Astrologer in Gurgaon, Astrologer in Gurugram, Astrology, Lal Kitab,Vastu Consultant in Gurgaon, Vaastu Consultant in Gurugram, Horoscope, Janam Kundle, Jyotishacharya, Jyotish, Remedies, All kind of Pooja's, Fang Sui Consultant,
Saturday, 4 April 2015
कम उम्र में बच्चों का झुकाव सैक्स की तरफ
जय माता दी !
कम उम्र में बच्चों का झुकाव सैक्स की तरफ
अगर आप लाल किताब जियोतिष सीखना चाहते हैं। तो भी सम्पर्क कर सकते हैं।
Saturday, 21 March 2015
शुक्र ग्रह से सम्बंधित जानकारी (भाग 5)
जय माता दी !
गुरुदेव जी डी वशिस्ट के आशीर्वाद से ………
शुक्र देव के बारे में चर्चा को आगे बढ़ाते हुए.………।
आठवें शुक्र को जली मिटटी की चांडाल औरत कहा गया है। आठवें शुक्र वाले की पत्नी सख्त स्वभाव की होती हैं। औरत की जुबान से निकला हर शब्द पत्थर की लकीर होगा। वी अगर किसी के लिए बुरा कहेगी तो तुरंत सच हो जाता हैं। लेकिन अछा कहने पे जरूरी नहीं। अगर ऐसा इंसान अपनी पत्नी को तंग करेगा तो शुक्र का फल दोनों के लिओए मंदा होगा। ऐसे इंसान की शादी यदि 25 वर्ष तक हो जाये तो तो बहुत अशुभ होगा। शुक्र 8 के समय यदि खाना नंबर २ खाली हो तो देखा जाता हैं की बुजर्गों का सर पे साया नहीं होता। चन्द्र - मंगल या बुध अच्छी हालत होने पे ही शुक्र का असर कम हो सकता हैं।
मित्रो अब आगे मैं आपको शुक्र देव के सुखों में परेशानी होने के एक विशेष कारण सूर्य देव के सम्बन्ध में बता रहा हूँ। सूर्य देव शुक्र को कैसे ख़राब करते हैं। मतलब शुक्र देव के सुखों को हानि कैसे पहुचाते हैं।
- जैसा कि मैंने अपने पहले लेखों में लिखा है कि जब सूर्य के साथ या सूर्य की दृष्टि में शनि देव आ जाएँ तब शुक्र देव से मिलने वाले सुखों में कमी होती है।
- जब सूर्य के साथ शुक्र देव एक ही घर में या किसी वर्ष फल में सूर्य की दृष्टि शुक्र देव के ऊपर पड़ रही हो तब भी शुक्र देव के सुखो में कमी हो जाती है।
- जब सूर्य देव शुक्र देव के पक्के घर 7 में बैठ जाएँ तब भी शुक्र देव के फलों में परेशानी होती है।
- जब सूर्य देव घर 12 जोकि बिस्तर के सुखों का घर है बंहा पर सूर्य देव बैठ कर शुक्र के सुखो का नाश करते हैं। क्योंकि बिस्तर के सुख का कारण शुक्र देव हैं। साथ ही शुक्र को फूल भी बोला जाता है और सूर्य तो आग का विशाल गोला है तो आग के पास फूल जल जाता है और हाँ एक बात और कि सूर्य 12 बाले जातक का जीवन साथी बिस्तर पर प्यार कम और झगड़ा ज्यादा करता है। इस प्रकार से सूर्य देव शुक्र को हानि पहुंचाते हैं।
मित्रों आप की जानकारी के लिए बताना चाहता हूँ कि शुक्र देव के सुख क्या हैं। पति पत्नी के जितने भी सुख जैसे सम्भोग के सुख, आपसी मिजाज का अच्छा होना। घर सुंदर और घर में साज सज्जा के भरपूर सामान। साथ ही घर में लुक्सुरियस सामान की कोई कमी ना होना। अच्छे शुक्र बाले जातक का साथी वफादार होता है। वो खुद भी अपने साथी के लिए वफादार होता है। शरीर एक दम फिट होता है। शरीर में भरपूर जोश। ऐसे व्यक्ति को घूमने फिरने के शौकीन होते हैं। अपने साथी का भरपूर ध्यान रखते हैं। रुपया पैसा की कोई कमी नहीं होती और ऐसे व्यक्ति की बुद्धि भी तेज होती है।
मित्रों अब मैं आप से शुक्र देव को खुश रखने के बारे में कुछ सावधानियां बताने जा रहा हूँ। मित्रों यह केवल सावधानियां हैं पूर्ण उपाए नहीं। जिनसे आपको फायदा जरूर होगा। तो जब आप लाल किताब के उपाय करोगे तो कितना फायदा होगा इस की कल्पना कर पाना भी मुश्किल है।
अगर आप की जन्म कुंडली में शुक्र देव सूर्य देव के कारण खराब या बुरे फल दे रहे हैं तो निम्न लिखित सावधानियां बरतें।
- दिन में सम्भोग कभी ना करें।
- गुड़ का सेवन ना करें।
- गुड़ गेंहू और ताम्बे का घर पर स्टॉक ना करें।
- सोने बाले कमरे में साज सज्जा का सामान जरूर रखें।
- बिस्तर कटा फटा या गन्दा ना हो।
- बिस्तर पर खाना ना खाएं।
- सुबह जल्दी बिस्तर छोड़ने की आदत बनाएं।
- सुबह जल्दी नहा धो लें।
- रोज प्रेस किये कपड़े पहने।
- सूर्य को जल ना दें।
- लाल रंग के कपड़े ना पहनें।
- परफ्यूम सेंट का इस्तेमाल रोज करें।
- घर में खुशबू का बतावरण बनाने के लिए अगरबत्ती धुप रोज जलाएं।
- काले रंग की गाय की खूब सेवा करें।
मित्रो जल्द से जल्द अपनी कुंडली निकालें और देखें अगर आप की कुंडली में ऐसे योग हों तो एक अच्छे ज्योतिषाचार्य से संपर्क करें और उपायों द्वारा बुरे योगों के दुश प्रभाव को कम करने का प्रयास करें और अपने जीवन को अधिक से अधिक खुशहाल बनायें। उपाय बहुत सारे है । जिनको यहाँ लिख पाना संभव नही है और उनको अपने जीवन में उतारकर आप अपने जीवन को सुखमय बना सकते है।
अगर आप गुडगाँव से दूर हैं तब भी आप मुझसे फ़ोन कॉल के माध्यम से अपनी कुंडली पर फलादेश और उपाय ले सकते हैं। साथ ही हमारा संस्थान आपकी कुंडली से सम्बंधित जानकारी जैसे फलादेश और उपाय कोरियर से आपके घर तक भेज सकतें है।
सज्जनगन अपनी या अपने परिवार की जन्म कुंडली मुझे दिखा कर फलादेश के साथ बुरे ग्रहों की जानकारी लेना चाहता हो वह ईमेल द्वारा मात्र 1100.00 रुपया में पी डी ऍफ़ फाइल द्वारा प्राप्त कर सकते है और बुरे ग्रहों के उपाय जानना चाहतें हो और लाल किताब ज्योतिष सीखने के इच्छुक हों संपर्क करें।
आचार्य हेमंत अग्रवाल
ऍफ़ ऍफ़ 54, व्यापार केंद्र, सी ब्लॉक, सुशांत लोक, गुडगाँव
फ़ोन : 01242572165, मोबाइल : 8860954309
फेस बुक पर आचार्य हेमंत अग्रवाल या हेमंत अग्रवाल
ईमेल : pb02a024@gmail.com
सावधानी: कोई भी उपाय करने से पहले किसी अच्छे ज्योतिशाचर्य से सलाह अवश्य लें।
माता रानी सब को खुशीआं दे।
शुक्र ग्रह से सम्बंधित जानकारी (भाग 4)
जय माता दी !
गुरुदेव जी डी वशिस्ट के आशीर्वाद से ………
शुक्र देव के बारे में चर्चा को आगे बढ़ाते हुए.………।
शुक्र स्त्री कारक ग्रह है। इसलिए इस घर (खाना नं 6) में शुक्र होने पर जो वैर - विरोध पैदा होता है वो अधिकतर स्त्रिओं की ओर से और स्त्रिओं के कारण होता है। उसके शत्रु भी स्त्री स्वभाव के होंगे। ये शत्रु उस व्यक्ति के साथ बहुत ईर्ष्या रखते है और उसके बारे में दूसरे लोगों के पास झूठी - सच्ची बातों से उसे बदनाम करने की कोशिश करते है और किसी हद तक अपनी कोशिशों में सफल भी होते है।
चमत्कार चिंतामणि में कहा गया हैं कि इस घर का शुक्र मीठा मीठा बोलने वाले दुश्मन पैदा करता है। जो की ठीक ही प्रतीत होता है। इसका कारण यह है की छठा घर बुध का पक्का घर है और बुध एक स्त्री गृह होने के साथ चुस्ती और होशियारी का गृह भी हैं जिसकी जुबान में मिठास है। अतः शुक्र जैसे गृह का छठे घर में होना स्वाभाविक ही है कि वो ऐसे शत्रु पैदा करेगा, जिनकी बोली में शहद और बगल में छुपा हुआ खंजर हो।
लाल किताब में कहा गया है की जैसे ही किसी का छठे घर का शुक्र अपना बुरा फल देना शुरू करता हैं वैसे ही उसके दायें या बाएं हाथ का अंगूठा बिना किसी चोट के ही दर्द करने लगता है। ऐसी हालत में साधारण सा ये उपाय हैं कि फटे पुराने गंदे कपडे न पहने, साफ़ सुथरे कपडे पहने अगर हो सके तो दिन में दो बार कपडे बदले और इत्र परफ्यूम आदि का प्रयोग करे।
यदि यहाँ का शुक्र पत्नी की सेहत के बारे में , औलाद के बारे में या व्यक्ति के अपने सम्मान के बारे में अशुभ फल दे रहा हो तो यह सबसे बड़ा उपाय होगा की उस व्यक्ति की पत्नी कभी भी नंगे पाँव जमीन पर न चले। कारण यह है की इस घर का शुक्र पाताल का शुक्र है। छठे घर को पाताल कहा गया है, इसलिए जमीन की तह के नीचे पड़ा हुआ है। लेकिन जब उसकी कारक स्त्री के नंगे पाँव जमीन को छु लेंगे तो पाताल में पड़ा हुआ प्रभाव ऊपर जमीन पर आ जाएगा। हो सके तो कोई भी व्यक्ति अपनी पत्नी को नंगे पाँव कभी न चलने दे।
शुक्र को एक ऐसी देवी के रूप में माना गया हैं जिसके हाथों में पुस्तक, ढाल , फूल और माला हैं। यहाँ पुस्तक ज्ञान का प्रतीक हैं, जो उसको भृगु ऋषि की संतान होने के कारण मिला ज्ञान हैं। ढाल रक्षा का प्रतीक है, जो शुक्र को राक्षसों का गुरु होने के कारण मिली ताकत का चिन्ह हैं। फूल शुक्र की नाजुक मिजाजी का कारण हैं और माला उसके आध्यात्मिक पहलू का प्रतीक हैं।
इसके विपरीत अग्नि पुराण में शुक्र का एक ऐसी स्त्री के रूप में वर्णन हैं, जिसके हाथों में तीखे सींग, तीर - कमान, और सोने की कुल्हारी हैं। शुक्र का यह रूप, अष्टम शुक्र के लिए हैं। कालपुरुष की दूसरी राशि के स्वामी के मौत के घर में चला जाना हैं। अतः ऐसे इंसान के यहां क़र्ज़ की संभावना बनी रहती है। ऐसा इंसान का अपने पार्टनर से कभी भी अच्छा सम्बन्ध नहीं होता। इसको ऐसे कहा जा सकता हैं कि असतं शुक्र वाले का जायज सम्बन्ध तो सूली पे चढ़ जाता हैं उसे संतुष्टि नहीं मिलती लेकिन नाजायज सम्बन्ध ही उसको संतुष्टि देते हैं। ऐसे लोगों को काले रंग की गाय को 8 रविवार आटे का पेड़ा देना चाहिए। अगर हो सके तो आगे भी करते रहे। क्योंकि शुक्र गाय हैं , पर आठवें घर में अर्थात अँधेरे के घर में , यह गाय काले रंग की हो जाती हैं। आटे का पेड़ा सूर्य की वस्तु हैं और रविवार सूर्य का वार है। सो इस शुक्र के अँधेरे को, उसके दुश्मन ग्रह सूर्य से रोशन करना हैं।
मित्रो जल्द से जल्द अपनी कुंडली निकालें और देखें अगर आप की कुंडली में ऐसे योग हों तो हमारे गुडगाँव फ्रैंचाइज़ी में ज्योतिषाचार्य से संपर्क करें और उपायों द्वारा बुरे योगों के दुशप्रभाव को कम करने का प्रयास करें और अपने जीवन को अधिक से अधिक खुशहाल बनायें।
अगर आप गुडगाँव से दूर हैं तब भी आप हमारे फ्रैंचाइज़ी में ज्योतिषाचार्य से फ़ोन कॉल के माध्यम से अपनी कुंडली पर फलादेश और उपाय ले सकते हैं। साथ ही हमारे फ्रैंचाइज़ी में ज्योतिषाचार्य आपकी कुंडली से सम्बंधित जानकारी जैसे फलादेश और उपाय कोरियर से आपके घर तक भेज सकतें है।
जो सज्जनगन अपनी या अपने परिवार की जन्म कुंडली हमारे फ्रैंचाइज़ी में ज्योतिषाचार्य को दिखा कर फलादेश के साथ बुरे ग्रहों की जानकारी लेना चाहते हो वह ईमेल द्वारा मात्र 2100.00 रुपया में पी डी ऍफ़ फाइल द्वारा प्राप्त कर सकते है।
आचार्य हेमंत अग्रवाल
ऍफ़ ऍफ़ 54, व्यापार केंद्र, सी ब्लॉक, सुशांत लोक, गुडगाँव - 122009
फ़ोन : 01242572165, मोबाइल : 8860954309
फेस बुक पेज पर आचार्य हेमंत अग्रवाल
ईमेल : pb02a024@gmail.com
सावधानी: कोई भी उपाय करने से पहले हमारे गुडगाँव फ्रैंचाइज़ी में ज्योतिषाचार्य से सलाह अवश्य लें। माता रानी सब को खुशीआं दे।चौथे घर के मंगल देव की व्याख्या (भाग 2) .........
जय माता दी !
गुरुदेव जी डी वशिस्ट के आशीर्वाद से ………
मित्रों आज मैं मंगल चौथे घर की आगे की व्याख्या करना चाहता हूँ।
यदि चौथे घर में मंगल देव के साथ बुध भी हों तो देखने में आता है कि वयक्ति हमेशा दूसरों के घरों में रहता है। उसका अपना मकान बनाना लगभग असंभव हो जाता है। चौथे घर में मंगल नीच का होता है, जिससे कि चौथे घर की लगभग सभी कारक वस्तुओं पर इसका बुरा प्रभाव ही पड़ता है जैसे कि मन की शान्ति भी उसमे से है। अतः यह कहा जा सकता है कि चौथे घर में पड़े मंगल वाले व्यक्ति को जीवन भर कोई न कोई मानसिक पीड़ा रहती है। जो सम्पूर्ण शांतिमय जीवन में बाधा बनती है। कई बार परिस्थितिआ ठीक होते हुए भी मन की पीड़ा से छुटकारा पाना मुस्किल होता है।
चौथे घर में मंगल होने से नाना के परिवार के लोगों को जहर या शस्त्रों से कष्ट होता है। वास्तव में ऐसा मंगल नाना के घर के लोगों को बुरा प्रभाव दे सकता है जैसे अकाल मृत्यु गरीबी या ऐसी घटनाएँ जिससे परिवार की शान्ति में बाधा पड़े कई बार देखने में आता है कि उस परिवार की स्थिति पहले के मुकाबले में गिरावट की और चली जाती है। नाना के अलावा अपने पैतृक परिवार के लिए भी ऐसा अशुभ अच्छा नहीं होता। जन्म के बाद पैतृक जायदाद नष्ट होने लगती है या जातक के लिए वयर्थ सिद्ध होती है।
लाल किताब के अनुसार चौथे घर में मंगल होने से वह वयक्ति ऐसे घर में जन्म लेता है जहाँ एक दो पुस्त पहले कोई बुजुर्ग बाप दादा या कोई और एक इंसान पूरा बृहस्पति के प्रभाव में अर्थात धार्मिक विचारों का खालिस सोना या शाही शान में रहने वाला हो सकता है। उस परिवार में हर तरफ ख़ुशी की लहर लहराती होगी। परमात्मा की नजरें पूरी तरह मेहरबान रही होगी और उसके द्वारा किये गए बुरे कर्मों का भी कोई फर्क नहीं पड़ता बल्कि इन कर्मों के कारण आगे चलकर उसके खानदान में कोई बच्चा जन्म लेता हैं जिसके चौथे घर में नीच का मंगल होता है और यहां से घर के सुख साधनो में कमी आने लगती है या बर्बाद होने लगते है। देखने में आता हैं की चतुर्थ मंगल का नीच वाले शायद ही कभी गरीब के घर में जन्म लेते हो। क्योंकि उसका जन्म तो शायद अपने परिवार को गरीबी की और ले जाने के लिए होता है।
यहाँ मंगल के साथ गुरु हो तो अचानक मृत्यु नहीं होती किसी की बल्कि गुजारे के लिए जरूरी धन दौलत में कमी आती है। यहाँ मंगल के साथ शुक्र हो तो माता के खानदान के लोग डूबते ही नजर आते है और साली की सेहत के लिए व उसकी गृहस्थ जीवन के लिए ख़राब फल करेगा।
यदि यहाँ मंगल के साथ शनि हो तो सिर्फ देखने में आता है की मंगल का बुरा प्रभाव काफी कम हो जाता है और यदि ऐसा इंसान खेती की जमीन खरीद कर कुछ खेती बाड़ी करने लगे तो मंगल का प्रभाव शुभता की और बढ़ने लगता है। यहाँ केतु होने से ख़राब प्रभाव ही मिलेगा और बेटे की और से लगभग निराशा ही मिलती है। चौथे मंगल के साथ दसवें चन्द्र हो तो माता की आयु या स्वास्थ के लिए ख़राब फल देता है।
चौथे मंगल के साथ बुध हो तो देखने में आता है की जातक को माता पिता का साथ लम्बे समय तक प्राप्त होता है। ऐसा जातक यदि बड़े भाई के साथ रहे या उनसे बहुत अच्छे सम्बन्ध रखे तो बहुत ज्यादा उसके जीवन में बुरा प्रभाव नहीं पड़ता मानो कि जैसे यहाँ मंगल अपना बुरा प्रभाव करना भूल ही गया हो। सूर्य होने से गृहस्थ जीवन में कुछ न कुछ कमी बनी रहेगी। राहु होने से देखने में आता है की किसी न किसी मामा की आयु स्वास्थय या आर्थिक स्थिति पूरी तरह बर्बाद हो जाती है और माता के मन की शान्ति के लिए भी खराब है।
चौथे अशुभ मंगल होने पर ख़राब फलों में कमी लाने के लिए जातक को मिटटी के बर्तन में शहद भर के बाहर कहीं वीरान जमीन में दबा देना चाहिए।
सूर्य यानि तांबा - गुड़ - गेहूं, चन्द्र यानि चांदी - दूध, बृहस्पति यानि साधु - बुजुर्ग - सोना आदि, इनका साथ रखना या इनका घर में रहना यानि इनकी कारक वस्तुओं को घर मैं स्थापित करना या पंछिओं को मीठा डालना या हाथी दांत अपने पास रखना, ये सभी उपाय चौथे घर के अशुभ मंगल देव के बुरे असर को दूर कर सकतें है। मंगल चौथे घर में हो, शुक्र चौथे या आठवें तो ऐसे वयक्ति के बर्बादी के जिम्मेदार उसका कोई ताया या चाचा होगा। ताया चाचा या ताई चाची के जोर से पड़ रहे बुरे असर को दूर करने के लिए किसी विधवा ताई - चाची या माता से आशीर्वाद लेते रहना चाहिए।
मित्रो जल्द से जल्द अपनी कुंडली निकालें और देखें अगर आप की कुंडली में ऐसे योग हों तो हमारे गुडगाँव फ्रैंचाइज़ी में ज्योतिषाचार्य से संपर्क करें और उपायों द्वारा बुरे योगों के दुशप्रभाव को कम करने का प्रयास करें और अपने जीवन को अधिक से अधिक खुशहाल बनायें।
अगर आप गुडगाँव से दूर हैं तब भी आप हमारे फ्रैंचाइज़ी में ज्योतिषाचार्य से फ़ोन कॉल के माध्यम से अपनी कुंडली पर फलादेश और उपाय ले सकते हैं। साथ ही हमारे फ्रैंचाइज़ी में ज्योतिषाचार्य आपकी कुंडली से सम्बंधित जानकारी जैसे फलादेश और उपाय कोरियर से आपके घर तक भेज सकतें है।
जो सज्जनगन अपनी या अपने परिवार की जन्म कुंडली हमारे फ्रैंचाइज़ी में ज्योतिषाचार्य को दिखा कर फलादेश के साथ बुरे ग्रहों की जानकारी लेना चाहते हो वह ईमेल द्वारा मात्र 11000.00 रुपया में पी डी ऍफ़ फाइल द्वारा प्राप्त कर सकते है।
आचार्य हेमंत अग्रवाल
ऍफ़ ऍफ़ 54, व्यापार केंद्र, सी ब्लॉक, सुशांत लोक, गुडगाँव - 122009
फ़ोन : 01242572165, मोबाइल : 8860954309
फेस बुक पेज पर आचार्य हेमंत अग्रवाल
ईमेल : pb02a024@gmail.com सावधानी: कोई भी उपाय करने से पहले हमारे गुडगाँव फ्रैंचाइज़ी में ज्योतिषाचार्य से सलाह अवश्य लें। माता रानी सब को खुशीआं दे।
चौथे घर के मंगल देव की व्याख्या (भाग 1)
जय माता दी !
गुरुदेव जी डी वशिस्ट के आशीर्वाद से ………
मित्रों आज मैं मंगल चौथे घर की व्याख्या करना चाहता हूँ।
लाल किताब के 1942 के संस्करण में चौथे घर के मंगल को तलवार या ढाक का पेड़ कहा गया है। चौथे भाव का मंगल बहुत शुभ फल नहीं देता। मेष लग्न वालों के लिए चौथे घर में कर्क राशि पड़ती हैं जो की जल तत्त्व की राशि है इस राशि में आग के गोले जैसा मंगल आकर मंदा हो जाता है। जिन लोगों के चौथे घर में मंगल होता है एक अज्ञात भय उनके मन में समाया रहता है और ये डर किस बात का होता है ये वो दूसरों को समझा नहीं पाते। कई बार ऐसा होता है कि उनके द्वारा व्यक्त भावना से दूसरों को ग़लतफ़हमी हो जाने की संभावना ज्यादा होती है। ऐसा इस कारण से होता हैं कि वह जो कुछ भी कहना चाहता है ठीक से कह नहीं पाता। इसका सबसे बड़ा कारण देखने में यह आता है कि बचपन की पारिवारिक परिस्थितियां बहुत अनुकूल नहीं होती। ऐसे घर के सदस्यों का आपस में उस तरह का प्यार नहीं होता जिससे की बच्चे की भावुकता परिपक्व हो सके और वो निडर हो के अपना विकास कर सके। कभी कभी पिता से विचार न मिलने से या पिता के सख्त स्वाभाव होने से बच्चे के मन में दर बैठ जाता है।
लाल किताब के 1952 के संस्करण में चौथे घर के मंगल को जलती आग या बदी का सरदार भी कहा गया है यानि कि जलाने पे आ जाए तो मर्द और माया समुद्र को भी जलाकर खुश्क कर देता है। भाई की पत्नी और उसकी दौलत पर 28 साल उम्र तक ख़राब प्रभाव पड़ता है। घर के आसपास कीकर या बेरी का वृक्ष हो, भुनने वाली या हलवाई की भट्टी हो या कुछ भी जिसमे आग जलाई जाती हो तो, मंगल और बुरा प्रभाव देता है। मकान का दरवाजा ढक्षिण में हो तो भी बुरा हैं। घर से निकलते ही घर की रसोईं या आग का सम्बन्ध दाईं तरफ हो तो मंगल अशुभ प्रभाव देगा।
यदि ऐसा जातक किसी ऐसे वयक्ति से जमीन ले के या माकन ले के रहे जिसके औलाद न हो तो भी ज्यादा बुरा प्रभाव मिलता है। पानी वाली जगह को भर के मकान या फैक्ट्री बनाए तो तबाह हो जाता है।
यदि साथ में तीसरे या अस्टम भाव में बुध और केतु हो तो मंगल बद हो जाता है जिसके कारण विधवा औरतें और उस वयक्ति के खानदान के अपने लोग ही उसे बर्बाद कर देते है। देखने में आता है की उसकी ताई चाची आदि ही उस पर जहर जैसा प्रभाव डालकर उसे बर्बाद कर देती हैं। मंगल चार के साथ यदि शुक्र भी चार या आठ में हो तो उसकी बर्बादी का कारण कोई ताया या चाचा होगा। उपाय के तौर पर इस बुरे प्रभाव को दूर करने के लिए किसी विधवा ताई चाची या माता से आशीर्वाद लेते रहना चाहिए।
कुछ शास्त्रों मैं लिखा है कि चौथे घर में मंगल के समय यदि कोई दो पापी गृह शनि राहु या शनि केतु या कोई दो दुश्मन ग्रह बुध केतु किसी भी भाव में एक साथ हो तो मंगल का ख़राब प्रभाव काफी हद तक काम हो जाता है। चौथे भाव में मंगल नीच का होने पे मंगल के बुरे फल, विशेष रूप से देखने में आते हैं, परिवार के बाकी लोगों को भी कम ज्यादा मिलते है। ऐसा मंगल होने से उस वयक्ति के लिए जमीन, मकान आदि से सम्बंधित चीजों के फल अच्छे नहीं मिलते। इन कामों से सम्बंधित काम करने पे भी लाभ की संभावना कम ही होती है। कर्क राशि जो की पूरी तरह से जल का प्रतीक हैं उसमे बैठा मंगल चली हुई कारतूस या बुझी हुई आग जैसा है इसी कारण इस घर में मंगल होने से व्यक्ति अपने ही मानसिक संताप में जलता रहता है।
मंगल चार के साथ शनि एक में हो तो वयक्ति में चोरी की भावना या दगाबाजी की आदत होगी। महिलाओं को ऐसे व्यक्तियों से जिनके चतुर्थ में मंगल और लग्न में शनि हो बहुत सावधान रहना चाहिए। काने आदमी से और निःसंतान से जितना दूर हो सके उतना दूर रहना चाहिए।यहाँ पर मंगल के लिए मृगशाला अपने पास रखना सबसे अच्छा उपाय बताया गया है।
मित्रो जल्द से जल्द अपनी कुंडली निकालें और देखें अगर आप की कुंडली में ऐसे योग हों तो हमारे गुडगाँव फ्रैंचाइज़ी में ज्योतिषाचार्य से संपर्क करें और उपायों द्वारा बुरे योगों के दुशप्रभाव को कम करने का प्रयास करें और अपने जीवन को अधिक से अधिक खुशहाल बनायें।
अगर आप गुडगाँव से दूर हैं तब भी आप हमारे फ्रैंचाइज़ी में ज्योतिषाचार्य से फ़ोन कॉल के माध्यम से अपनी कुंडली पर फलादेश और उपाय ले सकते हैं। साथ ही हमारे फ्रैंचाइज़ी में ज्योतिषाचार्य आपकी कुंडली से सम्बंधित जानकारी जैसे फलादेश और उपाय कोरियर से आपके घर तक भेज सकतें है।
जो सज्जनगन अपनी या अपने परिवार की जन्म कुंडली हमारे फ्रैंचाइज़ी में ज्योतिषाचार्य को दिखा कर फलादेश के साथ बुरे ग्रहों की जानकारी लेना चाहते हो वह ईमेल द्वारा मात्र 11000.00 रुपया में पी डी ऍफ़ फाइल द्वारा प्राप्त कर सकते है।
आचार्य हेमंत अग्रवाल
ऍफ़ ऍफ़ 54, व्यापार केंद्र, सी ब्लॉक, सुशांत लोक, गुडगाँव - 122009
फ़ोन : 01242572165, मोबाइल : 8860954309
फेस बुक पेज पर आचार्य हेमंत अग्रवाल
ईमेल : pb02a024@gmail.com सावधानी: कोई भी उपाय करने से पहले हमारे गुडगाँव फ्रैंचाइज़ी में ज्योतिषाचार्य से सलाह अवश्य लें। माता रानी सब को खुशीआं दे।
Wednesday, 18 March 2015
प्रेम विवाह से सम्बंधित जानकारी ………
जय माता दी !
गुरुदेव जी डी वशिस्ट के आशीर्वाद से ………
मित्रों में आज आप लोगों को प्रेम विवाह और विवाह से सम्बंधित कुछ जानकारी देना चाहता हूँ।
प्रेम विवाह -पुराने समय से ही होते आये हैं और हो रहे हैं और आगे भी होते रहेंगे। चाहे हमारा समाज इस कृत्य को अच्छी या बुरी किसी भी दृषिट से देखे।
हमारे नवयुवक प्रेम विवाह करते रहेंगे। सच्चाई ये है की कुछ जन्म कुंडलियों में एसे योग होते हैं। कि नव युवक समाज परिवार की परवाह किये बिना ऐसा करने को मजबूर हो जाते हैं। ये योग मैं बताता हूँ। जब किसी की कुंडली में घर 1 का सम्बन्ध घर 5, 7 से बन जाता है। 1, 5, 7 के मालिक ग्रह एक दूसरे के घरों में बैठ जाएँ या दृस्टी सम्बन्ध बनायें तो प्रेम विवाह होता है। साथ ही जब घर 12 का सम्बन्ध घर 5, 7 से बने तब भी प्रेम विवाह होता है। शुक्र देव घर 12 में बैठ कर भी प्रेम विवाह का योग बनाते हैं लेकिन जब शुक्र देव के साथ उनका आशिक शनि भी घर 12 में बैठा हो या शुक्र देव पर अपनी प्रेम भरी दृष्टि डाले तो प्रेम विवाह का योग और भी मजबूत हो जाता है। घर 12, 5, 7 के ग्रह एक दुसरे के घरों में बैठ जाएँ या दृस्टि सम्बन्ध बना लें।
लेकिन किसी का घर 5 का मालिक ग्रह घर 12 में बैठ जाये, ध्यान दें, घर 12 में बैठ जाये तो उसका प्रेमी उसे छोड़ के चला जाता है। धोखा देता है।
साथ ही जब किसी का शुक्र ग्रह जब घर 8 में बैठ जाये या राहु घर 5 में हो तो प्रेम विवाह सम्भव नहीं होता और किसी की कुंडली में शुक्र देव घर 5 में बैठ जाएँ तो उसे प्रेम विवाह करना तो क्या ऐसा सोचना भी नहीं चाहिए। क्यूंकि अगर ऐसा व्यकित प्रेम विवाह परिवार की इच्छा के खिलाफ जाके करता है तो बाद में उसे बहुत बड़ी परेशानियां उठानी पड़ेंगी। बर्बाद हो जायेगा। इज्जत मान सम्मान रुपया पैसा की भारी कमी रहेगी।
विवाह (ऑरेन्ज मैरिज) हमारे प्राचीन ज्योतिष के अनुसार विवाह के समय गुण मिलान किया जाता है। उसमे 36 गुण में से 18 या 18 से ज्यादा मिलने पर ज्योतिष बोल देते हैं विवाह कर दो गुण मिल रहे हैं । पर उसमे भी भकूट और नाडी दोष को देखना चाहिए। नाडी और भकूट देखे बिना विवाह के बाद परेसानी आतीं हैं।
यहां मैं सभी को एक बात और बताना चाहता हूँ की कुछ विद्वान् बोलते नाम से भी गुण मिलान करते हैं जब किसी की कुंडली ना हो। जोकि सरासर गलत है । गुण मिलान हमेशा कुंडली देख के ही किया जाता है। किउंकि ग्रहों की पोजीसन तो कुंडली से ही पता चल सकती हैं नाकि नाम से।
इतना सब होने के बाद भी वैदिक ज्योतिष में कुंडली मिलान का बहुत ही छोटा स्वरूप् है जो ज्यादा कामयाब नहीं है।
लाल किताब में कुंडली मिलान का बहुत ही सुंदर और कामयाब स्वरूप् है। जिसका पालन करने से वैवाहिक सम्बंधों का पूरा आनन्द लिया जा सकता है। क्यूंकि लाल किताब में घर 2 ससुराल का सुख, घर 4 घर का माहौल, घर 7 पति से या पत्नी से सम्बन्ध, घर 12 बिस्तर के सुख। लाल किताब में इन सभी बातों को देखा जाता है चाहे गुण 18 मिलें या 18 से भी कम उससे कोई फर्क नहीं पड़ता।
लाल किताब में उपरोक्त बातों का ध्यान करके गुण मिलान किया जाता है जो ज्यादा सटीक है।
एक बात और 2, 4, 7, 12 घरों में पापी या मंदे नीच ग्रह बैठे हों तो वैवाहिक सम्बन्धों को ख़राब करते हैं। तलाक करबाते हैं। आपस में मार पीट क्लेश होता है।
एक बात और मैं यहाँ साफ कर देना चाहता हूँ की वैवाहिक सम्बन्धो का सबसे बड़ा कारक ग्रह शुक्र है
अगर किसी की कुंडली में शुक्र के साथ सूर्य या राहु या केतु बैठ जाएँ तो भी सम्बन्ध ख़राब हो जाते हैं। किसी की कुंडली में शुक्र के पक्के घर 7 में सूर्य या राहु बैठ जाएँ तो भी उसकी वैवाहिक जिंदगी नष्ट हो जाती है। सूर्य घर 12 में भी वैवाहिक जिंदगी को खराब करता है और शुक्र घर 11 में भी शादी शुदा जिंदगी में टेंसन का माहौल बनाता है।
लेकिन मैं ये बात दावे से कहता हूँ क़ि घबराने की जरूरत नहीं लाल किताब में ऐसे सभी दोषों का इलाज है। आप लाल किताब के उपाय करके अच्छी जिंदगी जी सकते हैं। इसके आलावा भी कई अन्य प्रकार के बुरे योग हैं जो वैवाहिक सम्बन्धों पर बुरा असर डालते हैं उनके उपाय भी हैं।
मित्रो जल्द से जल्द अपनी कुंडली निकालें और देखें अगर आप की कुंडली में ऐसे योग हों तो हमारे गुडगाँव फ्रैंचाइज़ी में ज्योतिषाचार्य से संपर्क करें और उपायों द्वारा बुरे योगों के दुशप्रभाव को कम करने का प्रयास करें और अपने जीवन को अधिक से अधिक खुशहाल बनायें।
अगर आप गुडगाँव से दूर हैं तब भी आप हमारे फ्रैंचाइज़ी में ज्योतिषाचार्य से फ़ोन कॉल के माध्यम से अपनी कुंडली पर फलादेश और उपाय ले सकते हैं। साथ ही हमारे फ्रैंचाइज़ी में ज्योतिषाचार्य आपकी कुंडली से सम्बंधित जानकारी जैसे फलादेश और उपाय कोरियर से आपके घर तक भेज सकतें है।
जो सज्जनगन अपनी या अपने परिवार की जन्म कुंडली हमारे फ्रैंचाइज़ी में ज्योतिषाचार्य को दिखा कर फलादेश के साथ बुरे ग्रहों की जानकारी लेना चाहते हो वह ईमेल द्वारा मात्र 11000.00 रुपया में पी डी ऍफ़ फाइल द्वारा प्राप्त कर सकते है।
आचार्य हेमंत अग्रवाल
ऍफ़ ऍफ़ 54, व्यापार केंद्र, सी ब्लॉक, सुशांत लोक, गुडगाँव - 122009
फ़ोन : 01242572165, मोबाइल : 8860954309
फेस बुक पेज पर आचार्य हेमंत अग्रवाल
ईमेल : pb02a024@gmail.com
सावधानी: कोई भी उपाय करने से पहले हमारे गुडगाँव फ्रैंचाइज़ी में ज्योतिषाचार्य से सलाह अवश्य लें। माता रानी सब को खुशीआं दे।
Saturday, 14 March 2015
व्यवसय से सम्बंधित जानकारी (भाग 3)
जय माता दी !
गुरुदेव जी डी वशिस्ट के आशीर्वाद से ………
मित्रो आप सबने एक प्रसंग अवस्य ही सुना होगा की "हेल्थी माइंड इन हेल्ही बॉडी" अतः एक सफल व्यापारी बनने के लिए जातक का स्वस्थ होना अति आवश्यक है। जैसा कि मैंने अपने पहले लेखो में लिखा था यदि जातक अपने भाग्य के ग्रह से समबन्धित कार्य करता है वह जीवन में कामयाब रहता है लेकिन जातक अगर स्वस्थ नही होगा तो वह किसी भी छेत्र में सफल नही हो सकता। कुंडली का छटा घर बीमारियों से भी संबंध रखता है। इस लिए इसका अच्छा होना जरुरी है। मित्रो अब मैं आपको सफल व्यक्ति के संबंध में चर्चा करने जा रहा हूँ । मित्रो आप सबने एक बात तो सुनी होगी। वह यह कि "बिहाइंड एव्री सक्सेसफुल मैन दिएर इस अ वुमन"। इससे एक बात स्पष्ट यह होती है कि यदि जातक का वैवाहिक और पारिवारिक जीवन अच्छा नही होगा, तब तक जातक एक सफल व्यक्ति नही बन सकता है। ज्योतिष विद्या के नजरिये से देखा जाये तो जब कभी जातक की कुंडली में शनि देवता छटे घर में विराजमान हो और जातक 28 वर्ष की उम्र से पहले शादी करता है तो शनि देवता बहुत ही बुरा प्रभाव डालते है। ऎसे में जातक की माँ की सेहत या उम्र और उसके अपने घर होने वाली औलाद पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ता है। लाल किताब में एक बड़ी दिलचस्प बात आती है की यदि शुक्र कुंडली के बारहवें घर में हो तो ऐसा देखा गया है कि जातक जबतक शादी नही करता तब तक उसका भाग्य नही जगता। जैसे ही जातक शादी कर लेता है, उसे जीवन में कामयाबियां मिलनी शुरू हो जाती है। यह पर बहुत ही दिलचस्प उदाहरण बताना चाहता हू। इसे थोड़ा ध्यान से समझने की आवशयकता है। यदि जातक के घर बच्चा हो और उस बच्चे की जन्म कुंडली में आठवें घर में चन्द्र देव शुभ स्थिति में बैठे हो तो जातक के हाथ में भाग्य रेखा उभर आती है कहने का तात्पर्य है की जातक का भाग्य उदय हो जाता है और जातक धन दौलत पता है। लाल किताब में एक और बहुत ही दिलचस्प बात है जिसे यहाँ बताना चाहूंगा । वह यह है जातक की जन्म कुंडली में छटे घर में शनि देवता हों और वह अपने दुश्मन गृह सूर्य देवता से किसी भी तरह प्रभावित हो रहे हो तो उस जातक के 34 से 41 तक की उम्र के हिस्से में लड़का पैदा हो जाये, जो मुर्ख किस्म का हो, गूंगा और किसी अंग से नाकारा हो, तो उस लड़के में सूर्य और शनि दोनों का प्रभाव मिला होगा। ऐसा लड़का जन्म से ही या उम्र के 9 वें या 18 वें वर्ष से, उस घर की कायाकल्प का कारण बन जाता है। दौलत की मानो वर्षा होने लग गयी हो। कुछ शास्त्रो में ऐसा माना जाता है की वास्तव मे ऐसा बच्चा पिछले जन्म में उसी इंसान के बड़े अमीर घर में पैदा हुआ पुत्र होता है, जिसके हाथों पिछले जन्म में, पिता की दौलत नस्ट हुई होती है वह बच्चा अपने किये का कर्जा उतारने के लिए इस जन्म में फिर से उसका पुत्र बनता है और सारे दुःख अपने ऊपर लेकर पिछले जन्म का खामियाजा पुरा करता है। यदि जातक के ऎसे हालात नही होते और उसे परेशानियों का सामना करता पड़ता है तो इसके लिए निम्नलिखित उपायो द्वारा उन परेशानियों को कम किया जा सकता है ।
- घर में काला कुत्ता पालें ।
- मिट्टी के बर्तन में सरसों का तेल डालकर ऊपर से ढक्कन को सीमेंट से बंद करके किसी तालाब या नहर की भीतरी मिटटी में दबा देना बहुत मददगार होता है ।
- 6 पूजा वाले नारियल 6 दिन लगातार बहते पानी में बहाये ।
- किसी को भी जूता तोहफे में दें ।
- अगर कोई जातक किसी मिल का मालिक हो, उसके टेवे में शनि छटे घर में हो तो अगर वह पुरानी मशीन खरीदेगा तो उसे कारोबार में फायदा होगा।
एक बहुत गहरी बात!
वक़्त से सीखो बदलते रहने का सबक;
क्योंकि;
वक़्त कभी खुद को बदलते नहीं थकता।
मित्रो जल्द से जल्द अपनी कुंडली निकालें और देखें अगर आप की कुंडली में ऐसे योग हों तो हमारे गुडगाँव फ्रैंचाइज़ी में ज्योतिषाचार्य से संपर्क करें और उपायों द्वारा बुरे योगों के दुशप्रभाव को कम करने का प्रयास करें और अपने जीवन को अधिक से अधिक खुशहाल बनायें।
अगर आप गुडगाँव से दूर हैं तब भी आप हमारे फ्रैंचाइज़ी में ज्योतिषाचार्य से फ़ोन कॉल के माध्यम से अपनी कुंडली पर फलादेश और उपाय ले सकते हैं। साथ ही हमारे फ्रैंचाइज़ी में ज्योतिषाचार्य आपकी कुंडली से सम्बंधित जानकारी जैसे फलादेश और उपाय कोरियर से आपके घर तक भेज सकतें है।
जो सज्जनगन अपनी या अपने परिवार की जन्म कुंडली हमारे फ्रैंचाइज़ी में ज्योतिषाचार्य को दिखा कर फलादेश के साथ बुरे ग्रहों की जानकारी लेना चाहते हो वह ईमेल द्वारा मात्र 11000.00 रुपया में पी डी ऍफ़ फाइल द्वारा प्राप्त कर सकते है।
आचार्य हेमंत अग्रवाल
ऍफ़ ऍफ़ 54, व्यापार केंद्र, सी ब्लॉक, सुशांत लोक, गुडगाँव - 122009
फ़ोन : 01242572165, मोबाइल : 8860954309
फेस बुक पेज पर आचार्य हेमंत अग्रवाल
ईमेल : pb02a024@gmail.com सावधानी: कोई भी उपाय करने से पहले हमारे गुडगाँव फ्रैंचाइज़ी में ज्योतिषाचार्य से सलाह अवश्य लें। माता रानी सब को खुशीआं दे।
Subscribe to:
Posts (Atom)

.jpg)


.jpg)

