनायें। 
अगर आप गुडगाँव से दूर हैं तब भी आप हमारे फ्रैंचाइज़ी में ज्योतिषाचार्य से फ़ोन कॉल के माध्यम से अपनी कुंडली पर फलादेश और उपाय ले सकते हैं। साथ ही हमारे फ्रैंचाइज़ी में ज्योतिषाचार्य आपकी कुंडली से सम्बंधित जानकारी जैसे फलादेश और उपाय कोरियर से आपके घर तक भेज सकतें है। 
जो सज्जनगन अपनी या अपने परिवार की जन्म कुंडली हमारे फ्रैंचाइज़ी में ज्योतिषाचार्य को दिखा कर फलादेश के साथ बुरे ग्रहों की जानकारी लेना चाहते हो वह ईमेल द्वारा मात्र 2100.00 रुपया में पी डी ऍफ़ फाइल द्वारा प्राप्त कर सकते है। 
आचार्य हेमंत अग्रवाल 
ऍफ़ ऍफ़ 54, व्यापार केंद्र, सी ब्लॉक, सुशांत लोक, गुडगाँव - 122009
फ़ोन : 01242572165, मोबाइल : 8860954309 
फेस बुक पेज पर आचार्य हेमंत अग्रवाल
ईमेल : pb02a024@gmail.com 
सावधानी: कोई भी उपाय करने से पहले हमारे गुडगाँव फ्रैंचाइज़ी में ज्योतिषाचार्य से सलाह अवश्य लें। 
माता रानी सब को खुशीआं दे।