Saturday, 14 March 2015

व्यवसय से सम्बंधित जानकारी (भाग 2)

जय माता दी ! 
गुरुदेव जी डी वशिस्ट के आशीर्वाद से ……… 
मित्रो आज मैं व्यवसाय के ऐसे पेहळू के बारे में चर्चा करने जा रहा हूँ जिस वजह से जातक व्यवसाय या नौकरी में या कहें कि किसी भी कॉम्पिटिशन में, चाहे वह शिक्षा के छेत्र में हो, खेल के मैदान में आदि, उसे सफल नही होने देते। इस पेहलू पर चर्चा करने के लिए मैने उदाहरण के तौर पर शनि देव की कुंडली में छटे घर की व्याख्या करने की कोशिश की है। लेकिन इससे पहले खाना न ० 6 के महत्व की व्याख्या करना चाहूंगा। जब कभी भी हमे किसी से कर्जा लेना हो, दूसरा व्यक्ति खुद आकर हमारी मदद करता हो, बीमारी, गहराई तक विश्लेषण करके मुसीबत की जड़ निकाल कर ले आना, यह सब कुंडली के खाना न० 6 से देखे जाते है। जिन लोगो का यह खाना नं 6 मजबूत होता है उन्होंने जिंदगी में बहुत बड़े बड़े कारनामे किये होते है जो की एक आम आदमी के बस के बाहर होता है। जिसका बुध शुभ राशि के अंदर छटे घर में हो तो वह दिमाग का काम करता है। दिमाग से सम्बंधित काम करेगा तो दिन दोगुनी रात चौगुनी तरक्क़ी करेगा और हाथ से काम करेगा तो डूब जायगा। इसी प्रकार कुंडली के अलग अलग घरों की भिन्न भिन्न व्याख्या है । मित्रो यह एक पोस्ट है। यहाँ विस्तार से उल्लेख करना मुमकिन नहीं है। बड़े बड़े रजवाड़े आजतक कायम है जो की राजाओं के नाम से जाने जाते है। यह सब शनि का फल है।जो इंसान को राजा बनाकर जीवन देता है । यह तबतक संभव रहता है, जबतक जातक दिन में उसे शराब पीकर ख़राब न कर दे ।कई बार खाना न० 6 का शनि कारोबार या नौकरी में अचानक रुकावटे पैदा करता है। ये रुकावटे इंसान के किरदार मे संजीदगी पैदा करने के लिए होती है। ऐसा व्यक्ति जल्दी से कुछ पैसा कमाने की कोशिश करे या नाजायज कामो से पैसा कमाने की इच्छा भी करे तो शनि उसे अशुभ फल देने लग पड़ता है। सख्त मेहनत करने से ही शनि का शुभ फल शुरू होता है। इस शुभ फल का असर उम्र के पहले आधे हिस्से के मुकाबले पर, दूसरे हिस्से में प्रत्यक्ष होता है। क्योकि छटा घर बुध का पक्का घर है इस लिए यहाँ बैठा शनि अपने फल के लिए बुध के हालत पर निर्भर करता है कहने का तातपर्य यह है की कुंडली में बुध बहुत शुभ हो तो यह शनि देवता व्यक्ति को आर्थिक पक्ष से शुभ फल देता है। अगर कुंडली में बुध देवता कमजोर हो तो यहाँ बैठे शनि देवता जातक को मरणोपरांत सत्कार देता है। अब यहाँ पर शनि देवता के लिए एक बहुत ही प्रमुख बात आती है कि जातक जितना समाज की खिदमत करेगा उतना ही लोगों से प्यार लेगा और मान सत्कार प्राप्त करता है। अगर किसी जातक की कुंडली में शनि यदि छटे घर में हो तो वह जातक पुराना सामान खरीदने और बेचने के काम से बहुत लाभ कमाता है। साथ ही शनि देवता जातक की कुंडली में छटे घर में आकर बैठ जाये और जातक अपने कामकाज की प्लानिंग अँधेरी रातों में करता हो तो वह जातक अपनी प्लानिंग में अवश्य ही सफल होता है, लेकिन यहाँ पर ध्यान देने योग्य बात यह है यहा पर बैठे शनि देवता अपने किसी दुश्मन ग्रहो से प्रभावित न हों। शनि देवता के संदर्भ में एक बात बहुत प्रचलित है कि शनि देवता अँधेरे के मालिक हैं और कुंडली मे छटा घर पाताल माना जाता है तो ऐसा जातक जिंदगी की कठिन से कठिन परिस्थतियो का बहुत बारीकी से आंकलन करता है और जीवन को सफल बनाने में कामयाब होता है। कुंडली के छटे घर में बैठे शनि देवता की एक खास बात होती है कि ऎसे जातक के कॉम्पिटिटर्स नही होते। यहाँ कॉम्पिटिटर्स से भाव है कि ऐसा शत्रु जो कई चालें चलके, कमीनगियो पे उतरकर जातक का नुकसान करने की कोशिश करे और अगर कहीं कभी जातक के जीवन में शत्रु पैदा हो भी जाये तो ऐसा जातक आखिर दुश्मनों का नाश करता है और दुश्मनो से जीत हासिल करता है। साथ ही सबसे दिलचस्प बात यह है कि ऐसा जातक अपने दुश्मनो से सम्मान भी पाता है। कुंडली के छटे घर में बैठे शनि देवता के लिए यह कहा जाता है कि शनि देवता यहाँ पर उसूलों और फर्जो को पहचानने वाले होते है और जातक को दुश्मन से बर्ताव के वक्त भी निम्न स्तर पर उतरने नही देते। अंततः दुश्मन भी जातक की इज्जत करने लग जाता है। 
मित्रो जल्द से जल्द अपनी कुंडली निकालें और देखें अगर आप की कुंडली में ऐसे योग हों तो हमारे गुडगाँव फ्रैंचाइज़ी में ज्योतिषाचार्य से संपर्क करें और उपायों द्वारा बुरे योगों के दुशप्रभाव को कम करने का प्रयास करें और अपने जीवन को अधिक से अधिक खुशहाल बनायें। 
अगर आप गुडगाँव से दूर हैं तब भी आप हमारे फ्रैंचाइज़ी में ज्योतिषाचार्य से फ़ोन कॉल के माध्यम से अपनी कुंडली पर फलादेश और उपाय ले सकते हैं। साथ ही हमारे फ्रैंचाइज़ी में ज्योतिषाचार्य आपकी कुंडली से सम्बंधित जानकारी जैसे फलादेश और उपाय कोरियर से आपके घर तक भेज सकतें है। 
जो सज्जनगन अपनी या अपने परिवार की जन्म कुंडली हमारे फ्रैंचाइज़ी में ज्योतिषाचार्य को दिखा कर फलादेश के साथ बुरे ग्रहों की जानकारी लेना चाहते हो वह ईमेल द्वारा मात्र 11000.00 रुपया में पी डी ऍफ़ फाइल द्वारा प्राप्त कर सकते है। 
आचार्य हेमंत अग्रवाल 
ऍफ़ ऍफ़ 54, व्यापार केंद्र, सी ब्लॉक, सुशांत लोक, गुडगाँव - 122009
फ़ोन : 01242572165, मोबाइल : 8860954309 
फेस बुक पेज पर आचार्य हेमंत अग्रवाल
ईमेल : pb02a024@gmail.com सावधानी: कोई भी उपाय करने से पहले हमारे गुडगाँव फ्रैंचाइज़ी में ज्योतिषाचार्य से सलाह अवश्य लें। माता रानी सब को खुशीआं दे।

कुंडली मैं सूर्य ग्रहण के प्रभाव

जय माता दी ! 
गुरुदेव जी डी वशिस्ट के आशीर्वाद से ……… 
इस पोस्ट से में आज आप लोगों से कुछ कुंडलियों में पाये जाने बाले बुरे योगों में से एक सूर्य ग्रहण नामक बुरे योग के बारे में बताऊंगा । 

जब किसी की जन्म कुंडली में सूर्य देव के साथ राहु एक ही घर में बैठ जाएँ या राहू की दृष्टि सूर्य देव के ऊपर पड़ रही हो तो सूर्य ग्रहण नाम का बुरा योग बन जाता है। 

इस बुरे योग के कारण व्यकित को बहुत सी परेसानियों से दो चार होना पड़ता है। 
जैसे जातक का मन किसी भी काम में लंबे समय तक नहीं लगता। इर्रिटेटिंग फीलिंग चिढ़ चिड़ा स्वाभाव हो जाना। कोई भी काम टिक के ना कर पाना। 
काम काज या नौकरी का बार बार बदलना। 

उसके पिता को भी अपनी मेहनत का पूरा फल नहीं मिलता। पिता के जीवन काल में अनेक परेशनियां। उनको तरक्की ना मिलना। ऐसे व्यकित के अपने पिता से सम्बंध भी ज्यादा मधुर नहीं हो पाते। उस जातक की उम्र जब 22 और 23 साल की होती है तब पिता के जीवन में अनेक प्रकार के म्रत्यु तुल्य कष्ट होते हैं। साथ ही वैचारिक मतभेद बने रहते हैं। 

ऐसे व्यकित को सरकार से भी कोई लाभ नहीं मिलता बल्कि सरकार से सम्मन या नोटिस मिलते रहते हैं। जिस कारण जातक सरकार से भी परेसान रहता है। 

मित्रो इस योग या ऐसे ही अन्य बुरे योगों से घबराने की कोई जरूरत नहीं है। क्योंकि लाल किताब ज्योतिष में इन के उपाए संभव है। जिसके उपाय कारगर भी हैं। जिनको करने से बुरे ग्रहों के बुरे प्रभाव से आसानी से बचा जा सकता है और अच्छी जिंदगी गुजारी जा सकती है। लाल किताब के उपाय बहुत ही आसान और कम खर्चीले होते हैं। जिनको कोई भी व्यक्ति बिना किसी की सहायता के आसानी से कर सकता है। 

मित्रो जल्द से जल्द अपनी कुंडली निकालें और देखें अगर आप की कुंडली में ऐसे योग हों तो हमारे गुडगाँव फ्रैंचाइज़ी में ज्योतिषाचार्य से संपर्क करें और उपायों द्वारा बुरे योगों के दुशप्रभाव को कम करने का प्रयास करें और अपने जीवन को अधिक से अधिक खुशहाल बनायें।  
अगर आप गुडगाँव से दूर हैं तब भी आप हमारे फ्रैंचाइज़ी में ज्योतिषाचार्य से फ़ोन कॉल के माध्यम से अपनी कुंडली पर फलादेश और उपाय ले सकते हैं। साथ ही हमारे फ्रैंचाइज़ी में ज्योतिषाचार्य आपकी कुंडली से सम्बंधित जानकारी जैसे फलादेश और उपाय कोरियर से आपके घर तक भेज सकतें है। 
जो सज्जनगन अपनी या अपने परिवार की जन्म कुंडली हमारे फ्रैंचाइज़ी में ज्योतिषाचार्य को  दिखा कर फलादेश के साथ बुरे ग्रहों की जानकारी लेना चाहते हो वह ईमेल द्वारा मात्र 11000.00 रुपया में पी डी ऍफ़ फाइल द्वारा प्राप्त कर सकते है।  
आचार्य हेमंत अग्रवाल 
ऍफ़ ऍफ़ 54, व्यापार केंद्र, सी ब्लॉक, सुशांत लोक, गुडगाँव - 122009
फ़ोन : 01242572165, मोबाइल : 8860954309 
फेस बुक पेज पर आचार्य हेमंत अग्रवाल
ईमेल : pb02a024@gmail.com 
सावधानी: कोई भी उपाय करने से पहले हमारे गुडगाँव फ्रैंचाइज़ी में ज्योतिषाचार्य से सलाह अवश्य लें। माता रानी सब को खुशीआं दे।

Friday, 13 March 2015

मंगल देव के शुभ एवं अशुभ होने के प्रभाव (भाग 4) ..........

जय माता दी !
गुरुदेव जी डी वशिस्ट के आशीर्वाद से ……… 
आज मैं आप लोगों को मंगल देव के विषय में कुछ जानकारी देना चाहता हूँ।
फौजी जिंदगी में यह मंगल बहुत बड़ा किरदार अदा करता है। फौज की नौकरी में जाना ही शुभ मंगल की निशानी है। पुलिस और फौज की नौकरी के साथ मंगल का बड़ा गहरा सम्बन्ध है। फौज की जिंदगी में किसी ने अपने मुकाबले के हथयारबन्द तगड़े दुश्मन से लड़ना होता है। इसलिए वहां शुभ मंगल बहुत कारगर होता है। पर पुलिस की जिंदगी में व्यक्ति ने मुकाबले दे शत्रु के साथ नहीं लड़ना होता, आमतौर पर निहत्थे लोगों के साथ लड़ना होता है, इसलिए उनके कुंडली में मंगल बहुत तगड़ा नहीं होता। मंगल सिर्फ थल सेना से सम्बन्ध रखता है। वह सेना जो अपने हथियारों के साथ जमीन पर लड़ती है। सबसे पहले ध्यान देने की बात है की मंगल कब अच्छे और कब ख़राब हो जाते हैं। 
जब मंगल का सम्बन्ध केतु या बुध के साथ हो जाये चाहे बो एक साथ हों या दृस्टि से मिल रहे हों तो भी मंगल का फल ख़राब हो जाता है। जब सूर्य और शनि मिल जाते हैं तब भी मंगल बुरे हो जाते हैं।इसके अतिरिक्त और भी कई प्रकार से मंगल के गुण अवगुण में बदल जाते हैं। मंगल के साथ शुक्र का होना, इस बात की अलामत है की विवाहित जिंदगी में सुख नहीं होता। साथ ही अगर कुंडली में सूर्य और शनि भी इकट्डे हो जाएं तो तलाक की संभावना पैदा हो जाती है और ऐसी हालत में आग से भी खतरा हो जाता है, और किसी लड़ाई-जगड़े में चोट लगने का खतरा भी और कई बार अचानक ऐसे ख़र्च भी सामने आ जाते हैं, जो इंसान के बजट से बहार होते हैं। कुंडली के कुछ घरों में मंगल मांगलिक दोष भी बनता है। मित्रो मांगलिक दोष के बारे में अगले पोस्ट में जिकर करूँ गा। यहाँ पर पूरी बात बताना सम्बभ नहीं है।
लेकिन जब मंगल देव अच्छे होते हैं तो क्या सुख मिलते हैं। पूर्ण पराक्रमी, अच्छी हिम्मत बाला, बिलकुल हनुमान जी की तरह जिसके साथ लग जाये उसके लिए अपना बलिदान तक दे दे। एक दम सीधा साधा इंसान ज्यादा चंट चालक नहीं होता।
मंगल अच्छे तो भाई यार दोस्तों के लिए पूरा सहायक और वो भी ऐसे व्यकित के लिए पूर्ण समर्पित होते हैं और सबकी पूरी स्पोर्ट भी मिलती है। जीवन में कभी खून से सम्बंधित बीमारी नहीं होती। 15 साल की उम्र से हालात अच्छे होने शुरू हो जाते हैं। 28 से 33 साल की उम्र में पूरी तरह से ऊंचाइयों को पा लेता है। 
घर में मंगल कारज जल्दी जल्दी होते हैं। घर के बच्चों के शादी व्याह सही समय पर होते हैं। 
लेकिन अगर मंगल देव आपकी कुंडली में नीच के बद होके अर्थात ख़राब हो के बैठे हो तो घर का माहौल अच्छा नहीं होता भाई भाई में दुश्मनी हो जाती है। माँ बाप की बच्चों से बिगड़ जाती हैं। आपस में घर के सदस्य एक दुसरे से जलते हैं। 15 साल की उम्र से बच्चा बिगड़ना शुरू हो जाता है।पढ़ाई लिखाई चौपट हो जाती है । जातक कँही भी टिकता नहीं। धैर्य कम हो जाता है। भटकाव बढ़ने लगता है। किसी पर विषबास् नहीं करता। बुरी सोहबत में पड़ जाता है। बुरे यार दोस्तों के साथ घूमता फिरता है और फालतू के झगड़े करता है। भाई भाई में भी लड़ाई झगड़े होते हैं जो दुनिया देखती है। 
जीवन में अस्थिरता बनी रहती है। आस पड़ोस के लोगों से भी अनबन का माहौल रहता है। घर में खुशियों का माहौल नहीं बन पाता । शादी व्याह बड़ी उम्र में होते हैं। एक बात और ऐसे हालात में 28 से 33 साल की उम्र के बीच परिवार टूटते हैं। एक बात - मंगल देव का रेस्टुरेंट, होटल और ढाबा के साथ भी बहुत है। बल्कि किसी भी तरह की खाने वाली वस्तुयें मंगल देव के प्रभाव अधीन आती है। इसीलिए मिठाई को मंगल की कारक वस्तुएं माना जाता है। हमारे हलवाई भी इसी के प्रभाव में आते हैं। मंगल देव कुंडली में अगर छठे घर में बैठे हो तो यह सातवीं एवं आठवीं दृष्टि से बाहरवें एवं लगन को प्रभावित करता है। लगन के घर में खास तौर पर चोट करता है। यह चोट सिर पर भी लग सकती है या चेहरे पर भी। ऐसी हालत में कई बार चेहरे पर हमेशा के लिए कुछ निशान बन जाते हैं। अगर जातक की कुंडली में मंगल देव ख़राब हों तो जातक के जन्मदिन पर सिर्फ नमकीन चीजें ही खानी और खिलानी चाहिए और आये दिन कंजकें भिठाई जाएँ। 
मित्रो जल्द से जल्द अपनी कुंडली निकालें और देखें अगर आप की कुंडली में ऐसे योग हों तो हमारे गुडगाँव फ्रैंचाइज़ी में ज्योतिषाचार्य से संपर्क करें और उपायों द्वारा बुरे योगों के दुशप्रभाव को कम करने का प्रयास करें और अपने जीवन को अधिक से अधिक खुशहाल बनायें।  
अगर आप गुडगाँव से दूर हैं तब भी आप हमारे फ्रैंचाइज़ी में ज्योतिषाचार्य से फ़ोन कॉल के माध्यम से अपनी कुंडली पर फलादेश और उपाय ले सकते हैं। साथ ही हमारे फ्रैंचाइज़ी में ज्योतिषाचार्य आपकी कुंडली से सम्बंधित जानकारी जैसे फलादेश और उपाय कोरियर से आपके घर तक भेज सकतें है। 
जो सज्जनगन अपनी या अपने परिवार की जन्म कुंडली हमारे फ्रैंचाइज़ी में ज्योतिषाचार्य को  दिखा कर फलादेश के साथ बुरे ग्रहों की जानकारी लेना चाहते हो वह ईमेल द्वारा मात्र 11000.00 रुपया में पी डी ऍफ़ फाइल द्वारा प्राप्त कर सकते है।  
आचार्य हेमंत अग्रवाल 
ऍफ़ ऍफ़ 54, व्यापार केंद्र, सी ब्लॉक, सुशांत लोक, गुडगाँव - 122009
फ़ोन : 01242572165, मोबाइल : 8860954309 
फेस बुक पेज पर आचार्य हेमंत अग्रवाल
ईमेल : pb02a024@gmail.com 
सावधानी: कोई भी उपाय करने से पहले हमारे गुडगाँव फ्रैंचाइज़ी में ज्योतिषाचार्य से सलाह अवश्य लें। माता रानी सब को खुशीआं दे।

Wednesday, 11 March 2015

शुक्र देव से सम्बंधित जानकारी एवं उपाय (भाग 3)

जय माता दी ! 
गुरुदेव जी डी वशिस्ट के आशीर्वाद से ……… 
मित्रो आज मै आपको शुक्र देव से सम्बंधित जानकारी देना चाहता हूँ। शुक्रदेव का हमारी कुंडली में बड़ा ही अलग सा किरदार होता है। 
शुक्र गुरु है उन दैत्यों का जो निद्रा और वासना के पुतले है। उन्हें धर्म या दर्शन से कोई दरोकर नहीलाल किताब में शुक्र को उन्ही (वासना और विश्राम) का कारक मन गया है। अकेला शुक्र किसी भी भाव में बुरा नही।
यदि बुध शुक्र से 1, 2, 3 भावों में स्थित हो तो दोनों के फल संयुक्त रूप से शुभ होते है अलग अलग भी अच्छे ही होते है। इन स्थानों में केतु भी शुभ फल देता है। यदि भाव स्तिथि इससे भिन्न हो तो राहु फल को विषाक्त कर देता है। यदि शुक्र और बुध 2-8, 3-9, 6-12, 8-2 हों तो खराब फल देता है, किन्तु ऐसा बहुत कम होता है। शुक्र और बुध एक दूसरे से 150 की दुरी पर प्राय नही जाते। यदि बुध षष्ठ भाव में और शुक्र द्वादश भाव में हो तो दोनों उच्च के होते है। अतः शुभ फल देते है। यदि राहु की दृष्टि शुक्र पर हो तो या शुक्र की दृष्टि राहु पर हो तो शुक्र के फल शून्य जाते है। यदि जन्म कुंडली में शुक्र पर किसी प्रकार का विपरीत प्रभाव होतो गोचर से जब भी वह अशुभ घर में आयेगातो उसके फल शून्य हो जायेंगे।
शुक्र की अधिस्ठात्री देवी लक्ष्मी है। उसकी धातु चांदी और रत्न हीरा माने गए है। वह पत्नी और प्रेमिका की कारक है। कपूर, घी, दही, रुई और सुगंध देने वाले पौधे शुक्र के छेत्र अधिकार में आते है। देहंगो में वह चेहरे का कारक है। भाव को सक्रिय करता है और चतुर्थ में राशिफल का ग्रह बन जाता है। ग्रहों को 35 साला दौरे में उसे 3 साल मिले है। 
कुछ लाल किताबकार के अनुसार शुक्र सफेद रंग (दही) दुनिया की मिट्टी, ज़माने की लक्ष्मी, गऊ माता, मर्द की औरत ने किसी को नीच न किया। इसलिये हर एक ने पसन्द किया और खुद नीच किया। 
''बदी खुफिया तू जिससे दिन रात करता, वक्त मन्दा तेरे वही सर पर चढ़ता।'' 
शुक्र के ग्रह को दुनियावी किस्मत से कोई ताल्लुक नहीं। सिर्फ इश्क व मुहब्बत की फालतू दो से एक ही आंख हो जाने की ताकत शुक्र कहलाती है। स्त्री ताल्लुक, गृहस्थ आश्रम, बाल बच्चों की बरकत और बड़े परिवार का 25 साला ज़माना शुक्र का अहद है। इस ग्रह में पाप करने कराने की नस्ल का खून और गृहस्थी हालत में मिट्टी और माया का वजूद है। मर्द के टेवे में शुक्र से मुराद स्त्री और औरत के टेवे में उसका खाविन्द मुराद होगी। अकेला बैठा हुआ शुक्र टेवे वाले पर कभी भी बुरा असर न देगा और न ही ऐसे टेवे वाला गृहस्थी ताल्लुक में किसी का बुरा कर सकेगा। 
बुध का ताल्लुक : 
जब दृष्टि के हिसाब से आमने सामने के घरों में बैठे हों तो चमकती हुई चांदनी रात में चकवे चकवी की तरह अकेले अकेले होने का असर मन्दरज़ा जैल होगा। 
अगर बुध कुण्डली में शुक्र से पहले घरों में बैठा हो तो इस तरह दोनों के मिले हुए असर में केतु की नेक नीयत का उम्दा असर शामिल होगा। लेकिन अगर शुक्र कुण्डली में बुध से पहले घरों में हो तो इस तरह मिले हुए दोनों के असर में राहु की बुरी नीयत का असर शामिल होगा। दृष्टि वाले घरों में बैठे होने के वक्त शुक्र का असर प्रबल होगा। लेकिन जब बुध पहले घरों में हो और मन्दा होवे तो शुक्र में बुध का मन्दा असर शामिल हो जायेगा। जिसे शुक्र नही रोक सकता व गृहस्थ मन्दे नतीजे हाेंगे। 
जब अकेले अकेले बन्द मुट्ठी के खानों से बाहर एक दूसरे से 7वें बैठे हो तो दोनो ही ग्रहों और घरों का फल निकम्मा होगा। मगर शुक्र 12 और बुध 6 में दोनों का उच्च होगा जिसमें केतु का उत्तम फल शामिल होगा। ऐसी हालत में बैठे होने के वक्त दोनों का असर बाहम न मिल सकेगा। 
जब दोनो ग्रह जुदा जुदा मगर आपस में दृष्टि के खानों की शर्त से बाहर हों तो जिस घर शुक्र हो वहां बुध अपना असर अपनी खाली नाली के ज़रिए लाकर मिला देगा और शुक्र के फल को कई दफ़ा बुरे से भला कर देगा। लेकिन बुध के साथ अगर दुश्मन ग्रह हों तो ऐसी हालत में शुक्र कभी भी बुध को ऐसी नाली लगाकर अपना असर उसमें मिलाने नही देगा। गोया ऐसी हालत में बुध किसी तरह भी शुक्र को निकम्मा या बरबाद नही कर सकता। 
दुश्मन ग्रहों से ताल्लुक : 
सूरज और सनीचर जो बाहम दुश्मन हैं अगर इकट्ठे बैठे हों तो टेवे वाले पर बुरा असर नही होता। जमा और तफरीक बराबर होती रहती है। लेकिन जब सनीचर शुक्र बैठे को कोई भी ग्रह देखे तो सनीचर देखने वाले ग्रह को जड़ से मार देगा। अगर टेवे में सूरज और सनीचर झगड़ा हो तो शुक्र मारा जायेगा। यानि जब सूरज देखे सनीचर को तो सनीचर की बरबादी होने की बजाये शुक्र का फल बरबाद होगा। लेकिन अगर सनीचर देखे सूरज को तो शुक्र आबाद या उसका फल उत्तम होगा। बहरहाल अगर शुक्र के साथ जब दुश्मन ग्रह हो तो शुक्र और दुश्मन ग्रह सब की ही अश्यिा रिश्तेदार या कारोबार मुताल्लका पर हर तरफ से उड़ती हुई मिट्टी पड़ती और किस्मत मन्दी का ज़माना होगा। 
राहु का ताल्लुक : 
शुक्र गाय और राहु हाथी, इन दोनों को बाहमी ताल्लुक कहां तक अच्छा फल दे सकता है ? जब कभी बज़रिया दृष्टि दोनों मिल रहे हों, शुक्र का फल बरबाद होगा। दो बाहम दुश्मन ग्रह साथी दीवार वाले घर में बैठे हुए जुदा जुदा ही रहा करते हैं। लेकिन अगर शुक्र अपने दुश्मन ग्रहों के घर बैठा हो और राहु साथी दीवार वाले घर में आ बैठे तो शुक्र का वही मन्दा हाल होगा जो कि शुक्र के साथ ही इकट्ठा राहु बैठ जाने या दृष्टि से या मिलने पर मन्दा हो सकता है। 
जन्म कुण्डली में शुक्र अगर अपने दुश्मन ग्रहों को देख रहा हो तो जब कभी बमुजिब वर्ष फल शुक्र मन्दा हो या मन्दे घरों में जा बैठे, वह दुश्मन ग्रह जिनको कि शुक्र जन्म कुण्डली में देख रहा था, शुक्र के असर को ज़हरीला और मन्दा करेंगे ख्वाह वह शुक्र को अब देख भी न सकते हों । ऐसे टेवे वाला जिससे खुफिया बदी किया करता था अब वही दुश्मनी और बरबादी का सबब होगा। 
उपाय 
लग्न - 

  1. अपने खाने में से  कुछ भाग गाय  को, कुत्तों या पछियों को दें।
  2. सास ससुर  से शुद्ध चाँदी ग्रहण करें।
  3. गोमूत्र पिये।
  4. जौ और सरसों दान में दें।
  5. पत्नी सिर पर सोना पहनें।
  6. भगवान पर पूरा विस्वास रखें।
द्वितीय भाव - 

  1. व्यापार लिए चौपाये जानवर रखे।
  2. आलू ,दही और मक्खन का दान दें।
तृतीय भाव - 

  1. अपनी पत्नी के साथ ही दुबारा शादी करें।
  2. घर में संगीत नृत्य बंद करें।  
चतुर्थ  भाव - 

  1. अपनी पत्नी के साथ ही दुबारा शादी करें।
  2. सदाचार का पालन करें। 
पंचम भाव - 

  1. सदाचारी बने रहें।
  2. गायों की सेवा करें।
  3. माता पिता की इच्छा  विरुद्ध या प्रेम विवाह न करें।
  4. पति पत्नी दोनों अपने गुप्तांगो को दूध से धोये।
षष्ठ भाव - 

  1. नारी मात्र का सम्मान करें।
  2. घर की स्त्रीया कभी भी कहीं भी नंगे पैर न रहें।
सप्तम भाव - 

  1. सफ़ेद के अतिरिक्त अन्य रंगो की गायों की सेवा करें और उन्हें भोजन दें।
  2. दहेज़ में काँसे  के बर्तन लें।
अष्टम भाव - 

  1. भगवान  के नाम पर भी कोई दान स्वीकार न करें।
  2. मंदिरों के सामने मस्तक नवाये।
  3. गंदे नाले में कुछ फूल  या ताम्बे के सिक्के डालें।                                     
नवम भाव - 

  1. घर की नींव में चांदी और सहद डालें।
  2. मांस, मछली, अण्डा, शराब आदि तामसिकवस्तुओं का सेवन न करें।
दशम भाव - 

  1. शनि के उपाय करें।
  2. घर की पश्चिम दिशा की दीवार कच्ची रखें।
  3. पर नारी से रति न करें।
  4. अति कामुकता से बचें।
एकादश भाव - 

  1. बुध के उपचार यहाँ भी काम देंगे।
  2. शनिवार को तेल का दान करें।
द्वादश भाव - 

  1. गोदान करें।
  2. पत्नी द्वारा नीले फूल जमीन में गाढ़े।
  3. पत्नी किसी न किसी प्रकार दान करें।
  4. शुद्ध घी का दीया जलाये।
सब भावों के सामान्य उपचार -

  1. शुक्रवार को उपवास रखें।
  2. शुद्ध घी ,दही और कपूर पूजा -स्थानों में चढ़ाये।
  3. हीरा या मोती पहनें।
  4. कपड़ों में सुगंध और मुँह पर क्रीम पाउडर लगायें।
  5. साफ़ सुथरे प्रेस किये हुए कपडे पहनें।
  6. फटे पुराने या जले हुए वस्त्र बिलकुल न पहनें।
मित्रो जल्द से जल्द अपनी कुंडली निकालें और देखें अगर आप की कुंडली में ऐसे योग हों तो हमारे गुडगाँव फ्रैंचाइज़ी में ज्योतिषाचार्य से संपर्क करें और उपायों द्वारा बुरे योगों के दुशप्रभाव को कम करने का प्रयास करें और अपने जीवन को अधिक से अधिक खुशहाल बनायें।  
अगर आप गुडगाँव से दूर हैं तब भी आप हमारे फ्रैंचाइज़ी में ज्योतिषाचार्य से फ़ोन कॉल के माध्यम से अपनी कुंडली पर फलादेश और उपाय ले सकते हैं। साथ ही हमारे फ्रैंचाइज़ी में ज्योतिषाचार्य आपकी कुंडली से सम्बंधित जानकारी जैसे फलादेश और उपाय कोरियर से आपके घर तक भेज सकतें है। 
जो सज्जनगन अपनी या अपने परिवार की जन्म कुंडली हमारे फ्रैंचाइज़ी में ज्योतिषाचार्य को  दिखा कर फलादेश के साथ बुरे ग्रहों की जानकारी लेना चाहते हो वह ईमेल द्वारा मात्र 11000.00 रुपया में पी डी ऍफ़ फाइल द्वारा प्राप्त कर सकते है।  
आचार्य हेमंत अग्रवाल 
ऍफ़ ऍफ़ 54, व्यापार केंद्र, सी ब्लॉक, सुशांत लोक, गुडगाँव - 122009
फ़ोन : 01242572165, मोबाइल : 8860954309 
फेस बुक पेज पर आचार्य हेमंत अग्रवाल
ईमेल : pb02a024@gmail.com 
सावधानी: कोई भी उपाय करने से पहले हमारे गुडगाँव फ्रैंचाइज़ी में ज्योतिषाचार्य से सलाह अवश्य लें। माता रानी सब को खुशीआं दे।

बुध देव से संबंधित व्यवसायक जानकारी

जय माता दी !
गुरुदेव जी डी वशिस्ट के आशीर्वाद से ………
मित्रों आप सब को आचार्य हेमंत अग्रवाल का नमस्कार। मित्रों मैं आप सब का धन्यवाद करता हूँ कि आप सब समय निकाल कर मेरे आर्टिकल्स पड़ते हैं और उनसे अधिक अधिक लाभ उठाते हैं। अगर आप सब को आर्टिकल्स में किसी सब्जेक्ट के बारे में और अधिक जानकारी लेना चाहते हैं तो आप निसंकोच मुझसे संपर्क कर सकते हैं। जो कि मुझे आर्टिकल्स को और भी बेहतर बनाने में उत्साहित करेगा। मित्रों अगर आप की ज़िंदगी में कोई भी समस्या चल रही है और आप उससे निजाद पाना चाहते है तो मुझे ज़रूर लिखें और मैं पूरी कोशिश करूंगा कि उसके बारे में अधिक से अधिक जानकारी आप लोगों को मुहैया करवा सकूँ।

बुध देव से संबंधित व्यवसायक जानकारी 

मित्रो जल्द से जल्द अपनी कुंडली निकालें और देखें अगर आप की कुंडली में ऐसे योग हों तो हमारे गुडगाँव फ्रैंचाइज़ी में ज्योतिषाचार्य से संपर्क करें और उपायों द्वारा बुरे योगों के दुशप्रभाव को कम करने का प्रयास करें और अपने जीवन को अधिक से अधिक खुशहाल बनायें।  
अगर आप गुडगाँव से दूर हैं तब भी आप हमारे फ्रैंचाइज़ी में ज्योतिषाचार्य से फ़ोन कॉल के माध्यम से अपनी कुंडली पर फलादेश और उपाय ले सकते हैं। साथ ही हमारे फ्रैंचाइज़ी में ज्योतिषाचार्य आपकी कुंडली से सम्बंधित जानकारी जैसे फलादेश और उपाय कोरियर से आपके घर तक भेज सकतें है। 
जो सज्जनगन अपनी या अपने परिवार की जन्म कुंडली हमारे फ्रैंचाइज़ी में ज्योतिषाचार्य को  दिखा कर फलादेश के साथ बुरे ग्रहों की जानकारी लेना चाहते हो वह ईमेल द्वारा मात्र 11000.00 रुपया में पी डी ऍफ़ फाइल द्वारा प्राप्त कर सकते है।  
आचार्य हेमंत अग्रवाल 
ऍफ़ ऍफ़ 54, व्यापार केंद्र, सी ब्लॉक, सुशांत लोक, गुडगाँव - 122009
फ़ोन : 01242572165, मोबाइल : 8860954309 
फेस बुक पेज पर आचार्य हेमंत अग्रवाल
ईमेल : pb02a024@gmail.com 
सावधानी: कोई भी उपाय करने से पहले हमारे गुडगाँव फ्रैंचाइज़ी में ज्योतिषाचार्य से सलाह अवश्य लें। माता रानी सब को खुशीआं दे।

Tuesday, 10 March 2015

शुक्र देव से सम्बंधित व्यवसािक जानकारी एवं उपाय (भाग 2)

जय माता दी !
गुरुदेव जी डी वशिस्ट के आशीर्वाद से ………
मित्रो आज मै आपको शुक्र देव से सम्बंधित जानकारी देना चाहता हूँ । शुक्रदेव का हमारी कुंडली में बड़ा ही अलग सा किरदार होता है । लाल किताब में कहा गया है कि जब कभी भी कुंडली में सूर्य और शनि का झगड़ा होगा, ऐसी हालत में न सूर्य बर्बाद होगा न शनि, क्योकि वे दोनों बाप-बेटे है लेकिन इसका असर शुक्र पर जरूर पड़ेगा। बेशक शुक्र उस समय अच्छी स्थिति में हो। कहने का भाव यह है कि सूर्य शनि के झगडे में व्यक्ति की स्त्री पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ सकता है। इसी तरह बुध ने भी अपने बचाव के लिए शुक्र से दोस्ती कर रखी है, लेकिन चालाक बुध अपने वफ़ादारी के फर्ज को नही निभाता। जब कभी बुध पर कष्ट आता है तो वो अपने ही दोस्त शुक्र को मुशीबत में डाल देगा। ऐसा नहीं की हर जगह शुक्र देव ही मरते है। बल्कि जब कभी चन्द्र और शुक्र मुकाबले पर हो तो (खासकर शुक्र चन्द्र मुश्तरका खाना न 7 या शुक्र अकेला खाना न 7 और चन्द्र खाना न 1) तो माता पर या माता की नजर पर इसका बुरा प्रभाव पड़ सकता है । शुक्र यदि जातक की कुंडली में भाग्य का गृह या कारक हो तो ऐसा जातक सुन्दर, विपरीत लिंगियों को सहज ही आकृष्ट कर लेने वाला, स्वस्थ, जनप्रिय, आकर्षक व्यक्तित्व का स्वामी, बुद्धिमान, प्रतिभावान, कवि, ज्ञानी/विद्धान, कुशल, सदभावना व सद्गुणों से युक्त, हर्षित, जवांदिल, उत्शाही, शिष्ट लोकाचारी, सम्य, सुसंस्कृत/कोमल/मृदल, धनवान, प्रेमी, कलाकार/संगीतकार, (ललित कला में रूचि) वाहन, बागवानी का शौकीन या प्रकृति प्रेमी, रशिक सम्पन, ऐश्वर्यशाली/वैभवयुक्त, सुखी, भोगयुक्त, भाग्यशाली, पौरुषयुक्त तथा सृज़नात्मक गुणों वाला श्रृंगार प्रिय, कम्प्यूटर आदि चलाने में दक्ष, सुयोग्य, प्रसिद्ध, दाम्पत्यसुखी, विपरीत लिंगियों से प्रेम, उपहार पाने वाला तथा सफल होता है। शुभ शुक्र वाला जातक अच्छा आविष्कारक हो सकता है, कला/सज्जा/गीत/संगीत/वाध/नृत्य/अभिनय/शायरी/कविता/मॉडलिंग/सिनेमा कम्प्यूटर/फैशन डिजाइनिंग/ऍम० बी०ए०/मार्केटिंग/मैनेजमेंट सम्बन्धी कार्यो/ छेत्रों में सफलता प्राप्त करता है। शुक्र देव से सम्बंधित और भी व्यवसाय है, समय का आभाव के कारण उन सभी का उल्लेख करना मुस्किल है। अगर शुक्र देव कुंडली में नीच के या अशुभ स्थिति में हो तो ऐसे जातक की युवावस्था प्राय अत्यतपावधि की होती है, मानो बचपन/किशोरावस्था से सीधा प्रौढ़ावस्था में चला गया हो। त्वचा अपना कसाव और लावण्य शीघ्र खो देती है, कांति रहित होती है। चोट लग जाये तो शीघ्र पक जाती है। वीर्य, जननांग, हार्मोन्स, मासिक, गर्भासया, द्रिष्टि तथा सहवास संबंध्ति रोगों/समस्याओं से पीड़ित होता है।
विवाह आराम से नही होता। दाम्पत्य सकल नही होता, बस घिसटता रहता है। संतान होने में बहुत कठिनाई/बाधा/समस्या होती है या तो संतान होती ही नही अथवा कमजोर और रोगी संतान होती है। ऎसे व्यक्ति का घर भी सुन्दर व सुव्यस्थित नही होता। ख़ास तौर पर ऎसे जातकों को साझेदारी में व्यवसाय नही करना चाहिए। शुक्र देव नीच मंदे या दुश्मन ग्रहो के साथ बैठ जाये या दृष्टि आदि से पीड़ित हो तो शुक्र के बुरे फल मिलते है और ऎसे जातक के स्वाभाव में यह भी देखा जाता है की वह जल्दी बिस्तर नही छोड़ता और वह शुक्र के फल को और भी बुरा कर लेता है। शुक्र का सम्बन्ध राहु के साथ हो जाये तो पति पत्नी के सम्बन्ध में शक वहम मारपीट तक होती है। ऎसे जातक को गुप्त रोग तक हो जाते है यहाँ तक की जातक नपुंसक तक हो जाते है। ऐसा व्यक्ति अपने साथी को तंग ही करता रहता है। शुक्र का सम्बन्ध सूर्य के साथ होने से सम्भोग की इच्छा बहुत काम हो जाती है। वो भी जीवनसाथी को खुश नही रख पता। खुद के व साथी के शरीर में अंदरुनी कमजोरी हो जाती है जो की आसानी से पकड़ में नही आती। जब शुक्र देव का सम्बन्ध चन्द्र देव के साथ हो जाये तो ऎसे जातक का सम्बन्ध अपनी सास के साथ अच्छा नही होता। अगर ऐसा योग अगर लड़की की कुंडली में हो तो उसे सास की तरफ से कभी सुख नही मिलता। ऎसे जातक की माँ की आँखों में तकलीफ रहती है और साथ ही चमड़ी के रोग भी हो जाते है। यहाँ तक की जातक को भी इन्ही परेशानियो का सामना करना पड़ता है। शुक्र देव 2, 3, 7, 10, 12 में अच्छे फल देते है लेकिन यह भी जरूरी होता है की वे अपने सत्रु गृह सूर्य ,चन्द्र ,राहु के साथ युक्ति द्वारा या दृष्टि द्वारा ख़राब तो नही हो रहे। शुक्र देव के बारे में एक आश्चर्यजनक बात यह है की खाना 6 ,8 ,12 में तो इसका भेद ही बहुत रहस्यमय हो जाता है।
शुक्र देव के उपाय अगर सही समय पर नही किये गए तो ये जीवन में बहुत बड़ी बदनामी का कारण भी बन जाते है और जीवन के सभी सुख ख़त्म हो जाते है। जैसा की मैने अपने पहले लेखो में बताया था अगर शुक्र अपने दुश्मन गृह की दृष्टि, युक्ति या टक्कर से ख़राब हो रहा हो तो उसके दुश्मन ग्रहो के उपाय करके शुक्र देव के शुभ फलो को प्राप्त कर सकते है। मित्रो यह एक पोस्ट है और शुक्र देव के प्रभावों एवम उपायो का विस्तार से उल्लेख कर पाना संभव नही है लेकिन उनके कुछ उदाहरण निम्नलिखित है :
1 नियमित स्नान करें,स्वछ -सुव्यवस्थित तथा सज-संवरकर रहें। नंगे पांव घर में न घूमे। इत्र लगाएं। सफ़ेद चन्दन का तिलक लगाएं। चांदी पहनें। हीरा या सफायर ओपल धारण करे। नियमित व्यायाम करें ।
2 लिवइन -रिलेशनशिप तथा फ्री सैक्स से दूर रहें । स्त्री को केवल भोग की वस्तु तथा सहवास को केवल मौज लेने का साधन न समझें (सहवास वस्तुतः संतानोत्पत्ति के लिए किया जाना चाहिए । स्त्री की मशिक -निवृत्ति के बाद मास में एक बार सहवास शारीरिक आवस्यकता की ही दृष्टि से करना गृहस्थों के लिए ब्रह्मचर्य तुल्य ही होता है )। स्त्रियों को चाहिए की वे शालीन /गरिमा पूर्ण तथा मर्यादित फैशन वाले वस्त्र पहनें और विवाहोपरांत बाल खुले न रखें । बालों को कटवाना भी शुक्र को कमजोर व् मंगल को नकारात्मक रूप से बलि करता है ।
मित्रो जल्द से जल्द अपनी कुंडली निकालें और देखें अगर आप की कुंडली में ऐसे योग हों तो हमारे गुडगाँव फ्रैंचाइज़ी में ज्योतिषाचार्य से संपर्क करें और उपायों द्वारा बुरे योगों के दुशप्रभाव को कम करने का प्रयास करें और अपने जीवन को अधिक से अधिक खुशहाल बनायें।  
अगर आप गुडगाँव से दूर हैं तब भी आप हमारे फ्रैंचाइज़ी में ज्योतिषाचार्य से फ़ोन कॉल के माध्यम से अपनी कुंडली पर फलादेश और उपाय ले सकते हैं। साथ ही हमारे फ्रैंचाइज़ी में ज्योतिषाचार्य आपकी कुंडली से सम्बंधित जानकारी जैसे फलादेश और उपाय कोरियर से आपके घर तक भेज सकतें है। 
जो सज्जनगन अपनी या अपने परिवार की जन्म कुंडली हमारे फ्रैंचाइज़ी में ज्योतिषाचार्य को  दिखा कर फलादेश के साथ बुरे ग्रहों की जानकारी लेना चाहते हो वह ईमेल द्वारा मात्र 11000.00 रुपया में पी डी ऍफ़ फाइल द्वारा प्राप्त कर सकते है।  
आचार्य हेमंत अग्रवाल 
ऍफ़ ऍफ़ 54, व्यापार केंद्र, सी ब्लॉक, सुशांत लोक, गुडगाँव - 122009
फ़ोन : 01242572165, मोबाइल : 8860954309 
फेस बुक पेज पर आचार्य हेमंत अग्रवाल
ईमेल : pb02a024@gmail.com 
सावधानी: कोई भी उपाय करने से पहले हमारे गुडगाँव फ्रैंचाइज़ी में ज्योतिषाचार्य से सलाह अवश्य लें। माता रानी सब को खुशीआं दे।

ग्रह का नीच, मन्दे या शत्रु ग्रहो के साथ बैठने के कारण से हुई तकलीफें एवम उनके साधारण उपाए

जय माता दी !
गुरुदेव जी डी वशिस्ट के आशीर्वाद से ……… 
अगर आपके ग्रह नीच मन्दे या शत्रु ग्रहो के साथ बैठे हो और उनसे सम्बंदित तकलीफें जीवन में आ रही हों तो उनके सरल से उपाय करके आप उनसे निज़ाद पा सकते हैं (उन उपायों के और अधिक अच्छे फल पाने के लिए आप एक बार किसी प्रोफेशनल ज्योतिषाचार्य से संपर्क आवश्ये करें) :-
  1. सूर्य का अच्छा प्रभाव :- समाज मे मान-सम्मान, नौकरी व काम-काज की जगह स्थिरता, पिता को कोई तकलीफ नहीं होती, धैर्यवान, काम-काज मे अच्छा, सरकार मे अच्छा दखल होता है। सरकार की ओर से कोई नोटिस या सम्मन आदि नहीं आते। सरकारी अफ़्फ्सरो का सहयोग मिलता है। अगर आपके साथ एसा नहीं है तो सूर्य अच्छा फल नहीं दे पा रहे हैं तो उपाय करे। पिता की सेवा करे उन्हे सम्मान दें। उनके पांव-हाथ लगाकर आशीर्वाद ले, सूर्य को जल दे, विष्णु पूजा करे सरकार के खिलाफ कोई कार्य न करें, मीठा खा कर काम पर जाए। गेंहु, बाजरा आदि सूर्य की वस्तुएं जल प्रवाह करें।
  2. चन्द्रमा का अच्छा प्रभाव :- मां का जीवन सुखों से परिपूर्ण व ऐश्वर्यशाली रहेगा उनके जीवन मे कोई बड़ी परेशानी नहीं आएगी। मां, दादी, नानी व मौसियों को भी भरपूर सुख, अच्छे चन्द्रमा वाला व्यक्ति इन सबका लाडला होता है व इनके द्वारा ऐसे व्यक्ति को धन-सम्पत्ति प्राप्त होती है। घर व मन मे पूरी शांति और बर्कत रहती है रूपया पैसा और प्रॉपर्टी भी खुब रहती है । सभी एक-दूसरे को प्यार और सम्मान से देखते हैं। अगर आपके साथ ऐसा नहीं हो रहा है तो निम्नलिखित उपाय करें। मां, दादी का कहना माने, सेवा करे, पांव-हांथ लगाए, बुजुर्ग और विधवा औरतो की मदद करे, उनके भी पांव हाथ लगाये, घर आए को हो सके तो पानी की जगह दूध पिलाए, नर्म व्यवहार रखे, सात्विक जीवन जिए, चांदी का चौकोर टुकड़ा गले मे डाले, ज्यादा से ज्यादा चांदी धारण करे, गंगा जल भरपूर मात्रा मे घर मे रखे, मन्दिर मे दूध और चावल देते रहे, चावल को घर में स्टोक करें।
  3. मंगल का अच्छा प्रभाव :- मंगल का शुभ प्रभाव से भाईओं और दोस्तो का भरपूर प्यार व आदर मिलता है। भाई व मित्र मदद के लिए हमेशा तैयार रहते हैं व ऐसे व्यक्ति की हर मुसीबत मे साथ देते हैं। ऐसे व्यक्ति की कार्य क्षमता बहुत अच्छी होती है। हर काम को आसानी से धैर्य के साथ पूरा करता है। घर मे मंगल कार्य (पार्टी फंक्षन, पूजा-पाठ आदि) होते रहते हैं। शादी व्याह सही उम्र मे होते हैं। कम उम्र मे तरक्की होनी शुरू हो जाती है २८ साल से करोबार या नौकरी मे उचाई आनी शुरू हो जाती है और ३३ साल की उम्र तक अच्छी उचाई मिल जाती है। अगर आपके साथ एसा नहीं हो रहा है तो मंगल को ठीक करने के लिए सरल व आसान उपाय करे भाई और मित्रो से प्रेम करे, उन्हे सम्मान दे, उनके साथ मीठा भोजन ग्रहण करे, उन्हे पार्टी दे, उनकी ग़लतीओ को क्षमा करते रहे, हनुमान उपासना करे, मंगलवार को मीठा प्रसाद बांटे, शहद, सौंफ, छुहारे घर पर न रखे ४३ दिन गुड़ की मीठी तन्दूर की ८ रोटी रोज कुत्ते और कौओं को डाले, बड के पेड़ पर कच्ची लस्सी (दूध, पानी, चीनी) चढ़ाकर गीली मिट्टी का टीका लगाए, दक्षिण मुखी मकान मे न रहे। 
  4. बुध का अच्छा प्रभाव :- बुध नहीं तो कुछ नहीं, कारण हमारे शरीर के नसो और बुद्धि, विवेक का मालिक बुध है इनके अच्छे फल इस प्रकार हैं। बुआ बहन बेटी का जीवन सुखमय रहता है व आपस मे भरपूर प्रेम बना रहता है। व्यापार की अच्छी बुद्धि होती है। कम मेहनत मे ज्यादा कमाई करवाते हैं ऐसे व्यक्ति को नसो मे किसी प्रकार का रोग नहीं होता, तर्क शक्ति अच्छी रहती है पढ़ाई लिखाई भी अच्छी रहती है। अगर आपके साथ ऐसा नहीं हो रहा है तो बहुत ही सरल से कुछ उपाय करके बुध का अच्छा प्रभाव लिया जा सकता है। अगर आपके साथ ऐसा नहीं हो रहा है तो निम्नलिखित उपाय करें। बुध के सामान तुलसी, रबड़ का पेड़, मनी प्लाट, केले का पेड़ इसके अलावा चौड़े पत्ते के पेड़ घर से दूर करे हरे कपड़े व अन्य सामान से दूरी रखे शंख, कौड़ी, सीप, गाने-बजाने के सामान (ढ़ोलक, सितार, गिटार) आदि घर पर न रखे भगवान की मुर्तियां न रखें तस्वीरों की पुजा करें । कोई भी पक्षी न पाले खास तौर से कबूतर, तोता। बकरी भी न पाले, बकरी का मांस, अण्डा से भी परहेज करे, मंूग की दाल से भी बचाव करे, साबुत मुंग घर पर न लाए, बल्कि फिटकरी के पानी मे साबुत मुंग भिगोकर रात को सिरहाने रख कर सोये और सुबह पक्षियो को डाले, दुर्गा पूजा करे, बहन-बेटी को सम्मान करे, वे जब भी घर आए उन्हे कुछ न कुछ देकर विदा करें। छोटी-छोटी कननयाओ का पूजन करे, बकरी का दान करे। 
  5. वृहस्पति का अच्छा प्रभाव :- देवताओ के गुरू वृहस्पति उच्च हों तो सुख-वैभव, ऐश्वर्य, सम्पन्नता देते हैं। बcचो को दादा का भरपूर साथ व प्यार मिलता है। रूपये-पैसे की कोई कमी नहीं रहती। परिवार के लोग समझदार व बडो का सम्मान करने वाले होते हैं। एसे परिवार में रीति-रिवाज पूरी लगन से निभाऐ जाते हैं। घर का माहौल ऐश्वर्यपूर्ण के साथ आध्यात्मिक, पूजा-पाठ वाला भी होता है बच्चो की पढाई लिखाई बिगर रूकावट के पुरी हो जाती है। लेकिन अगर आपके साथ एसा नहीं हो रहा है तो कुछ साधारण से उपाय करे चने की दाल मंदिर मे रखें, कुल पुरोहित को न बदले ! बदल चुके हैं तो क्षमा प्रार्थना करले साधू संन्यासीओ का सम्मान करे, दान-पुन्य करते रहे, केसर का टीका लगवाए, पीपल की सेवा करे, जल चड़ाए, बुजुर्गों के पांव-हांथ लगाकर आशीर्वाद लें। गले मे सोना पहनें पूर्वाजो के श्राद्ध कर्म आदि पूरी निष्ठा से करे। 
  6. शुक्र का अच्छा प्रभाव :- माता लक्ष्मी का स्वरूप शुक्र अगर शुक्र अच्छे होंगे तो बुद्धि (बुध) भी अच्छी होगी। अच्छा व सुन्दर जीवन साथी, शरीर मे भरपूर जोश, विस्तर का भरपूर आनन्द, चाव, उमंग पूरे, घूमने-फिरने का शौकीन, हर प्रकार का लक्जरी सामान घर मे, पति-पत्नि का मधुर सम्बन्ध, साफ-सुथरा घर और हर प्रकार का शौक मौज का सामान घर मे मौजूद। अगर नहीं है तो मात्र कुछ सरल से उपाय करके शुक्र के अच्छे फल लिए जा सकते हैं। सुबह सही समय पर विस्तर छोड़े, नहा धो कर साफ कपड़े, प्रेस किए पहनें, डिओ, परफ्यूम का इस्तेमाल करे, पत्नि का आदर मान करे, उसे खुश रखे, उसे सौन्दर्य प्र्वावधान उपहार स्वरूप दे, लक्ष्मी पूजन करे, काले और नीले रंग के कपड़े और अन्य सामान से दूरी रखे, उच्च चरित्र का पालन करे, गाय की सेवा करे हरी चरी और ज्वार गाय को खिलाए! 
  7. शनि का अच्छा प्रभाव :- अगर शनि अच्छे हों तो धरती पर ही स्वर्ग की अनुभूति होती है, स्वस्थ्य शरीर, शनि के अच्छे होने से शुक्र अच्छे यानी जीवन साथी का अच्छा सुख, शौक-मौज के पूरे सुख। अपने लिए दूसरे काम करते हैं। मतलब नौकर-चाकर और नौकर-चाकर भी ईमानदार मिलते हैं। मालिक के प्रति पूर्ण समर्पित होकर सेवा करते हैं, मकान भी एक से ज्यादा बनते हैं, जीवन साथी पूरी सर्पोट करता है। साथ ही पूरे परिवार मे किसी को कोई बड़ी मुसीबत नहीं होती, कम मेहनत मे ही पूरा लाभ मिलता है। अगर आपकी कुंडली मे शनि मंदे, नीच होंगे तो ऐसा नहीं होगा, उस समय उपाय करे साल की उम्र से पहले मकान न बनाए और न ही तोड़-फोड़ करे चाचा की सेवा करे उन्हे मान-सम्मान दे उनके पांव पर हाथ लगाकर आशीर्वाद ले! साल में ४-५ बार शनि के सामान (चमड़े की जूती, लोहे का तवा चिमटा आदि) सादु महात्मा को दान करे! मज़दूरो से बुरा व्यवहार न करे उनकी मदद करे! ईमानदारी का जीवन जिए! आचरण को ठीक रखे कोआ को खाना डाले तेल का छाया पात्र दान करे पत्थर वाला कोयला मन्दिर या गुरूद्वारे के भण्डारे मे दान करें। 
  8. राहु का अच्छा प्रभाव :- अच्छे तो हर कार्य आसानी से पूरे हो जाते हैं जीवन मे कोई बड़ी अड़चन नहीं आती, हाजिर जवाब, अच्छा सलाहकार बनाते हैं। सभी मुसीबतांे का हल आसानी से निकालने वाला, सभी प्रकार के पूरे सुख, अच्छा औहदा, सरकार मे भी अच्छी दखल, पूरा मान-सम्मान अच्छी प्रतिष्ठा। अच्छा सूर्य से जो गुण किसी व्यक्ति को मिलते हैं उससे भी ज्यादा गुण अच्छा राहु देता है। अगर आपको राहु ग्रह का अच्छा प्रभाव नहीं मिल रहा है तो निम्नलिखित उपाय करके फायदा उठाया जा सकता है। किसी भी प्रकार का कबाड़ (बन्द घड़ियां, खोटे सिक्के, बिजली का खराब सामान आदि) घर पर न रखे, छत को साफ रखे, सीडीओ पर कोई सामान न रखे! उन्हे रोज साफ करे, ससुराल से बना कर रखे, उनका आदर-मान करे काले नीले कपड़े व अन्य सामान, नील, तेजाब, बारिश की भीगी लकड़ी, जंग लगा लोहा आदि सामान से दूर रहे! छत को हमेशा साफ रखे। बजन के बराबर कच्चा कोयला जल प्रवाह करें। जौ दूध मे धो कर जल प्रवाह करे सूर्य की पूजा करे, गेहूं का स्टॉक घर पर करे! 
  9. केतु का अच्छा प्रभाव :- दुनिया जहान मे बच्चो तो सभी जिवो के सुन्दर होते हैं पर कुत्ते और गधे के बच्चे ज्यादा सुन्दर होते हैं जो कि पूर्ण केतु होते हैं। केतु किसी की कुंडली मे शुभ हो तो निम्नलिखित लक्षण होंगे। आपकी कीर्ति चारो तरफ होगी। बेटे व बहनोई का भरपूर सुख मिलेगा बेटे आज्ञाकारी होते हैं। सेवा भी करते हैं। घर पर धर्मपत्नी भी अच्छी प्रकार से रहती है। जीवन भर उचाई मिलती रहती है। जो टारगेट लोग सोंच भी नहीं सकते जिसके केतु अच्छे हों तो उसके टारगेट तक जरूर पहुंचाते हैं। एसा व्यक्ति अगर राजनैतिक चुनाव लड़े तो निर्वाचित होता है। जो झण्डा एम.एल.ए., एम.पी. या मंत्रियों की गाड़ियों और कोठियों पर लहराता है वह केतु देवकी मेहरबानी के बिना नहीं हो सकता। औलाद का पूर्ण प्रेम सम्मान व ऐशोआराम से जीवन व्यतीत होता है। जिन्दगी मंे कोई बड़ी परेशानी नहीं आती। अपने जीवन मे ही अपनी सन्तान को उचाई पर पहुंचते हुए देखते हैं। 