Tuesday, 10 March 2015

शुक्र ग्रह से सम्बंधित जानकारी (भाग 1)

जय माता दी !
गुरुदेव जी डी वशिस्ट के आशीर्वाद से ………
मित्रो में आज आपको शुक्र ग्रह से सम्बंधित कुछ जानकारी देना चाहता हूँ। 
शुक्र देव आकाश मण्डल में सूर्य चन्द्र के बाद सबसे ज्यादा चमकने बाले ग्रह हैं। ऐ हमेशा सूर्य देव के आस पास ही भ्रमण करते हैं। एस्ट्रोलॉजी में शुक्र देव को राक्षसों का गुरु माना जाता है। लेकिन सांसारिक तौर पर शुक्र का सम्बन्ध हमारे जीवन साथी, प्रेमी, प्रेमिका, खूबसूरती, घूमने फिरने, शौक, मौज, सारीरिक जोश, सुंदर वस्तुओं, ग्रहथ सुख, सम्भोग के सुख से है। 
शुक्र देव जब घर 2 3 7 10 12 में हों तो अपने अच्छे फल देते हैं पर उस समय यह भी देखना जरूरी है कि शुक्र के साथ दुश्मन ग्रह सूर्य, राहु, चंद्र ना हो और ना ही दृष्टी आदि से शुक्र को ख़राब कर रहे हों। तो ऐसे व्यकित को शुक्र के अच्छे फल मिलते हैं।
जब शुक्र अच्छे हों व्यकित को प्रेमी प्रेमिका जीवन साथी के पूरे सुख मिलते हैं। उसका साथी वफादार होता है और उनके बीच पूरी जिंदगी एक दुसरे के लिए समर्पण भाव बना रहता है।
शुक्र देव को ज्योतिष्य अनुसार माता लक्ष्मी भी माना जाता है क्यूंकि शुक्र देव जब अच्छे हों तो रूपया पैसा आभूषण भरपूर देते हैं। जब रुपया पैसा भरपूर मात्रा में हो तो बुद्धि भी अच्छी हो जाती है। जिस कारण व्यकित जो भी कार्य करता है उसमे सफल होता है।
शुक्र अच्छे वाले जातक को सुंदर जीवन साथी मिलता है। दोनों साथ साथ घूमते फिरते हैं। घर में साज सज्जा की सभी वस्तुएं होती हैं। घर में किसी प्रकार की कमी नहीं होती। ऐसे व्यकित का घर भी सुंदर होता है। घर में शौक मौज का पूरा सामान होता है। सम्भोग के सुख अच्छे होते हैं। शरीर में भरपूर जोश होता है। ऐसे व्यकित के घर का माहौल हमेशा प्रेममय रहता है।
लेकिन जब किसी की कुंडली में शुक्र देव नीच मन्दे या दुश्मन ग्रहों के साथ बैठ जाएँ या दृष्टि आदि से पीड़ित हों तो शुक्र के बुरे फल मिलते हैं।
बुरे शुक्र बाला जातक दुसरे जोड़े जो प्यार से रहते हैं, घुमते फिरते हैं, उनसे जलता भुनता है और उनके प्यार मोह्हबत में बुराई ढूँढता रहता है।
ऐसे व्यकित के शरीर में जोश की कमी हो जाती है।
उसे हर समय आलस घेरे रहता है। जिस कारण ऐसा जातक सुबह जल्दी बिस्तर नहीं छोड़ता जिस कारण से शुक्र के फल और भी बुरे हो जाते हैं।
ऐसे व्यकित के घर में धुल मिटटी गन्दगी रहती है। घर का सामान सलीके तरीके से सही जगह नहीं होता यंहां वंहा बिखरा रहता है। साज सज्जा का सामान खरीदने के पैसे नहीं होते। रुपया पैसा की कमी बनी रहती है।
शुक्र का सम्बन्ध राहू के साथ हो जाये तो आपस में शक वहम मार पीट तक होती है। ऐसे जातक को गुप्त रोग हो जाते हैं। नपुनशक्ता तक हो जाती है। ऐसा व्यकित अपने साथी को तंग ही करता है।
शुक्र का सम्बन्ध सूर्य के साथ होने से सम्भोग की इच्छा बहुत कम हो जाती है। वो भी जीवन साथी को खुश नहीं रख पाता। खुद के व् साथी के शरीर में अंदरूनी कमजोरी हो जाती है जो आशानी से पकड़ में नहीं आती।
जब शुक्र का सम्बन्ध चंद्र देव के साथ हो जाये तो ऐसे जातक का सम्बन्ध अपनी सास के साथ अच्छा नहीं होता। अगर ऐसा योग लड़की की कुंडली में हो तो उसे सास की तरफ से कभी चैन नहीं मिलता। सास के साथ सम्बन्ध ख़राब ही रहते हैं। ऐसे व्यकित की माँ को आँखों या चमड़ी से सम्बंधित बीमारी घेर लेती है और खुद भी आँखों या मड़ी की बीमारी से परेशान होता है।
शुक्र देव के कुंडली के अलग अलग घरों में प्रभाव : 
शुक्र की दो रंगी मिट्टी 

  • खाना नं 1 : काग रेखा या मच्छ रेखा, यक तरफा ख्याल का मालिक, तख्त का मालिक, रज़िया बेगम रानी मगर एक हब्शी गुलाम पर मर मिटी। 
  • खाना नं 2 : उम्दा ग्रहस्थ हर तरफ से सिवाये बच्चे बनाने के, अपनी ही खूबसूरती और तबीयत के आप मालिक, खुद परस्ती, स्कूल मिस्टरैस, हर एक की दिलदादा औरत मगर वह खुद किसी को पसंद न करे। 
  • खाना नं 3 : मर्द की हिम्मत-हैसियत, गाय की जगह बैल का काम देवे, ऐसी कशिश कि ऐसे टेवे वाले पर कोई न कोई औरत फरेफता (मोहित) हो ही जाया करती है। 
  • खाना नं 4 : एक जगह दो औरत या दो मर्द मगर मर्द औरत दोनों ही ऐसी दो गाय या दो बैल कि बच्चा दोनो ही से न बने । 
  • खाना नं 5 : बच्चों भरा परिवार या ऐसे बच्चों का पैदा करने वाला जो उसे बाप न कहे या न कह सके।
  • खाना नं 6 : न औरत न मर्द, लक्ष्मी भी ऐसी जिसकी कोई कीमत न देवे या खुसरा मर्द या बांझ औरत। 
शुक्र खाना नं 1 से 6 तक उठती जवानी में ऐश व इश्क की लहरों से मिट्टी की पूजना में अन्धा होगा। 

  • खाना नं 7 : सिर्फ साथी का असर, जो और जैसे तुम वह और वैसे ही हम । 
  • खाना नं 8 : जलती मिट्टी और हर सुख में नाशुकरा, उत्तम तो भवसागर से पार कर दे। 
  • खाना नं 9 : खुद शुक्र की अपनी बिमारी के ज़रिए धन हानि मगर घर में ऐश व आराम के सामान या धन की कमी न होगी। 
  • खाना नं 10 : खुद सनीचर मगर औरत तो ऐसी जो मर्द को निकाल कर ले जावे, अगर मर्द तो ऐसा कि वह किसी न किसी दूसरी औरत जात को अपनी मन्जूरे नज़र रखा ही करता है। 
  • खाना नं 11 : लट्टू की तरह घूम जाने वाली हालत मगर बचपन की मोह माया की भोली भाली तबीयत की मूरत और रिज़क के चश्मा का निकास। 
  • खाना नं 12 : भवसागर से पार करने वाली गाय, औरत,लक्ष्मी जिसकी खुद अपनी सेहत के ताल्लुक में या सारी ही उम्र रोते निकल गई । 
शुक्र खाना नं 7 से 12 तक बुढ़ापे में नसीहतें करे। 
खाना नं 1 और 2 में शुक्र 
कुण्डली का खाना नं 1 शाह सलामत का तख्ते बादशाही जिसका मालिक मंगल है। इस खाने में बैठा हुआ ग्रह हुकमरान कहलाता है। अगर खाना नं 7 खाली हो तो खाना नं 1 का ग्रह शक्की ही होगा। कुण्डली का खाना नं 2 धर्म अस्थान जिसका मालिक शुक्र है। अगर खाना नं 10 खाली हो तो खाना नं 2 का ग्रह सोया हुआ होगा। 
लाल किताब के मुताबिक मर्द की कुण्डली में शुक्र उसकी औरत और औरत की कुण्डली में शुक्र उसका मर्द होगा। गृहस्त आश्रम, बाल बच्चों की बरकत और बड़े परिवार का 25 साला ज़माना शुक्र का अहद है। बुध की मदद के बगैर शुक्र पागल होगा। इसलिए कुण्डली में शुक्र बुध मुश्तरका मुबारक होंगे। शुक्र खाना नं1 तख्त की मालिक रज़िया बेगम रानी मगर एक हबशी गुलाम पर मर मिटी। जिस पर मेहरबान उस पर जान भी कुर्बान और जिसके खिलाफ उसकी मिट्टी भी खराब। शुक्र का पतंग, उठती जवानी के वक्त खूबसूरती की रंगबिरंगी दिल फरेब हुस्न की दिलचस्प और दिलरूबा सिफतों की मीठी मीठी ज़ुबान से तारीफ करते कराते, कामदेव की आग में जलते हुए, मीलों सोये हुए निकल गए। जिसकी वज़ह से दिल और दिमाग पर काबू न रहा और आखिर में ईमान भी बिकने लगा। धर्महीन हो जाये तो बेशक, इश्क में मज़हब का फर्क समझे या न समझे मगर राज दरबार कभी मन्दा न होगा। 
शुक्र खाना नं0 2 अपनी ही खूबसूरती और तबीयत के आप मालिक। खुद परस्ती, स्कूल मिस्ट्रैस, हर एक की दिलदादा औरत मगर खुद किसी को पसन्द न करे। लक्ष्मी अवतार जिसका रिज़क कभी खराब न होगा बल्कि दिन रात बढ़ता ही होगा। जाती कमाई शुरू करने के दिन से कम अज़ कम 60 साल आमदनी होगी। बैरूनी हालत सूफियाना मगर अन्दरूनी चाल आशिकाना। काम देवी ताकत तो होगी मगर औलाद पैदा करने की ताकत कम ही होगी। चाल चलन का सम्भालना हर नेक नतीजे की बुनियाद होगा। बहरहाल उम्र लम्बी और दुश्मन मगलूब होंगे। 
कुछ शास्त्रों में लिखा है की छठे भाव में शुक्र को ख़राब ही माना गया है। सारावली में कहा गया हैं की छठे घर में शुक्र होने से स्त्री पक्ष से अनिष्ट फल ही मिलता है। यहाँ पर अनिष्ट शब्द की कोई व्यापक व्याख्या नहीं करी गई है। जबकि एक प्राचीन ज्योतिषी हरिवंश जी का विचार है कि यहाँ शुक्र होने से व्यक्ति को अच्छी पत्नी और स्त्री को अच्छा पति नहीं मिलता। सामान्यतः ये देखने में मिल जाता है। लेकिन जब वृष लग्न की बात करी जाती है तो छठे घर में तुला राशि आती है जो शुक्र की अपनी ही राशि है अतः वृष लग्न वालों को स्त्री के सम्बन्ध में किसी न किसी प्रकार की असन्तुष्टः या चिंता तो रहती है किन्तु अपनी राशि में शुक्र होने के कारण बहुत ज्यादा अनिष्टकारक फल नहीं प्राप्त होते है।छठे घर में शुक्र हो तो ऐसे पुरुष को या ऐसी स्त्री को यह जरूरी होगा की ऐसे वयक्ति से शादी करवाएं जिसके भाई बहन न हो अर्थात जो अकेला हो। इसका कारण यह है की स्त्री के लिए पति के भाईओं का कारक मंगल है और इसी प्रकार पुरुषों के लिए सालों का गृह मंगल है। यहाँ अशुभ शुक्र होने से उसके साथ मंगल का प्रभाव भी हो , यानि की भाई हो शुक्र का शुभ असर काफी हद तक कम हो जाता है, यानि कि शुक्र, मंगल के अधीन हो जाता है जिससे नैसर्गिक शुक्र के शुभ फलों में काफी कमी आ जाती है और वृष लग्न वालों के लिए भी शुक्र का फल शुभ नहीं रह जाता। 
वृहत संहिता में कहा गया है की छठे भाव सूर्य 10 दोष उत्पन्न करता है लेकिन शुक्र हजार दोष उत्पन्न करता है। इन दोषों के बहुत से रूप हो सकते है। जैसे की ऐसे व्यक्ति को जीवन में कोई बहुत अच्छा सम्मान न प्राप्त होना। जीवन में कई बार निंदा होना। ऐसा जातक देखने में आता है कि युवा अवस्था में अपनी संगती ठीक नहीं रखता। कई बार ऐसे मित्र बन जाते हैं जिनके कारण उसका बहुत कीमती समय नष्ट हो जाता है। पढ़ाई लिखाई और काम काज पर वयापक असर पड़ता है। फलदीपिका में कहा गया है की ऐसा व्यक्ति युवतिओं द्वारा दूषित होता है। जबकि गोपाल रत्नाकर का कहना है की ऐसा व्यक्ति पर स्त्री गमन करता है। वास्तव में बदनामी का कई बार ये सब कारण होते है कि लोगों को उसके चरित्र के बारे में संदेह होता है। 
मित्रो जल्द से जल्द अपनी कुंडली निकालें और देखें अगर आप की कुंडली में ऐसे योग हों तो हमारे गुडगाँव फ्रैंचाइज़ी में ज्योतिषाचार्य से संपर्क करें और उपायों द्वारा बुरे योगों के दुशप्रभाव को कम करने का प्रयास करें और अपने जीवन को अधिक से अधिक खुशहाल बनायें।  
अगर आप गुडगाँव से दूर हैं तब भी आप हमारे फ्रैंचाइज़ी में ज्योतिषाचार्य से फ़ोन कॉल के माध्यम से अपनी कुंडली पर फलादेश और उपाय ले सकते हैं। साथ ही हमारे फ्रैंचाइज़ी में ज्योतिषाचार्य आपकी कुंडली से सम्बंधित जानकारी जैसे फलादेश और उपाय कोरियर से आपके घर तक भेज सकतें है। 
जो सज्जनगन अपनी या अपने परिवार की जन्म कुंडली हमारे फ्रैंचाइज़ी में ज्योतिषाचार्य को  दिखा कर फलादेश के साथ बुरे ग्रहों की जानकारी लेना चाहते हो वह ईमेल द्वारा मात्र 11000.00 रुपया में पी डी ऍफ़ फाइल द्वारा प्राप्त कर सकते है।  
आचार्य हेमंत अग्रवाल 
ऍफ़ ऍफ़ 54, व्यापार केंद्र, सी ब्लॉक, सुशांत लोक, गुडगाँव - 122009
फ़ोन : 01242572165, मोबाइल : 8860954309 
फेस बुक पेज पर आचार्य हेमंत अग्रवाल
ईमेल : pb02a024@gmail.com 
सावधानी: कोई भी उपाय करने से पहले हमारे गुडगाँव फ्रैंचाइज़ी में ज्योतिषाचार्य से सलाह अवश्य लें। माता रानी सब को खुशीआं दे।

संतान से सम्बन्धित जानकारी

जय माता दी !
गुरुदेव जी डी वशिस्ट के आशीर्वाद से ……… 
मित्रों आज में आपको संतान से सम्बन्धित कुछ जानकारी दे रहा हूँ। हमारी जन्म कुंडली में नर संतान का कारक का ग्रह केतु और जन्म कुंडली का पांचवां घर होता है।
कन्या संतान का कारक ग्रह बुध होता है। जिस समय जो ग्रह अच्छे हालात में होगा, केतु या बुध, उसी प्रकार से संतान का जन्म होता है। केतु अच्छी हालत में हो, जैसे कुंडली के घर 1, 9 या 12 में तो पुत्र हो और बुध अच्छी हालात में हो तो कन्या संतान का जन्म होता है।
सन्तान के जन्म के लिए गुरु देव ब्रह्स्पति, शुक्र, चंद्र के साथ साथ मंगल देव की सहायता की भी जरूरत होती है। गुरु चंद्र शुक्र मंगल अच्छी हालत में हों तो ऐसे व्यक्ति के वीर्य में किसी प्रकार की समस्या नहीं होती। चंद्र देव जब शनि देव से पीड़ित हों तब वीर्य में पतले पन की परेशानी होती है। वीर्य में स्पर्म की मात्रा कम हो जाती है। जिस कारण गर्भ धारण ना हो पाना या चंद्र देव कुंडली के घर 11 में बैठे हों तो भी केतु की हानि करते हैं। केतु देव कुंडली के घर 8 में मतलब मौत के घर में बैठे हों तब भी सन्तान समस्या रहती है।
राहु कुंडली के घर 5 जो सन्तान से सम्बंधित है में बैठ जाएँ तो पुत्र सन्तान को गर्भ में ही ख़राब करते हैं। राहु घर 5 में अमूमन पहली नर सन्तान को ही गर्भ में नष्ट करते हैं। लेकिन अगर कन्या सन्तान गर्भ में स्थित हो तो राहु देव का बुरा असर नहीं होता।
इसी प्रकार शनि देव को भी घर 5 में बच्चे खाने वाला सांप बोला जाता है।
अगर सन्तान से सम्बंधित उपरोक्त परेशानी हो तो 
  1. गुरु देव को ठीक करने के लिए, चंद्र देव को गुरु की सहायता दिलवाने के लिए दूध में केसर मिला के पियें।
  2. सोने की सुई को आग में लाल करके दूध में बुझा कर दूध पियें।
  3. स्वर्ण भस्म का उपयोग करें।
  4. अगर शुक्र देव को राहु ख़राब कर रहा हो तो राहु के उपाय करें और राहु से सम्बंधित सामान जैसे कच्चे कोयले, बंद घड़ियां, खोटे सिक्के, तेजाब आदि सामान घर से निकालें । नीले रंग के कपडे ना पहने। नीले रंग से अधिक से अधिक परहेज़ करें। 
  5. अगर चंद्र देव शनि से पीड़ित हों तो चंद्र को बल दें शनि देव के सामान जैसे पक्के कोयले लोहे के पुराने सामान आदि घर से दूर करें। 
  6. शनि के रंग जो की काला है तो काले कपडे ना पहने।
  7. चंद्र को स्थापित करें साथ ही चंद्र को मंगल की सहायता पहुंचाएं।
  8. केतु को ठीक करने के लिए कुत्ता पालें। कुत्ते की सेवा करें। केतु को गुरु की सहायता पहुंचाएं मतलब कानो में ठोस सोना डालें।
  9. मंगल बद हो तो मंगल बद के उपाय करें। (Refer Post on Mangal)
मित्रो जल्द से जल्द अपनी कुंडली निकालें और देखें अगर आप की कुंडली में ऐसे योग हों तो हमारे गुडगाँव कार्यालय में ज्योतिषाचार्य से संपर्क करें और उपायों द्वारा बुरे योगों के दुशप्रभाव को कम करने का प्रयास करें और अपने जीवन को अधिक से अधिक खुशहाल बनायें। 
अगर आप गुडगाँव से दूर हैं तब भी आप हमारे कार्यालय में ज्योतिषाचार्य से फ़ोन कॉल के माध्यम से अपनी कुंडली पर फलादेश और उपाय ले सकते हैं। साथ ही हमारे कार्यालय में ज्योतिषाचार्य आपकी कुंडली से सम्बंधित जानकारी जैसे फलादेश और उपाय कोरियर से आपके घर तक भेज सकतें है। 
जो सज्जनगन अपनी या अपने परिवार की जन्म कुंडली हमारे कार्यालय में ज्योतिषाचार्य को दिखा कर फलादेश के साथ बुरे ग्रहों की जानकारी लेना चाहते हो वह ईमेल द्वारा मात्र 11000.00 रुपया में पी डी ऍफ़ फाइल द्वारा प्राप्त कर सकते है। 
आचार्य हेमंत अग्रवाल 
ऍफ़ ऍफ़ 54, व्यापार केंद्र, सी ब्लॉक, सुशांत लोक, गुडगाँव - 122009
फ़ोन : 01242572165, मोबाइल : 8860960309 
फेस बुक पेज पर आचार्य हेमंत अग्रवाल
ईमेल : pb02a033@gmail.com 
सावधानी: कोई भी उपाय करने से पहले हमारे गुडगाँव कार्यालय में ज्योतिषाचार्य से सलाह अवश्य लें। 
माता रानी सब को खुशीआं दे।

शनि देव अशुभ होने के परिणाम (भाग 2) .....


जय माता दी !
गुरुदेव जी डी वशिस्ट के आशीर्वाद से ………
मित्रों आप सब को आचार्य हेमंत अग्रवाल का नमस्कार। मित्रों मैं आप सब का धन्यवाद करता हूँ कि आप सब समय निकल कर मेरे आर्टिकल्स पड़ते हैं और उनसे अधिक से अधिक लाभ उठाते हैं। अगर आप सब को आर्टिकल्स में किसी सब्जेक्ट के बारे में और अधिक जानकारी लेना चाहते हैं तो आप निसंकोच मुझसे संपर्क कर सकते हैं। जो कि मुझे आर्टिकल्स को और भी बेहतर बनाने में उत्साहित करेगा। मित्रों अगर आप की ज़िंदगी में कोई भी समस्या चल रही है और आप उससे निजाद पाना चाहते है तो मुझे ज़रूर लिखें और मैं पूरी कोशिश करूंगा कि उसके बारे में अधिक से अधिक जानकारी आप लोगों को मुहैया करवा सकूँ। 
आज मैं आप लोगों से शनि देव की चर्चा करना चाहता हूँ। शनि देव कब अच्छे और कब बुरे हो जाते हैं।
जब शनि देव के साथ सूर्य का सम्बन्ध बन जाये तो शनि का फल अच्छा नहीं रहता। साथ ही मंगल और राहु भी ख़राब फल देने लग जाते हैं। मंगल ख़राब होने पर जातक के सुभाव मैं क्रोध बड़ जाता है, राहु ख़राब होने पर नए विचारों मैं कमी आ जाती है, अंतः जातक का रोज़गार और आमदनी खत्म हो जाती है। 
साथ ही शनि देव का सम्बन्ध मकान से भी है। जब शनि देव लाल किताब के नियमों के आधार पर अशुभ स्थिति में बैठे हों तो व्यकित को मकान 48 साल की उम्र से पहले नहीं बनाना चाहिए। 11 वें घर में शनि हो तो 55 साल की उम्र से पहले ना बनाये और अगर जातक इन नियमों का पालन नहीं करता तो उसे अपनी कमाई से बनाया हुआ या ख़रीदा हुआ मकान बहुत बड़ी मुसीबतों का कारण बन जाता है।
9 वें घर में शनि हों तो 2 से ज्यादा मकान न बनाएं। साथ ही यह भी ध्यान रखें की पत्नी गर्भवती न हो।
शनि देव जिसकी कुंडली में अच्छे ना हों उसको साढेसाती में बहुत परेशानी होती है। उस समय शनि देव राजा को भी रेहड़ी चलाने के लिए मजबूर कर देते हैं। ऐसा व्यकित जब तक झुकना ना सीख़ जाये तब तक शनि देव उसको परेशान करते हैं फिर बाद में उसे दुबारा ऊंचाइयों पर ले जाते हैं और उसका जो भी साढेसाती समय में बर्बाद होता है, उससे भी ज्यादा उसे बापिस देते हैं। लेकिन ध्यान रहे की जातक उस समय में बुरे कामों की तरफ न जाये। 
हकीकत में शनि एसे मास्टर हैं, जो अपने विध्यार्थी को मार मार् के पीट पीट के लोहे से सोना बनाते हैं।
जब शनि देव अच्छे हों तो व्यकित को बैठ के खाने पीने के सुख, नौकर चाकर के सुख अच्छे रहते हैं।ऐसे व्यकित को नौकर अच्छे और वफादार मिलते हैं। चाचा के सुख मिलते हैं चाचा से लाभ भी मिलता है और चाचा भी पूर्ण ऐश्वर्या के साथ जीवन गुजारते अच्छा और सुंदर मकान के सुख, मशीनरी से सम्बंधित काम काज फॅक्टरी अदि के काम करबाते हैं। कम मेहनत में पूरा लाभ मिलता है। ऐसे व्यकित के लिए दुसरे लोग , नौकर चाकर आदि कमाते हैं। 
लेकिन जब शनि देव मन्दे नीच के हों और बुराई पर आ जाएँ तो मेहनत का फल नहीं मिलता बड़ी ही मुश्किल से गुजारे लायक पैसा मिलता है। 
मकान तक बिकबा देते हैं। नौकर चाकर धोखा देते हैं। नौकर ही लूट के खा जाते हैं।
घर के बुजरगों और माँ के जोड़ों में दर्द की परेशानी देते हैं। ऐसा व्यकित खुद डब्बल माइंड और कन्फ्यूजन में रहता है। मकान और अन्य प्रॉपर्टी बिकती हैं। घर में क्लेश का माहौल बना रहता है। वाहन सुख नस्ट हो जाता है। अकस्मात अनजानी घटनाएं होती हैं। घर की समृद्धि नस्ट हो जाती है। परिवार और रिस्तेदारो की सहायता नहीं मिलती बल्कि दुश्मन बन जाते हैं। ऐसा जातक खुद को ज्यादा समझदार समझता है और नुक्सान उठाता है।
यहां मैं एक बात और बताना चाहता हूँ कि शनि देव व्यकित का घमण्ड तोड़ने का काम करते हैं, मौत नहीं देते।
नवें घर में यदि बुध के साथ शनि हैं तो, बुध की आयु यानी ३४ साल तक का जीवन बहुत ही अड़चनों या मुसीबतों में बीतता हैं।
उपाए :
लग्न - 

  • बंदरों की सेवा करें। 
  • चीनी मिला दूध बड़ की जड़ों में डालें, उसके गीली मिटटी से तिलक करे।
  • झूठ न बोलें। दूसरों की वस्तुओं पर बुरी दृष्टि न डालें।
दितीय भाव - 
  • ललाट पर दूध या दही का तिलक लगाएं।
  • सलेटी रंग की भैंस पालें।
  • सांप को दूध पिलायें।
तृतीय भाव - 
  • मांस मदिरा का सेवन न करें।
  • घर के सिरे पर अँधेरा कमरा न रखें।
  • घर का मुख्य द्वार पूर्व में रखें।
  • केतु के लिए निर्दिष्ट उपचार।
चतुर्थ भाव - 
  • सांपो की रक्षा करे, उन्हें दूध पिलायें।
  • कुएं में दूध डालें।
  • भैंस और कौओं को भोजन दें, मजदूरों की सहायता करें।
  • बहते पानी में शराब डालें।
  • हरा रंग प्रयोग न करें। काले कपडे न पहनें।
पंचम भाव - 
  • अपने पास में सोना या केसर रखें।
  • बुध के लिए निर्दिष्ट उपचार।
  • मंदिर में कुछ अखरोट ले जाएं। उनमें से आधे वापिस लाकर कपड़े में रखकर घर में रखें।
  • 48 वर्ष की आयु से पहले अपने लिए घर न बनाएँ।
षष्ठ भाव - 
  • चमड़े और लोहे की बनी हुई कोई वस्तु न खरीदें। पुरानी चीजों को ख़रीदा जा सकता है।
सप्तम भाव - 
  • शहद से भरा हुआ मिटटी का निर्जन बर्तन स्थान पर रखें।
  • बांस की बांसुरी में चीनी भरकर निर्जन स्थान पर गाड़ दें।
अष्टम भाव - 
  • अपने पास में चांदी का टुकड़ा रखें।
  • सांपो की रक्षा करें और उन्हें दूध पिलायें।
नवम भाव - 
  • घर के सिरे का कमरा अँधेरा हो।
  • घर की छत पर ईंधन आदि रखें।
  • गुरु के लिए निर्दिष्ट उपचार।
दशम भाव - 
  • गुरु के लिए निर्दिष्ट उपचार।
  • 48 वर्ष की आयु से पहले अपने लिए घर न बनवाएं।
  • मांस मदिरा का त्याग करें।
एकादश भाव - 
  • मांस मदिरा का सेवन न करें।
  • घर का मुख्य द्वार दक्षिण में न हो।
  • घर में चांदी की ईंट रखें।
द्वादश भाव - 
  • मांस मदिरा का सेवन न करें।
  • घर की अंतिम दीवार में खिड़की या दरवाजा न रखें।
  • झूट न बोलें।
सामन्य उपचार सब भावों के लिए -
  • शनिवार का व्रत रखें।
  • भैरो की पूजा करे और शराब चढ़ाये।
  • सांपो को दूध पिलायें।
  • तेल और शराब मुफ्त में बांटे।
  • रोटी पर सरसों का तेल लगाकर कुत्तों को या गायों को खिलाएं।
मित्रो जल्द से जल्द अपनी कुंडली निकालें और देखें अगर आप की कुंडली में ऐसे योग हों तो हमारे गुडगाँव फ्रैंचाइज़ी में ज्योतिषाचार्य से संपर्क करें और उपायों द्वारा बुरे योगों के दुशप्रभाव को कम करने का प्रयास करें और अपने जीवन को अधिक से अधिक खुशहाल बनायें।  
अगर आप गुडगाँव से दूर हैं तब भी आप हमारे फ्रैंचाइज़ी में ज्योतिषाचार्य से फ़ोन कॉल के माध्यम से अपनी कुंडली पर फलादेश और उपाय ले सकते हैं। साथ ही हमारे फ्रैंचाइज़ी में ज्योतिषाचार्य आपकी कुंडली से सम्बंधित जानकारी जैसे फलादेश और उपाय कोरियर से आपके घर तक भेज सकतें है। 
जो सज्जनगन अपनी या अपने परिवार की जन्म कुंडली हमारे फ्रैंचाइज़ी में ज्योतिषाचार्य को  दिखा कर फलादेश के साथ बुरे ग्रहों की जानकारी लेना चाहते हो वह ईमेल द्वारा मात्र 2100.00 रुपया में पी डी ऍफ़ फाइल द्वारा प्राप्त कर सकते है।  
आचार्य हेमंत अग्रवाल 
ऍफ़ ऍफ़ 54, व्यापार केंद्र, सी ब्लॉक, सुशांत लोक, गुडगाँव - 122009
फ़ोन : 01242572165, मोबाइल : 8860954309 
फेस बुक पेज पर आचार्य हेमंत अग्रवाल
ईमेल : pb02a024@gmail.com 
सावधानी: कोई भी उपाय करने से पहले हमारे गुडगाँव फ्रैंचाइज़ी में ज्योतिषाचार्य से सलाह अवश्य लें। माता रानी सब को खुशीआं दे।

Monday, 9 March 2015

मंगल देव के बुरे प्रभाव (भाग 3) .......


जय माता दी !
गुरुदेव जी डी वशिस्ट के आशीर्वाद से ………
मित्रों आप सब को आचार्य हेमंत अग्रवाल का नमस्कार। मित्रों मैं आप सब का धन्यवाद करता हूँ कि आप सब समय निकल कर मेरे आर्टिकल्स पड़ते हैं और उनसे अधिक अधिक लाभ उठाते हैं। अगर आप सब को आर्टिकल्स में किसी सब्जेक्ट के बारे में और अधिक जानकारी लेना चाहते हैं तो आप निसंकोच मुझसे संपर्क कर सकते हैं। जो कि मुझे आर्टिकल्स को और भी बेहतर बनाने में उत्साहित करेगा। मित्रों अगर आप की ज़िंदगी में कोई भी समस्या चल रही है और आप उससे निजाद पाना चाहते है तो मुझे ज़रूर लिखें और मैं पूरी कोशिश करूंगा कि उसके बारे में अधिक से अधिक जानकारी आप लोगों को मुहैया करवा सकूँ। 
मित्रों आज मैं आज को मंगल देव के बारे में जानकारी देना चाहता हूँ। लाल किताब ज्योतिष के अनुसार मंगल देव जब जातक की कुंडली में अपनी बुराई पर होते हैं, उसके घर परिवार में लड़ाई झगड़ा होने लगता है। भाई भाई एक दूसरे की कदर नहीं करते। घर में छोटे छोटे मंगल कारज तक नहीं हो पाते जिनसे घर में खुशियाँ मना सकें। अगर कोई व्यक्ति जबरदस्ती जिद के कारण घर में पार्टी फंक्सन मना भी ले तो उसी समय अकस्मात लड़ाई झगड़ा क्लेश शुरू हो जाता है। घर के बच्चों के शादी व्याह ज्यादा उम्र में होते हैं। लगभग 28, 29 साल की उम्र के आस पास लेकिन मंगल जब ज्यादा खराबी पर हों तो 34, 35 साल की उम्र में शादी व्याह होते हैं। मंगल खराब खून से सम्बंधित परेशानियां भी देते हैं। बच्चा कम उम्र में बुरे रास्ते पर चल पड़ता है। जिद जबरदस्ती करता है। बुरे लोगों को अपना मित्र समझता है। बाहर दुसरे लोगों से मार पीट जैसे बुरे कामों में मंगल खराब बाला बच्चा आसानी से आकर्षित हो जाता है। पर मित्रो ऐसे सभी दोषों के उपाय लाल किताब जियोतिश में उपलब्ध हैं। जिनको करके आप अपना और अपने परिवार का भविष्य सुरक्षित कर सकते हैं। बो भी बड़ी ही आसानी से किउंकि लाल किताब के उपाय कम खर्चीले और आसानी से करने के होते हैं। जिनको करने क़े लिए आपको किसी की जरूरत नहीं पड़ेगी।
आज मेने मंगल खराब से सम्बंधित कुछ सावधानियां लिखी हैं जिनको अपना कर आपको ये अंदाजा हो जायेगा की साबधनियों से इतना फायदा होता है। तो जब आप मंगल खराब के उपाय करोगे तब कितने अच्छे हालात हो सकते हैं।
आपकी जन्म कुंडली में अगर आपके मंगल ख़राब (बद) हैं। तो निम्न लिखित सावधानियां अपनाएं।
  • शहद सौंफ़ और छुआरे का घर पर स्टॉक ना रखें। 
  • साऊथ फेसिंग घर में ना रहें। अगर आप का घर पहले से ही साऊथ फेसिंग है तो घर के एन्ट्री पॉईंट पर चौखट पर ऊपर की तरफ 3 लोहे की कीलें पताशे बाली ठोक दें और घर को जल्दी से जल्दी बदल दें। 
  • घर के सामने पार्क मैदान ना हो जहाँ धूल मिटटी उड़ती हो। 
  • घर के सामने नीम बेरी कीकर और कटा फटा लुंड मुंड सा पीपल का पेड़ ना हो। 
  • घर में पुराने समय की भट्टी जो जमीन खोद कर बनाई जाती थी ना हो और उस समय की उन भट्टियों की जली हुई लाल मिटटी भी ना हो। 
  • घर में बड़ी बड़ी भट्टियां , मिटटी या बिजली का तन्दूर ना रखें। 
  • तला खाना ना खाएं। 
  • अपने मित्रों , भाइयों के साथ मीठे मिठाई की दावत हर मंगल बार को करें। 
  • भाइयों और मित्रों की गलती को माफ़ करते रहें। 
  • मसूर की दाल का सेवन ना करें। 
  • अपने और परिवार के सभी सदस्यों के शरीर पर ज्यादा से ज्यादा चांदी धारण करवाएं। 
मित्रो जल्द से जल्द अपनी कुंडली निकालें और देखें अगर आप की कुंडली में ऐसे योग हों तो हमारे गुडगाँव फ्रैंचाइज़ी में ज्योतिषाचार्य से संपर्क करें और उपायों द्वारा बुरे योगों के दुशप्रभाव को कम करने का प्रयास करें और अपने जीवन को अधिक से अधिक खुशहाल बनायें।  
अगर आप गुडगाँव से दूर हैं तब भी आप हमारे फ्रैंचाइज़ी में ज्योतिषाचार्य से फ़ोन कॉल के माध्यम से अपनी कुंडली पर फलादेश और उपाय ले सकते हैं। साथ ही हमारे फ्रैंचाइज़ी में ज्योतिषाचार्य आपकी कुंडली से सम्बंधित जानकारी जैसे फलादेश और उपाय कोरियर से आपके घर तक भेज सकतें है। 
जो सज्जनगन अपनी या अपने परिवार की जन्म कुंडली हमारे फ्रैंचाइज़ी में ज्योतिषाचार्य को  दिखा कर फलादेश के साथ बुरे ग्रहों की जानकारी लेना चाहते हो वह ईमेल द्वारा मात्र 2100.00 रुपया में पी डी ऍफ़ फाइल द्वारा प्राप्त कर सकते है।  
आचार्य हेमंत अग्रवाल 
ऍफ़ ऍफ़ 54, व्यापार केंद्र, सी ब्लॉक, सुशांत लोक, गुडगाँव - 122009
फ़ोन : 01242572165, मोबाइल : 8860954309 
फेस बुक पेज पर आचार्य हेमंत अग्रवाल
ईमेल : pb02a024@gmail.com 
सावधानी: कोई भी उपाय करने से पहले हमारे गुडगाँव फ्रैंचाइज़ी में ज्योतिषाचार्य से सलाह अवश्य लें। माता रानी सब को खुशीआं दे।

मंगल देव जब अपनी बुराई पर होते हैं (भाग 2) ........

जय माता दी !
गुरुदेव जी डी वशिस्ट के आशीर्वाद से ………
मित्रों आप सब को आचार्य हेमंत अग्रवाल का नमस्कार। मित्रों मैं आप सब का धन्यवाद करता हूँ कि आप सब समय निकल कर मेरे आर्टिकल्स पड़ते हैं और उनसे अधिक अधिक लाभ उठाते हैं। अगर आप सब को आर्टिकल्स में किसी  सब्जेक्ट के बारे में और अधिक जानकारी लेना चाहते हैं तो आप निसंकोच मुझसे संपर्क कर सकते हैं। जो कि मुझे आर्टिकल्स को और भी बेहतर बनाने में उत्साहित करेगा। मित्रों अगर आप की ज़िंदगी में कोई भी समस्या चल रही है और आप उससे निजाद पाना चाहते है तो मुझे ज़रूर लिखें और मैं पूरी कोशिश करूंगा कि उसके बारे में अधिक से अधिक जानकारी आप लोगों को मुहैया करवा सकूँ। 
मित्रों लाल किताब ज्योतिष के अनुसार मंगल देव जातक की कुंडली में जब अपनी बुराई पर होते हैं (कहने का भाव है कि जब कुंडली में मंगल देव बद होते हैं) तो उस घर परिवार के बच्चों में लड़ाई झगड़ा अक्सर होता रहता है। भाई भाई एक दूसरे की कदर नहीं करते। घर में छोटे छोटे मंगल कार्य तक नहीं हो पाते जिनसे घर में खुशियाँ मना सकें। अगर कोई व्यक्ति जबरदस्ती जिद के कारण घर में पार्टी इत्यादि (जिसमे 4 से 5 लोग या इससे ज्यादा लोग इकट्ठे हों) मना भी ले तो होगा क्याकि या तो फंक्शन से पहले या फंक्शन के दौरान या फंक्शन के बाद अकस्मात लड़ाई झगड़ा क्लेश शुरू हो जाता है। घर के बच्चों के शादी व्याह ज्यादा उम्र में होते हैं। लगभग 28, 29 साल की उम्र के आस पास लेकिन मंगल जब ज्यादा खराबी पर हों तो 34, 35 साल की उम्र में शादी व्याह होते हैं। मंगल खराब खून से सम्बंधित परेशानियां भी देते हैं। बच्चा कम उम्र में बुरे रास्ते पर चल पड़ता है। जिद जबरदस्ती करता है। बुरे लोगों को अपना मित्र समझता है। बाहर दुसरे लोगों से मार पीट जैसे बुरे कामों में मंगल खराब बाला बच्चा आसानी से आकर्षित हो जाता है। पर मित्रो ऐसे सभी दोषों के उपाय लाल किताब ज्योतिष में उपलब्ध हैं। जिनको करके आप अपना और अपने परिवार का भविष्य सुरक्षित कर सकते हैं। वो भी बड़ी ही आसानी से और बजट ही कम कीमत में क्योंकि लाल किताब के उपाय कम खर्चीले और आसानी से करने वाले होते हैं। जिनको करने क़े लिए आपको अधिक खर्च नहीं करना पड़ता है। 
मित्रों मैं कुछ मंगल खराब से सम्बंधित कुछ सावधानियां लिखने जा रहा हूँ जिनको अपना कर आपको ये अंदाजा हो जायेगा की लाल किताब ज्योतिष कितना फायदेमंद है और जब आप मंगल खराब के उपाय करोगे तब कितने अच्छे हालात हो सकते हैं।
आपकी जन्म कुंडली में अगर आपके मंगल ख़राब (बद) हैं। तो निम्न लिखित सावधानियां अपनाएं।
  • शहद सौंफ़ और छुआरे का घर पर स्टॉक ना रखें।
  • साऊथ फेसिंग घर में ना रहें। अगर आप का घर पहले से ही साऊथ फेसिंग है तो घर के एन्ट्री पॉईंट पर चौखट पर ऊपर की तरफ 3 लोहे की कीलें पताशे बाली ठोक दें। और घर को जल्दी से जल्दी बदल दें।
  • घर के सामने पार्क मैदान ना हो जन्हा धूल मिटटी उड़ती हो।
  • घर के सामने नीम बेरी कीकर और कटा फटा लुंड मुंड सा पीपल का पेड़ ना हो
  • घर में पुराने समय की भट्टी जो जमीन खोद कर बनाई जाती थी ना हो और उस समय की उन भट्टियों की जली हुई लाल मिटटी भी ना हो।
  • घर में बड़ी बड़ी भट्टियां , मिटटी या बिजली का तन्दूर ना रखें।
  • तला खाना ना खाएं।
  • अपने मित्रों , भाइयों के साथ मीठे मिठाई की दावत हर मंगल बार को करें।
  • भाइयों और मित्रों की गलती को माफ़ करते रहें।
  • मसूर की दाल का सेवन ना करें।
  • अपने और परिवार के सभी सदस्यों के शरीर पर ज्यादा से ज्यादा चांदी धारण करवाएं।
मित्रो जल्द से जल्द अपनी कुंडली निकालें और देखें अगर आप की कुंडली में ऐसे योग हों तो हमारे गुडगाँव फ्रैंचाइज़ी में ज्योतिषाचार्य से संपर्क करें और उपायों द्वारा बुरे योगों के दुशप्रभाव को कम करने का प्रयास करें और अपने जीवन को अधिक से अधिक खुशहाल बनायें।  
अगर आप गुडगाँव से दूर हैं तब भी आप हमारे फ्रैंचाइज़ी में ज्योतिषाचार्य से फ़ोन कॉल के माध्यम से अपनी कुंडली पर फलादेश और उपाय ले सकते हैं। साथ ही हमारे फ्रैंचाइज़ी में ज्योतिषाचार्य आपकी कुंडली से सम्बंधित जानकारी जैसे फलादेश और उपाय कोरियर से आपके घर तक भेज सकतें है। 
जो सज्जनगन अपनी या अपने परिवार की जन्म कुंडली हमारे फ्रैंचाइज़ी में ज्योतिषाचार्य को  दिखा कर फलादेश के साथ बुरे ग्रहों की जानकारी लेना चाहते हो वह ईमेल द्वारा मात्र 2100.00 रुपया में पी डी ऍफ़ फाइल द्वारा प्राप्त कर सकते है।  
आचार्य हेमंत अग्रवाल 
ऍफ़ ऍफ़ 54, व्यापार केंद्र, सी ब्लॉक, सुशांत लोक, गुडगाँव - 122009
फ़ोन : 01242572165, मोबाइल : 8860954309 
फेस बुक पेज पर आचार्य हेमंत अग्रवाल
ईमेल : pb02a024@gmail.com 
सावधानी: कोई भी उपाय करने से पहले हमारे गुडगाँव फ्रैंचाइज़ी में ज्योतिषाचार्य से सलाह अवश्य लें। माता रानी सब को खुशीआं दे।

मंगल देव की नेकी और बदी (भाग 1) .....

जय माता दी !
गुरुदेव जी डी वशिस्ट के आशीर्वाद से ……… 
मित्रों आप सब को आचार्य हेमंत अग्रवाल का नमस्कार। मित्रों मैं आप सब का धन्यवाद करता हूँ कि आप सब समय निकाल कर मेरे आर्टिकल्स पड़ते हैं और उनसे अधिक से अधिक लाभ उठाते हैं। अगर आप सब को आर्टिकल्स में किसी सब्जेक्ट के बारे में और अधिक जानकारी लेना चाहते हैं तो आप निसंकोच मुझसे संपर्क कर सकते हैं। जो कि मुझे आर्टिकल्स को और भी बेहतर बनाने में उत्साहित करेगा। मित्रों अगर आप की ज़िंदगी में कोई भी समस्या चल रही है और आप उससे निजाद पाना चाहते है तो मुझे ज़रूर लिखें और मैं पूरी कोशिश करूंगा कि उसके बारे में अधिक से अधिक जानकारी आप लोगों को मुहैया करवा सकूँ। 
लाल किताब में मंगल नेक और मंगल बद उदभावना की गयी है। इस ग्रह की मुख्य विशेष्ता यह है कि यह मध्यम नही रह सकता। इसकी शुभता अशुभता दोनों ही हद दर्ज की होती है। यदि शुभ हुआ तो शुभता चरम सीमा तक पहुँच जाती है। अशुभ हुआ तो अशुभता की पराकाष्ठा हो जाती है। लाल किताबकार के शब्दों में
'दो रंग अच्छी ,न एक रंग बुरी।
सरासर तू मोम हो, या संग (पत्थर) हो जा।'
यदि एक ही भाव में सूर्य के साथ बुध हो तो मंगल शुभ होता है। यदि सूर्य शनि की युति हो तो मंगल बद होता है। निसर्गत: मंगल न तो क्रूर है, न ही सौम्य। उसका भला बुरा होना कुंडली के स्वरुप पर निर्भर करता है।
मंगल नेक - मंगल शुभ फलदायक होता है यदि -

  1. शनि राहु या शनि केतु एक भाव में स्थित हो।
  2. दो शत्रु ग्रह एक ही भाव में स्थित हों। जैसे बुध और केतु।
  3. 3, 4, 8 में किसी में भी चन्द्रमा हो, शुक्र हो, चन्द्र मंगल हों, शुक्र मंगल हों, चन्द्र शुक्र हों, चन्द्र मंगल हों।
  4. चन्द्रमा 1, 4, 7, 10 में से किसी में भी हो।
  5. सूर्य षष्ठ भाव में हो।
  6. रवि, शनि या गुरु 3, 4, 8, 9 में हों।
  7. मंगल के मित्र (सूर्य, चाँद, गुरु) उसकी सहायता कर रहे हो।
मंगल बद - मंगल के मित्र (सूर्य, चन्द्र, गुरु) मंगल की सहायता नही करते हों तो मंगल शुभ नही करता। निम्नांकित स्थतियों में मंगल को सूर्य की सहायता नही मिलती।

  1. यदि सूर्य 5 या 9 में केतु के साथ हो तो।
  2. यदि सूर्य 6 या 12 में केतु के साथ हो तो।
  3. यदि सूर्य सप्तम में शुक्र के साथ हो।
  4. यदि सूर्य दशम में शनि के साथ हो।
  5. यदि सूर्य द्वादश में बुध के साथ हो।
  6. यदि सूर्य 1 या 8 में मंगल के साथ हो।
  7. चन्द्रमा और गुरु यदि 3 ,4 ,8 में न होतो वे मंगल की सहायता नही करते।
  8. यदि 3, 4, 8 में से किसी एक भाव में मंगल हो और शेष दो भावों बुध और केतु हो तो मंगल बद हो जाता है।
ग्रहों के पेंतीस साला दौर में मंगल को 6 वर्ष दिए गए है।
मंगल नेक के देवता हनुमान जी है। मंगल बद के देव भुत -प्रेत माने गए है। मंगल की धातु ताम्बा और रत्न मूंगा है। शहद और मिठाई उसके मन भाते भोज्य पदार्थ है।
मंगल की शांति - पूजा - दानादि द्वारा लग्न को सक्रीय और सबल किया जा सकता है ।
कुछ लाल किताबकार के अनुसार मंगल नेक, शस्त्रधारी, सुर्ख रंग, नेक होने पर जिस्म में खून रूह की तरह जंगल में मंगल किया और बदी से हिरण की तरह भागा। मंगल बद हुआ तो कोई बदी न छोड़ी और हर एक को तलवार के घाट उतारा मगर मुआफ हरगिज़ न किया। ऊँठ रेगिस्तान का जहाज़ जिसे रेत से मुहब्बत है और पानी की परवाह नही।
अगर जन्म कुण्डली में सूरज बुध इकट्ठे हो तो मंगल नेक (इस योग में मंगल कहीं भी हो नेक माना जायेगा), अगर सूरज शनि इकट्ठे तो मंगल बद होगा और मंगल बद होकर दूसरे ग्रह को अपना बल देता है। जैसे बुध 3 में, शुक्र 9 में । खाना नं 4 का ग्रह मंगल की अवस्था की सूचना देगा, 4 के ग्रह का जो प्रभाव होगा, वही मंगल के खून की अवस्था होगी। खाना पीना, भाई बन्दो की सेवा, जंग व युद्ध (जदल), जिस्मानी दुःख, बिमारी 28 सालां उम्र का ज़माना। तमाम जिस्म की बीच की (दरमियानी) जगह नाभि मंगल की राजधानी और सूरज की सीधी किरणों की जगह मानी गई है। इसलिये कुण्डली की नाभि खाना नं 4 के ग्रह, मंगल की नेक और बुरी हालत का पता बतायेंगे यानि जैसे नं 4 मे बैठे होने वाले का असर होगा, वही हालत मंगल के खून की होगी। न सिर्फ दान इसका ज़रूरी पहलू और कुल दुनिया के भलाई के काम और भण्डारे खोलने की हिम्मत इसकी नेकी का पता बतायेंगे बल्कि कुल खानदान की निःसंतान (लावल्दी) दूर करेगा। अकेला बैठा हुआ मंगल एक तरह (मानिंद) जंगल का शेर बहादुर होगा। मंगल नेक अपने असर की निशानी हमेशा उस ग्रह की चीज़ों के ज़रिए देगा जोकि कुण्डली में उम्दा हों और उस ग्रह का अपना वक्त असर देने का हो । मंगल बद मन्दे ग्रहों की चीज़ों, इसके मन्दा असर देने के वक्त बुरे असर की हवा का आना पहले बतला देगा। हर हालत में मंगल के असर में एक समान (यकसां), लगातार, मध्म (दरिमयाना) रफतार न होगी। चाहे (ख्वाह) मंगल नेक शेर बहादुर के हमला की ताकत का हो। चाहे (ख्वाह) मंगल बद डरपोक हिरण की तरह कोसों ही दूर भागता हो।
बदी का बीज (तुख्म), खून का बदला खून से लेना हरदम ज़रूरी जब घी (शुक्र) और शहद (मंगल नेक) विषम मात्रा में अमृत है, परन्तु बराबर के हों तो ज़हर (मंगल बद) हाेंगा यानि सबसे पहले शुक्र और बाद में सूरज का फल एक के बाद एक (यके बाद दीगरे) मन्दा होगा। लेकिन अगर सूरज या चन्द्र की मदद मिल जावे तो मंगल बद न होगा। 
एक महत्वपूर्ण जानकारी : जब कोई ग्रह इसे बदी के लिए उकसाता है तो मंगल फिर पीछे नहीं हटता, अपना पूरा बल उस बुरा करने वाले ग्रह को दे देता है। शनि, राहु, केतु, शुक्र, इसके शत्रु ग्रह हैं। बहुत ही ध्यान देने वाली बात है कि यदि बुध मंदा हो तो मंगल बद और भी मंदा होगा। 
कोई दो पापी (सनीचर राहु, सनीचर केतु) या कोई दो आपस में (बाहम) दुश्मन (बुध केतु, सूरज शुक्र) मंगल के साथी होवें तो मंगल बद न होगा। जब अपनी मार पे आयेगा, एक का बुरा न करेगा बल्कि अगर हो सके तो कुल खानदान का बेड़ा गर्क करेगा। जब बुध मन्दा हो, मंगल बद ओर भी मन्दा होगा और खूनी शेर बहादुर की बजाये बकरियों में रहने वाला पालतू शेर की तरह अपनी असलियत से बेखबर होगा। 
खाना नं 4 और 8 का मंगल आमतौर पर बद ही होता है। उपाय के लिए हर रोज़ सुबह पानी से दांत सफा करना मददगार होगा। चन्द्र का उपाय या बढ़ के दरखत को दूध में मीठा डालकर गीली की हुई मिट्टी का तिलक पेट की खराबियों को दूर करेगा। आग के वाक्यात पर छत पर खाण्ड की बोरियां, शहद से मिट्टी का बर्तन भरकर बाहर शमशान में ( निःसंतान (लावल्दी) के वक्त या औरत, औलाद की बरबादी), मृगशाला (लम्बी बिमारियों से छुटकारा), चांदी चकौर की मदद या दक्षिणी (जनूबी) दरवाज़ा लोहे से कील देवें । काले, काने, निःसंतान (लावल्द), डेक के दरखत से दूरी पकड़ें। सूरज, चन्द्र, बृहस्पति की चीज़ें (अश्या) कायम करें। चिड़े चिड़ियों को मीठा देना और हाथी दांत पास रखना मुबारक होगा।
शनि आँख और दृष्टि का स्वामी है जिससे हम लिखते-पढ़ते हैं, परन्तु मंगल उस दृष्टि का चमत्कार है। किसी को नज़र लग जाना मंगल बद का काम है। मंगल बद वाले की नज़र पर्वत को चूर चूर कर देती है और ध्यान दृष्टि जिससे हम सैंकड़ो मील दूर की वस्तु को देख सकते हैं,मंगल की करामात है। 
उपाय
लग्न - 
  1. किसी से कोई वस्तु मूल्य चुकाने के बिना या मुफ्त न लें। 
  2. झूठ न बोलें।
  3. हाथी दांत की बनी हुई वस्तुए जातक के लिए हानिकारक है।
द्वितीय भाव - 
  1. लाल रंग का रुमाल अपने पास रखें।
  2. घर में मृगशाला रखें।
  3. दोपहर के समय गुड और गेहू बच्चों में बांटे।
तृतीय भाव - 
  1. हाथी दांत की बनी हुई चीज़े अपने पास रखें।
  2. बायें हाथ में चांदी का छल्ला पहनें।
चतुर्थ भाव - 
  1. बंदरो साधुओं और अपनी माँ की सेवा करें।
  2. काले, काने और अंग भंग लोगों से अलग रहें।
  3. रात को अपने पलंग के नीचे सिरहाने की तरफ पानी रखकर सोयें। सुबह उठकर उसे गुलदस्ते में डाल दें।
षष्ठ भाव- 
  1. पुत्र के जन्म दिन पर नमक बांटे।
  2. शनि के लिए बताये गए उपचार करें।
सप्तम भाव - 
  1. सदाचार का पालन करते रहें।
  2. बहन, बेटी, बुआ, मासी और साली को मिठाई दें।
अष्टम भाव - 
  1. विधवाओं के आशीर्वाद प्राप्त करें।
  2. मीठी रोटी के टुकड़े कुत्तों को डालें।
  3. मंगल के लिए 4, 6 भावों में दिए गए उपचार एक साथ करें। 
नवम भाव - 
  1. भाभी की सेवा करें।
  2. अग्रज की आज्ञा का पालन करें।
  3. लाल रंग का कपडा रुमाल जेब में रखें।
दसम् भाव - 
  1. हिरन पालें।
  2. दूध को उफन कर आग पर न गिरने दें।
एकादश भाव - 
  1. मिटटी के बर्तन में सिंदूर या शहद रखें।
  2. सुबह सुबह खाली पेट शहद खाएं।
सामान्य उपाय सभी भावों के लिए -
  1. मंगल का उपवास रखें।
  2. हनुमान जी को सिंदूर लगाएं।
  3. शहद ,सिंदूर या मसूर की दाल बहते पानी में डालें।
  4. भाई की सेवा करें।
  5. मर्ग चर्म पर सोयें।
  6. शुद्ध चांदी का प्रयोग करें। 
मित्रो जल्द से जल्द अपनी कुंडली निकालें और देखें अगर आप की कुंडली में ऐसे योग हों तो हमारे गुडगाँव फ्रैंचाइज़ी में ज्योतिषाचार्य से संपर्क करें और उपायों द्वारा बुरे योगों के दुशप्रभाव को कम करने का प्रयास करें और अपने जीवन को अधिक से अधिक खुशहाल बनायें। 
अगर आप गुडगाँव से दूर हैं तब भी आप हमारे फ्रैंचाइज़ी में ज्योतिषाचार्य से फ़ोन कॉल के माध्यम से अपनी कुंडली पर फलादेश और उपाय ले सकते हैं। साथ ही हमारे फ्रैंचाइज़ी में ज्योतिषाचार्य आपकी कुंडली से सम्बंधित जानकारी जैसे फलादेश और उपाय कोरियर से आपके घर तक भेज सकतें है। 
जो सज्जनगन अपनी या अपने परिवार की जन्म कुंडली हमारे फ्रैंचाइज़ी में ज्योतिषाचार्य को दिखा कर फलादेश के साथ बुरे ग्रहों की जानकारी लेना चाहते हो वह ईमेल द्वारा मात्र 2100.00 रुपया में पी डी ऍफ़ फाइल द्वारा प्राप्त कर सकते है। 
आचार्य हेमंत अग्रवाल 
ऍफ़ ऍफ़ 54, व्यापार केंद्र, सी ब्लॉक, सुशांत लोक, गुडगाँव - 122009
फ़ोन : 01242572165, मोबाइल : 8860954309 
फेस बुक पेज पर आचार्य हेमंत अग्रवाल
ईमेल : pb02a024@gmail.com 
सावधानी: कोई भी उपाय करने से पहले हमारे गुडगाँव फ्रैंचाइज़ी में ज्योतिषाचार्य से सलाह अवश्य लें। माता रानी सब को खुशीआं दे।

Sunday, 8 March 2015

व्यवसय से सम्बंधित जानकारी (भाग 1)


जय माता दी ! 
गुरुदेव जी डी वशिस्ट के आशीर्वाद से ……… 
मित्रो आज मै आपको व्यवसय से सम्बंधित जानकारी देने जा रहा हूँ। मैने अपने पिछले लेखों में बुध देव के महत्व के बारे में जानकारी दी थी और आप सब को जानकर आश्चर्य होगा और यह वास्तविकता भी है कि व्यवसाय करने में बुध देव का बहुत बड़ा किरदार होता है। क्योकि यह हमारी वाणी एवम तर्क शक्ति का कारक भी होता है। अब इस पोस्ट में व्यवसाय से सम्बंधित आगे की जानकारी देने जा रहा हूँ। व्यवसाय के बारे में बताने से पहले मै कुछ बात आप सब से शेयर करना चाहता हूँ। वह यह कि "व्यवसायिक सलाहकारों की आवश्यकता ज्ञान विज्ञान के विशिस्टीकरण के साथ साथ बढ़ती जा रही है। व्यवसाय सदैव रूचि के अनुसार नही होता। जो शिक्षक बनना चाहते थे, उन्हें आई० ए० एस० आदि में पाया गया, जो आई० ए० एस० के पद के लिए लालायित थे वे शिक्षक या व्यवसायी पायेगये। कई बार तो यह भी देखा गया की शिक्षा प्राप्त की जाती है इंजीनियरिंग की और काम करना पड़ता है बैंक में और यहाँ तक कि शिक्षा प्राप्त की जाती है डॉक्टर की लेकिन काम करना पड़ता है पॉलिटिशियन का । ऐसे बहुत से उदाहरण आप सबको अपने आसपास के माहोल में देखने को मिलेंगे।मनोवैज्ञानिक व्यवसायिक सलाहकार केवल रूचि तथा वर्तमान दृष्य पर विचार कर सलाह अवस्य दे सकता है। उसकी अपनी सीमित दृष्टि है। यदि इस सिमित दृस्टि को ज्योतिष दृष्टि के साथ जोड़कर बड़ा दिया जाये तो जातक की रूचि, मानसिक, शारीरिक, आर्थिक सामर्थ्य का आकलन कर भौगोलिक, सामाजिक तथा भविष्य में उत्पन्न होने वाली परिस्थितियों की अपेक्षाओं के अनुरूप सही सलाह दी जा सकती है। जब एक ही क्षेत्र, उदाहरण के लिए कपडे उधोग में ही विभिन्न रूपों में विभिन्न योग्यताओ वाले व्यक्ति लगे हों, तब यह कहना मुश्किल होता है कि कौन जातक साधारण कपडा व्यवसायी होगा, कौन कपडे का थोक व्यापारी होगा, कौन कपडे मिल का मालिक होगा, कौन टेक्सटाइल् इंजीनियर होगा तो कौन डिज़ाइनर। ज्योतिषीय नियम आदि सूच्छ्मता से और धैर्य पूर्वक कुंडली पर लगाये जाये तो यह बताना संभव हो सकता है। इस सम्भावना को साकार करने का हम पूरा प्रयत्न करते है। जब कुछ डॉक्टर, नर्स आदि जातक के जन्म के बारे मे लिखने में, कुछ यजमानो के बताने में और कुछ पंडितो के चलताऊ काम करने के कारण भूल होने की सम्भावना हो, तब सभी कुंडलियो के सही सही होने की अपेक्षा करना आकाश कुसुम की मांग करना होगा। अतः इसके लिए ज्योतिषियों को दोषी नही माना जा सकता।" 
मित्रो अब बात करते है व्यवसाय की। लाल किताब में कहा गया है की पूरी जन्म कुंडली में सबसे पहले किस्मत के गृह ही की खोज करनी चाहिए। जन्म कुंडली में जिस ग्रह की भविष्यवाणी सबसे अच्छी हो, जिस ग्रह के ऊपर किसी दूसरे बुरे ग्रह की दृष्टि न पड़ रही हो, वह स्वयं अपने घर में या अपने मित्र के घर में बैठा हुआ हो और दुश्मन ग्रहो से किसी प्रकार का सम्बन्ध न हो। जिसकी राशि भी बहुत अच्छी हो सिर्फ और सिर्फ उस गृह से संभंधित जो भी काम काज बनता है यदि वह व्यवसाय कर लिया जाये तो जातक को पूरी जिंदगी के अंदर बहुत अधिक बड़े बड़े दुःख नही देखने पड़ते। अशुभ ग्रह अपने अपने समय पर पिनक बाजी मारते है लेकिन अंततः जातक जीवन में सफल ही रहता है। 90% जिंदगी सिर्फ इसी पर टिकी होती है की कौनसा कार्य करना चाहिए, यानि कि कौनसा कार्य करने से सुख की प्राप्ति होगी, नौकरी करनी चाहिए या व्यवसाय करना चाहिए और नौकरी किस तरह की हो और व्यवसाय किस तरह का हो जो जातक इस भेद को जान जाता है कि उसे क्या करना चाहिए, वह जातक अपने भविष्य में बहुत उंचाईया छूता है। अगर व्यक्ति का काम अच्छा हो तो भविष्य में आनेवाली सभी प्रकार की समस्याओं से जूझा जा सकता है। यदि काम अच्छा न हो तो मनुष्य भिखारी के समान हो जाता है। 
मित्रो इस तरह लाल किताब के बहुत सारे नियम है जिनका सूच्छ्मता और धैर्यपूर्वक अध्ययन करने से बहुत अच्छे फलादेश निकलते है। जैसे कि शनि दसवें भाव मे तुला राशि का होकर बैठा हो तो ऎसे जातक की बुद्धि तेज होती है और उसमे स्थितियों तथा समस्याओ को ठीक रूप मे समझने के लिए दूर दृष्टि भी बहुत अच्छी होती है। (मित्रो शनि देव के बारे में विस्तार से उल्लेख मै अगले लेखो में करूंगा। अभी यहाँ केवल व्यवसाय से सम्बंधित उल्लेख का वर्णन करना चाहता हूँ) दसवें भाव को कर्म-स्थान भी कहा जाता है। यहाँ बहुत ही अच्छी हालत में शनि की स्थिति के फल स्वरुप जातक अपने जीवन में अच्छा धन प्राप्त करता है और समाज मे भी ऐसा जातक इज्जत तथा मान पाता है। ऎसे जातक को उधोग, कारखाने, यन्त्र, छापाखाना, कानून, संविधान, पुरातत्व, विज्ञानं, इंजीनियरिंग, शोध, अनुशंधान, ट्रांसपोर्ट, फैक्टरी, सुरंग, खनन, रेलवे, मदिरा-उधोग, ठेकेदारी, सुरक्षा, राजनीति, लोहा/कोयला/सीमेंट/लेबर आदि से सम्बंधित व्यवसायों/छेत्रो मे बहुत कामयाबी मिलती है। यदि शनि के साथ शुक्र दसवें घर मे तुला राशि का होकर बैठा हो तो, दोनों ग्रहो की युति के फलस्वरूप व्यक्ति की धन दौलत के लिए बहुत अच्छा असर पड़ता है। मित्रो व्यवसाय ढूंढने के और भी बहुत सारे नियम है जिनको यहाँ लिख पाना संभव नही है और कुंडली में उन नियमो को ढूंढ कर, उनके अनुरूप व्यवसाय करने से हम अपने जीवन को सुखमय बना सकते है। दशवें घर में चन्द्रमा हो और मंगल कुंडली में कहीं भी अशुभ हो के बैठा हो , या मंगल के साथ केतु हो या बुध हो तो ऐसा इंसान चोर धोखेबाज तैरते को डूबने वाला होता हैं। केतु के दसवें होने पर यदि जातक के भाई उसको तकलीफ दें या उसकी दौलत को बर्बाद करें और वो उन्हें माफ़ी देता जाये तो ये जातक पर बहुत शुभ असर करेगा और उसकी आर्थिक हालत और भी अच्छी हो जाएगी। 
मित्रो जल्द से जल्द अपनी कुंडली निकालें और देखें अगर आप की कुंडली में ऐसे योग हों तो हमारे गुडगाँव फ्रैंचाइज़ी में ज्योतिषाचार्य से संपर्क करें और उपायों द्वारा बुरे योगों के दुशप्रभाव को कम करने का प्रयास करें और अपने जीवन को अधिक से अधिक खुशहाल बनायें। 
अगर आप गुडगाँव से दूर हैं तब भी आप हमारे फ्रैंचाइज़ी में ज्योतिषाचार्य से फ़ोन कॉल के माध्यम से अपनी कुंडली पर फलादेश और उपाय ले सकते हैं। साथ ही हमारे फ्रैंचाइज़ी में ज्योतिषाचार्य आपकी कुंडली से सम्बंधित जानकारी जैसे फलादेश और उपाय कोरियर से आपके घर तक भेज सकतें है। 
जो सज्जनगन अपनी या अपने परिवार की जन्म कुंडली हमारे फ्रैंचाइज़ी में ज्योतिषाचार्य को दिखा कर फलादेश के साथ बुरे ग्रहों की जानकारी लेना चाहते हो वह ईमेल द्वारा मात्र 2100.00 रुपया में पी डी ऍफ़ फाइल द्वारा प्राप्त कर सकते है। 
आचार्य हेमंत अग्रवाल 
ऍफ़ ऍफ़ 54, व्यापार केंद्र, सी ब्लॉक, सुशांत लोक, गुडगाँव - 122009
फ़ोन : 01242572165, मोबाइल : 8860954309 
फेस बुक पेज पर आचार्य हेमंत अग्रवाल
ईमेल : pb02a024@gmail.com 
सावधानी: कोई भी उपाय करने से पहले हमारे गुडगाँव फ्रैंचाइज़ी में ज्योतिषाचार्य से सलाह अवश्य लें। माता रानी सब को खुशीआं दे।